India News (इंडिया न्यूज), Delhi Politics: दिल्ली में विधानसभा चुनाव 2025 से पहले राजनीतिक बयानबाजी तेज हो गई है। जानकारी के मुताबिक, आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने भारतीय जनता पार्टी पर बड़ा आरोप लगाया है। बता दें, उन्होंने दावा किया कि अगर दिल्ली में BJP सत्ता में आई तो AAP सरकार की सभी जनहितकारी मुफ्त योजनाएं बंद हो जाएंगी।
Bihar Government Schemes: बिहार के बुनकरों को बड़ी खुशखबरी! सहकारी बैंक से मिलेगी वित्तीय सहायता
conflict increases between AAP-BJP before elections
जानकारी के मुताबिक, अरविंद केजरीवाल ने कहा कि आम आदमी पार्टी ने चुनाव के बाद महिलाओं को हर महीने ₹2100 देने और 60 साल से ऊपर के बुजुर्गों के मुफ्त इलाज की योजना बनाई थी। इस मुद्दे पर विपक्षियों ने वार किया। इसके बाद, इन योजनाओं को जनता का जबरदस्त समर्थन मिला है। बताया गया है कि, लाखों लोगों ने इन योजनाओं के लिए पहले ही रजिस्ट्रेशन करा लिया है। आगे, उन्होंने BJP पर आरोप लगाया कि इन योजनाओं के चलते भाजपा घबराई हुई है और उसे दिल्ली चुनाव में हार का डर सताने लगा है।
जांच के आदेश के बाद अरविंद केजरीवाल ने जवाबी तौर पर कहा, “अगर BJP सत्ता में आई, तो ये जनहितकारी योजनाएं बंद कर दी जाएंगी। भाजपा नहीं चाहती कि दिल्ली की जनता को मुफ्त शिक्षा, स्वास्थ्य और अन्य सुविधाएं मिलें।” उन्होंने भाजपा पर यह भी आरोप लगाया कि वह दिल्ली में विकास के काम रोकने की कोशिश कर रही है। इसके अलावा, केजरीवाल ने दिल्ली की जनता से अपील करते हुए कहा कि अगर आप चाहते हैं कि महिला सम्मान और संजीवनी जैसी योजनाएं जारी रहें, तो BJP को वोट न दें। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी ने दिल्ली में शिक्षा, स्वास्थ्य और अन्य क्षेत्रों में बदलाव लाने का काम किया है, और जनता के समर्थन से यह काम आगे भी जारी रहेगा।