होम / Delhi Rape Case: दिल्ली में इंसानियत हुई शर्मसार, 5 वर्षीय बच्ची के साथ युवक ने किया ये गंदा काम

Delhi Rape Case: दिल्ली में इंसानियत हुई शर्मसार, 5 वर्षीय बच्ची के साथ युवक ने किया ये गंदा काम

Shalu Mishra • LAST UPDATED : March 29, 2024, 11:36 am IST

India News (इंडिया न्यूज़), Delhi Rape Case: भारत की राजधानी दिल्ली से एक शर्मिंदा करने वाली खबर सामने आ रही है, जहां बवाना में एक 5 साल की बच्ची के साथ एक 28 साल के युवक ने दुष्कर्म किया है। इस खबर में जानिए, क्या है पूरा मामला..

5 वर्षीय बच्ची का हुआ रेप

घटना 24 मार्च की है। पुलिस ने बताया कि उन्हें रात करीब 10.27 बजे सूचना मिली कि एक लड़की का अपहरण कर लिया गया है। जांच से पता चला कि वह बवाना में अपने माता-पिता के साथ रहती थी, जो चाय की दुकान चलाते थे। एक अधिकारी ने कहा, “दिन के दौरान, वह दुकान पर उनके साथ रहती थी। उन्होंने उसे आखिरी बार 24 मार्च को शाम 5 बजे के आसपास देखा था। उन्होंने उसका पता लगाने की कोशिश की लेकिन कुछ पतानहीं चल पाया। आखिरकार, उन्होंने पुलिस को सूचित किया।” पुलिस और उसके माता-पिता ने रात भर उस क्षेत्र के आसपास अपनी बेटी को ढूंढने की कोशिश की, जहां लड़की को आखिरी बार देखा गया था। होली से एक शाम पहले सभी कारखाने बंद थे।

Easter 2024: जानिए इस साल कब है ईस्टर, जानें तारीख और धार्मिक परंपराएं

कौन है आरोपी? 

लड़की के माता-पिता के बयान के आधार पर आईपीसी की धारा 363 (अपहरण) के तहत मामला दर्ज किया गया और सीसीटीवी फुटेज प्राप्त किया गया। “एक वीडियो में, लड़की को एक आदमी के साथ घूमते हुए देखा गया था। जब उसके माता-पिता को फुटेज दिखाया गया, तो उन्होंने उसकी पहचान टोटन लोहार के रूप में की, जिसे खुदी के नाम से भी जाना जाता है, जो एक कारखाने में मजदूर के रूप में काम करता है। वह उसी फैक्टरी में रहता था, और उन्हीं का पड़ोसी भी था। बच्ची अपने माता-पिता की चाय की दुकान पर रोजाना जाती थी।

NMC List of New Colleges: एनएमसी ने जारी की मेडिकल कॉलेजों की नई लिस्ट, यहां करें चेक

आरोपी की गिरफ्तारी

उस मासूम बच्ची का हत्याकार, मौका देखते ही भाग चुका था,लेकिन पुलिस ने काफी कोशिशों के बाद उसे आसनसोल, पश्चिम बंगाल में गिरफ्तार कर लिया गया। बात कबूल कर “आरोपी ने कहा कि उसने लड़की को ईंटों से मारा और फिर उसका गला घोंट कर उसकी हत्या कर दी। उसकी जानकारी के आधार पर शव बरामद किया गया। आरोपी के पास से एक ब्लेड भी मिलाल है।

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT