Hindi News / Delhi / Delhis Weather Be Careful There Will Be A Rain Alert In Delhi For The Next 2 Days Winter Will Return To Wreak Havoc

Delhi Ka Mausam: सावधान! दिल्ली में अगले 2 दिन के लिए बारिश का रहेगा अलर्ट, सर्दी का लौटेगा कहर

India News(इंडिया न्यूज),Delhi Ka Mausam: दिल्ली में रविवार और सोमवार को खिली धूप ने ठंड से राहत दिलाई, लेकिन यह सुकून ज्यादा दिन नहीं टिकने वाला। मौसम विभाग ने 22 और 23 जनवरी को बारिश और गरज के साथ आंधी की संभावना जताई है, जिससे तापमान में भारी गिरावट का अनुमान है। मंगलवार को दिल्ली […]

BY: Pratibha Pathak • UPDATED :
Advertisement · Scroll to continue
Advertisement · Scroll to continue

India News(इंडिया न्यूज),Delhi Ka Mausam: दिल्ली में रविवार और सोमवार को खिली धूप ने ठंड से राहत दिलाई, लेकिन यह सुकून ज्यादा दिन नहीं टिकने वाला। मौसम विभाग ने 22 और 23 जनवरी को बारिश और गरज के साथ आंधी की संभावना जताई है, जिससे तापमान में भारी गिरावट का अनुमान है। मंगलवार को दिल्ली का अधिकतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। मंगलवार की शाम और रात को हल्का कोहरा और धुंध छाए रहने का अनुमान है, जो मौसम को और ठंडा कर सकता है।

बारिश के बाद तापमान में गिरावट

मंगलवार को दिल्ली का अधिकतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। मंगलवार की शाम और रात को हल्का कोहरा और धुंध छाए रहने का अनुमान है, जो मौसम को और ठंडा कर सकता है।मौसम विभाग के अनुसार, बारिश के बाद दिल्ली में ठंड बढ़ेगी। न्यूनतम तापमान 11 डिग्री से गिरकर 8 डिग्री तक पहुंच सकता है, जबकि अधिकतम तापमान 25 डिग्री से घटकर 19 डिग्री सेल्सियस तक जाने की संभावना है। सोमवार को अधिकतम तापमान 24.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से पांच डिग्री अधिक था।

‘मजा आ रहा, मैं नहीं Grok कह रहा…’, BJP पर वार के लिए आतिशी ने इस्तेमाल किया ऐसा हथियार, CM रेखा के उड़े होश

सावधान! दिल्ली में अगले 2 दिन के लिए बारिश का रहेगा अलर्ट

कड़ाके की ठंड नही ले रही थमने का नाम! दिल्ली में फिर हो सकती है बारिश, जानें वेदर अपडेट

जनवरी की गर्मी ने तोड़ा रिकॉर्ड

19 जनवरी को दिल्ली का अधिकतम तापमान 26.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो पिछले छह वर्षों में जनवरी का सबसे गर्म दिन था। 2019 में 21 जनवरी को 28.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था, जो इस साल का रिकॉर्ड ब्रेक नहीं कर सका।

प्रदूषण से राहत नहीं

भले ही धूप खिली हो, लेकिन वायु गुणवत्ता में कोई सुधार नहीं हुआ। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अनुसार, दिल्ली का एक्यूआई 314 दर्ज किया गया, जो ‘बहुत खराब’ श्रेणी में आता है। वायु प्रदूषण का यह स्तर स्वास्थ्य के लिए गंभीर खतरा बना हुआ है। आने वाले दिनों में बारिश और ठंड से जहां राहत की उम्मीद है, वहीं प्रदूषण की समस्या जस की तस बनी हुई है। मौसम में बदलाव के साथ स्वास्थ्य को लेकर सतर्क रहने की जरूरत है।

UP में ठंड का सितम! अगले 2 दिन आंधी-तूफान के साथ बारिश का Alert, 24 जनवरी से बढ़ेगा कोहरा, फिर गिरेगा तापमान

Tags:

delhi ka mausam
Advertisement · Scroll to continue

लेटेस्ट खबरें

Advertisement · Scroll to continue