Hindi News / Delhi / Delhi Rain Heavy Rain In Delhi Ncr Imd Released Update

Delhi Rain: दिल्ली-NCR में भारी बारिश, IMD ने जारी की अपडेट

India News Delhi (इंडिया न्यूज़), Delhi Rain: दिल्ली -एनसीआर में मौसम का मिजाज बदल गया है। बीती रात से ही दिल्ली के अलग-अलग इलाकों में बारिश हो रही है। दिल्ली से सटे नोएडा का भी यही हाल है। बारिश के बाद तापमान में गिरावट आई है। मौसम विभाग ने आज येलो अलर्ट घोषित किया है। […]

BY: Nidhi Jha • UPDATED :
Advertisement · Scroll to continue
Advertisement · Scroll to continue

India News Delhi (इंडिया न्यूज़), Delhi Rain: दिल्ली -एनसीआर में मौसम का मिजाज बदल गया है। बीती रात से ही दिल्ली के अलग-अलग इलाकों में बारिश हो रही है। दिल्ली से सटे नोएडा का भी यही हाल है। बारिश के बाद तापमान में गिरावट आई है। मौसम विभाग ने आज येलो अलर्ट घोषित किया है। हवाओं के कारण मौसम सुहाना हो गया। लोगों को घर के एसी कूलर बंद करने पड़े। गुरुवार को भी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है। ऐसे में और बारिश होने की संभावना है।

दिल्ली में बारिश का येलो अलर्ट जारी

गुरुवार को दिल्ली में बादल छाए रहेंगे। हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। अधिकतम तापमान 34 और न्यूनतम तापमान 23 डिग्री तक रहने कि संभावना है। कई जगहों पर बारिश के बाद जलभराव भी हो गया है। मौसम विभाग ने आज येलो अलर्ट घोषित किया है। दिन में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। 30 अगस्त को भी बादल छाए रहने की संभावना है। 31 अगस्त और 1 सितंबर को भी मौसम अच्छा बना रहेगा। इस दौरान बादल छाए रहेंगे। 2 और 3 सितंबर को बारिश का अनुमान है।

Delhi Weather Today: Delhi-NCR में बरसेंगे बादल या गर्मी मचाएगी हाहाकार, जानिए कैसा रहेगा मौसम, IMD ने जारी किया अलर्ट

Delhi Rain

Saurabh Bhardwaj: दिल्ली के LG पर भड़के सौरभ भारद्वाज, बोले- ‘उपराज्यपाल कार्यालय से होते हैं फर्जी घोटाले’

आज कैसा रहेगा मौसम का हाल

दिल्ली में आज आसमान में बादल छाए रहेंगे। इसके साथ ही हल्की बारिश की भी संभावना है। जिसके लिए मौसम विभाग की ओर से येलो अलर्ट भी जारी किया गया है। दिल्ली समेत एनसीआर में भी ऐसा ही मौसम रहने वाला है। आज का न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस रहेगा।

उत्तर प्रदेश में भी भारी बारिश

यूपी के गाजियाबाद, आगरा, कानपुर, वाराणसी, लखनऊ में भी रुक-रुक कर बारिश हो रही है। मौसम विभाग के अनुसार आज पूरे दिन भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।

Sanjay Singh: कंगना रनौत पर AAP सांसद संजय सिंह ने दिया विवादित बयान, बोले वो महिला…..

Tags:

Breaking India NewsDelhiDelhi RainDelhi WeatherIndia newsindia news breakinglatest india newsTop india news
Advertisement · Scroll to continue

लेटेस्ट खबरें

Advertisement · Scroll to continue