Hindi News / Delhi / Delhi Ka Mausam Air Quality Deteriorates In Delhi Temperature May Reach 30 Degrees By The End Of February Will The Heat Increase

Delhi Ka Mausam: दिल्ली में बिगड़ी हवा, फरवरी के अंत तक 30 डिग्री तक जा सकता है तापमान, क्या बढ़ेगी गर्मी? 

India News (इंडिया न्यूज़),Delhi Ka Mausam: दिल्ली में मौसम लगातार बदल रहा है। 9 फरवरी को राजधानी का अधिकतम तापमान 27.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो इस साल का अब तक का सबसे अधिक तापमान रहा। यह औसत तापमान से चार डिग्री अधिक है। इससे पहले 31 जनवरी को 27 डिग्री सेल्सियस तापमान रिकॉर्ड […]

BY: Pratibha Pathak • UPDATED :
Advertisement · Scroll to continue
Advertisement · Scroll to continue

India News (इंडिया न्यूज़),Delhi Ka Mausam: दिल्ली में मौसम लगातार बदल रहा है। 9 फरवरी को राजधानी का अधिकतम तापमान 27.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो इस साल का अब तक का सबसे अधिक तापमान रहा। यह औसत तापमान से चार डिग्री अधिक है। इससे पहले 31 जनवरी को 27 डिग्री सेल्सियस तापमान रिकॉर्ड किया गया था। रविवार को भी धूप खिली रही, जिससे अधिकतम तापमान बढ़ा, हालांकि न्यूनतम तापमान 7.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से एक डिग्री कम रहा।

वायु गुणवत्ता फिर हुई खराब

हवा की गति में कमी के कारण राजधानी में प्रदूषण बढ़ गया। रविवार को दिल्ली का वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) ‘खराब’ श्रेणी में पहुंच गया और 227 दर्ज किया गया, जबकि एक दिन पहले यह 152 था, जो ‘मध्यम’ श्रेणी में आता है। दिल्ली के 39 वायु गुणवत्ता निगरानी स्टेशनों में से 38 स्टेशनों के आंकड़ों से पता चला कि पीएम 2.5 प्रदूषण का प्रमुख कारण बना।

‘मजा आ रहा, मैं नहीं Grok कह रहा…’, BJP पर वार के लिए आतिशी ने इस्तेमाल किया ऐसा हथियार, CM रेखा के उड़े होश

दिल्ली में बिगड़ी हवा, फरवरी के अंत तक 30 डिग्री तक जा सकता है तापमान

मौसम के अचानक करवट से जीवन हुआ अस्त व्यस्त, उत्तराखंड में कभी धूप तो कभी बादल, जंगलों में बढ़ा आग का खतरा

अगले कुछ दिनों तक मौसम कैसा रहेगा?

मौसम विभाग के अनुसार, अगले कुछ दिनों तक दिल्ली में न्यूनतम तापमान में वृद्धि हो सकती है, लेकिन अधिकतम तापमान लगभग स्थिर रहने का अनुमान है। 10 फरवरी को भी हल्की धूप के साथ मौसम गर्म रहने की संभावना जताई गई है। अधिकतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 9 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है। सुबह के समय हल्का कोहरा देखने को मिला।

फरवरी के अंत तक बढ़ेगी गर्मी

मौसम वैज्ञानिकों का मानना है कि दिल्ली की सर्दी अब धीरे-धीरे बसंत में बदल रही है। आने वाले दिनों में तापमान में और बढ़ोतरी हो सकती है। 15 फरवरी तक बारिश की कोई संभावना नहीं है और फरवरी के अंत तक अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। बढ़ते तापमान और खराब होती हवा की गुणवत्ता को देखते हुए विशेषज्ञों ने सतर्क रहने की सलाह दी है।

मौसम में अचानक बदलाव ने बढ़ाई मुश्किलें, MP में जारी हुआ शीतलहर का अलर्ट

Tags:

delhi ka mausam
Advertisement · Scroll to continue

लेटेस्ट खबरें

Advertisement · Scroll to continue