Hindi News / Delhi / Dusu Election Result 2024 Nsui Leading For President Post Till Sixth Phase Of Counting Results Expected By Evening

DUSU Election Result 2024: मतगणना में छठे चरण तक NSUI अध्यक्ष पद पर आगे, शाम तक परिणाम की उम्मीद

India News (इंडिया न्यूज),DUSU Election Result 2024: दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ (डूसू) चुनाव की मतगणना शनिवार, 25 नवंबर को सुबह 8 बजे शुरू हुई। इस बार मतगणना की प्रक्रिया पूरी तरह से पारदर्शिता के साथ की जा रही है। 14 सीसीटीवी कैमरों और 8 वीडियो कैमरों के जरिए सुरक्षा सुनिश्चित की गई है। इसके साथ […]

BY: Pratibha Pathak • UPDATED :
Advertisement · Scroll to continue
Advertisement · Scroll to continue

India News (इंडिया न्यूज),DUSU Election Result 2024: दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ (डूसू) चुनाव की मतगणना शनिवार, 25 नवंबर को सुबह 8 बजे शुरू हुई। इस बार मतगणना की प्रक्रिया पूरी तरह से पारदर्शिता के साथ की जा रही है। 14 सीसीटीवी कैमरों और 8 वीडियो कैमरों के जरिए सुरक्षा सुनिश्चित की गई है। इसके साथ ही पटेल चेस्ट और रामजस कॉलेज मार्ग पर बैरिकेडिंग लगाई गई है ताकि किसी भी तरह के अव्यवस्था की स्थिति न बने।

4 बजे तक आ सकते हैं आधिकारिक परिणाम 

बता दें कि, मतगणना दिल्ली विश्वविद्यालय के कॉन्फ्रेंस सेंटर में हो रही है, और शाम 4 बजे तक आधिकारिक परिणाम घोषित होने की संभावना है। प्रशासन ने विजेता छात्रों को रैली निकालने और लाउडस्पीकर का इस्तेमाल करने पर प्रतिबंध लगाया है ताकि कैंपस का माहौल शांतिपूर्ण बना रहे। छठे चरण की गिनती के बाद दिलचस्प आंकड़े सामने आए हैं। अध्यक्ष और संयुक्त सचिव पदों पर नेशनल स्टूडेंट्स यूनियन ऑफ इंडिया (एनएसयूआई) बढ़त बनाए हुए है, जबकि सचिव और उपाध्यक्ष पदों पर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) आगे चल रही है। डूसू चुनाव में इस बार भी छात्रों में भारी उत्साह देखा गया। प्रशासन द्वारा बनाए गए सख्त सुरक्षा प्रबंध और शांतिपूर्ण माहौल के बीच यह चुनाव कई मायनों में खास रहा। अब सभी की नजरें अंतिम परिणाम पर टिकी हुई हैं, जो विश्वविद्यालय के छात्र संघ के भविष्य की दिशा तय करेंगे।

‘मजा आ रहा, मैं नहीं Grok कह रहा…’, BJP पर वार के लिए आतिशी ने इस्तेमाल किया ऐसा हथियार, CM रेखा के उड़े होश

DUSU Election Result 2024

BGT सीरीज में हुआ भारत का विजयी आगाज, कंगारुओं को पर्थ के मैदान पर 295 रनों से हराया, बुमराह के आगे फेल हुई पूरी ऑस्ट्रेलियाई टीम

छठे राउंड के बाद डूसू के मतों की गिनती

अध्यक्ष और संयुक्त सचिव पदों पर एनएसयूआई आगे चल रही है, जबकि सचिव और उपाध्यक्ष पदों पर एबीवीपी आगे चल रही है

अध्यक्ष पद

एबीवीपी: 5821

एनएसयूआई: 6418

वाम: 925
नोटा: 1311

उपाध्यक्ष पद

एबीवीपी: 6405

एनएसयूआई: 5060

वाम: 1272

नोटा: 1501

सचिव पद

एबीवीपी: 5189

एनएसयूआई: 5064
वाम: 2663
नोटा: 2180

संयुक्त सचिव

एबीवीपी: 4405

एनएसयूआई: 7015
वाम: 1871
नोटा: 1953

अध्यक्ष, सचिव और संयुक्त सचिव पद पर NSUI आगे

अध्यक्ष पद

ABVP: 4072

NSUI: 4565
वाम: 660

नोटा: 907

उपाध्यक्ष पद

ABVP: 4336

NSUI: 3441
वाम: 829
नोटा: 1045

सचिव पद

ABVP: 3580

NSUI: 3609
वाम: 1770

नोटा: 1521

संयुक्त सचिव

ABVP: 3103

NSUI: 4917
वाम: 1109

Tags:

Candidatescounting of votesDelhi Breaking newsDelhi Latest NewsDelhi UniversityDUSU ElectionEVMsIndia newsindia news hindiResults
Advertisement · Scroll to continue

लेटेस्ट खबरें

Advertisement · Scroll to continue