Hindi News / Delhi / Delhi Cm Oath Ceremony Date Who Will Be The Next Cm Of Delhi Know When And Where The Swearing In Ceremony Will Take Place

Delhi CM Oath Ceremony Date: कौन होगा दिल्ली का अगला CM? जानिए कब और कहां होगा शपथ ग्रहण समारोह

India News Delhi (इंडिया न्यूज़), Delhi CM Oath Ceremony Date: दिल्ली विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने ऐतिहासिक जीत दर्ज कर आम आदमी पार्टी (AAP) को सत्ता से बेदखल कर दिया है। इस जीत के बाद अब सबसे बड़ा सवाल यह है कि भाजपा किसे मुख्यमंत्री बनाएगी? पार्टी बिना सीएम चेहरे के चुनाव […]

BY: Nidhi Jha • UPDATED :
Advertisement · Scroll to continue
Advertisement · Scroll to continue

India News Delhi (इंडिया न्यूज़), Delhi CM Oath Ceremony Date: दिल्ली विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने ऐतिहासिक जीत दर्ज कर आम आदमी पार्टी (AAP) को सत्ता से बेदखल कर दिया है। इस जीत के बाद अब सबसे बड़ा सवाल यह है कि भाजपा किसे मुख्यमंत्री बनाएगी? पार्टी बिना सीएम चेहरे के चुनाव लड़ी थी, इसलिए अब शीर्ष नेतृत्व को जातीय और क्षेत्रीय समीकरणों के आधार पर निर्णय लेना होगा।

CM चेहरे के लिए संभावित उम्मीदवार

भाजपा में इस पद के लिए कई नाम चर्चा में हैं। इनमें प्रमुख रूप से परवेश वर्मा सबसे आगे हैं, जिन्होंने नई दिल्ली सीट से जीत दर्ज की और अरविंद केजरीवाल को करारी शिकस्त दी। उनके अलावा विजेंद्र गुप्ता, आशीष सूद, मोहन सिंह बिष्ट और सतीश उपाध्याय भी दावेदारों की रेस में शामिल हैं।

‘मजा आ रहा, मैं नहीं Grok कह रहा…’, BJP पर वार के लिए आतिशी ने इस्तेमाल किया ऐसा हथियार, CM रेखा के उड़े होश

Delhi CM Oath Ceremony Date

BJP का ‘चौंकाने वाला’ दांव?

भाजपा अक्सर मुख्यमंत्री पद के लिए ऐसा चेहरा चुनती है, जिसकी उम्मीद कम ही लोगों को होती है। उत्तर प्रदेश में योगी आदित्यनाथ, हरियाणा में मनोहर लाल खट्टर और महाराष्ट्र में एकनाथ शिंदे को सीएम बनाकर भाजपा पहले भी सबको चौंका चुकी है।

UP 2027 के विधानसभा चुनाव में किसकी होगी जीत, BJP सांसद ने कर दिया बड़ा ऐलान

क्षेत्रीय समीकरण होंगे अहम

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने चुनावी जीत के बाद दिल्ली को ‘मिनी हिंदुस्तान’ बताया था। दिल्ली की आबादी में उत्तर प्रदेश और बिहार के प्रवासी वोटरों का बड़ा प्रभाव है। करीब 20 सीटों पर यूपी-बिहार के मतदाता निर्णायक भूमिका निभाते हैं, जबकि 28 सीटों पर पंजाबी समुदाय का वर्चस्व है, जिनमें से 23 सीटें भाजपा के खाते में आई हैं। ऐसे में सीएम चयन में इन समीकरणों को साधने की कोशिश होगी।

जेएलएन स्टेडियम में हो सकता है शपथ ग्रहण समारोह

सूत्रों के मुताबिक, जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम (JLN) में शपथ ग्रहण समारोह हो सकता है। पुलिस ने यहां सुरक्षा व्यवस्था की जांच शुरू कर दी है। नई सरकार के गठन में भाजपा जातीय और क्षेत्रीय संतुलन को ध्यान में रखते हुए मुख्यमंत्री, उपमुख्यमंत्री और मंत्रिमंडल का चयन करेगी। अब देखना यह है कि भाजपा का अगला दांव क्या होगा और दिल्ली को नया मुख्यमंत्री कौन मिलेगा।

PM Modi ने ट्रंप के साथ मिलकर बना लिया 2030 का भयंकर प्लान, जानें कैसे ‘500 गुना’ ताकतवर हो जाएगा भारत?

Tags:

DelhiDelhi CM Oath Ceremony Date
Advertisement · Scroll to continue

लेटेस्ट खबरें

Advertisement · Scroll to continue