Hindi News / Delhi / Delhi Ka Mausam Weather Has Changed Again In Delhi Cold Has Returned Pollution Level Is Also Baddelhi Ka Mausam Weather Has Changed Again In Delhi Cold Has Returned Pollution Level Is Also Bad

Delhi Ka Mausam: दिल्ली में फिर मौसम ने ली करवट, ठंड की हुई वापसी! प्रदूषण स्तर भी खराब

India News (इंडिया न्यूज),Delhi Ka Mausam: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में इन दिनों तापमान सामान्य से ऊपर बना हुआ है, लेकिन ठंड जल्द ही वापसी कर सकती है। भारतीय मौसम विभाग (IMD) के अनुसार, इस सप्ताह हल्की बारिश और बूंदाबांदी के आसार हैं, जिससे तापमान में गिरावट होने की संभावना है। मंगलवार सुबह हल्का कोहरा और स्मॉग […]

BY: Pratibha Pathak • UPDATED :
Advertisement · Scroll to continue
Advertisement · Scroll to continue

India News (इंडिया न्यूज),Delhi Ka Mausam: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में इन दिनों तापमान सामान्य से ऊपर बना हुआ है, लेकिन ठंड जल्द ही वापसी कर सकती है। भारतीय मौसम विभाग (IMD) के अनुसार, इस सप्ताह हल्की बारिश और बूंदाबांदी के आसार हैं, जिससे तापमान में गिरावट होने की संभावना है। मंगलवार सुबह हल्का कोहरा और स्मॉग देखने को मिला, जबकि दिन में आंशिक बादल छाए रह सकते हैं। आज अधिकतम तापमान 24 डिग्री और न्यूनतम तापमान 8 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है।

जनवरी के अंत में बादल और कोहरा

मौसम विभाग का अनुमान है कि 29 से 31 जनवरी तक दिल्ली में बादल छाए रहेंगे और मध्यम कोहरा देखने को मिलेगा। बुधवार को हवाओं की गति 10 से 15 किमी प्रति घंटे तक रह सकती है। इस दौरान अधिकतम तापमान 24 से 26 डिग्री और न्यूनतम तापमान 9 से 11 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है।

‘मजा आ रहा, मैं नहीं Grok कह रहा…’, BJP पर वार के लिए आतिशी ने इस्तेमाल किया ऐसा हथियार, CM रेखा के उड़े होश

दिल्ली में फिर मौसम ने ली करवट, ठंड की हुई वापसी! प्रदूषण स्तर भी खराब

फरवरी में होगी हल्की बारिश

एक फरवरी को दिल्ली में आंशिक बादल छाए रह सकते हैं और हल्की बारिश या बूंदाबांदी हो सकती है। इस दिन तापमान 25 से 27 डिग्री अधिकतम और 10 से 12 डिग्री न्यूनतम रह सकता है। वहीं, दो फरवरी से मौसम फिर साफ हो जाएगा।

राजस्थान वासियों सावधान! मौसम विभाग ने दी शीतलहर की चेतावनी; इस दिन तक नहीं मिलेगी कड़ाके की ठंड से राहत

प्रदूषण स्तर फिर खराब

केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (CPCB) के अनुसार, मंगलवार सुबह दिल्ली का वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) 313 रिकॉर्ड किया गया, जो ‘बहुत खराब’ श्रेणी में आता है। AQI के अनुसार, 301 से 400 के बीच का स्तर बेहद खराब माना जाता है, जो स्वास्थ्य के लिए गंभीर खतरा हो सकता है।

सोमवार का तापमान और नमी स्तर

सोमवार को दिल्ली का अधिकतम तापमान 23.6 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से 1.5 डिग्री अधिक था। न्यूनतम तापमान 7.2 डिग्री दर्ज किया गया, जो सामान्य से 1.2 डिग्री कम था। हवा में नमी का स्तर 41% से 91% के बीच रहा। दिल्लीवासियों को आने वाले दिनों में बदलते मौसम और बढ़ते प्रदूषण के प्रति सतर्क रहना होगा।

UP Tourists: उत्तर प्रदेश में 2024 में पर्यटन का रिकॉर्ड तोड़ उछाल, 17 करोड़ नए पर्यटक की बढ़ोतरी, 7 लाख विदेशी भी बढ़े

Tags:

delhi ka mausam
Advertisement · Scroll to continue

लेटेस्ट खबरें

Advertisement · Scroll to continue