होम / Delhi Shahbad Dairy Murder: झबरु ने दी धमकी, साक्षी ने चिढ़ाया फिर साहिल ने मर्डर का प्लान बनाया

Delhi Shahbad Dairy Murder: झबरु ने दी धमकी, साक्षी ने चिढ़ाया फिर साहिल ने मर्डर का प्लान बनाया

Roshan Kumar • LAST UPDATED : May 31, 2023, 4:10 pm IST

India News (इंडिया न्यूज़), Delhi Shahbad Dairy Murder, दिल्ली: उत्तर-पश्चिमी दिल्ली के शाहबाद डेयरी इलाके में साहिल के युवक द्धारा साक्षी नाम की लड़की की बीच सड़क पर बेरहमी से हत्या कर दी। इस मामले में रोज नए-नए खुलासे हो रहे है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार साहिल ने हत्या की योजना 3 दिन पहले बना ली थी। इसी दिन दोनों का झगड़ा हुआ था।

  • झबरु ने साहिल को दे थी धमकी
  • इलाकें का दबंग है झबरु
  • साक्षी के पूर्व बॉयफ्रेंड का नाम प्रवीण था

साहिल उसके पूर्व बॉयफ्रेंड प्रवीण के कारण उसपर शक करता था। इसको लेकर दोनों का झगड़ा हुआ फिर बातचीत बंद हो गई। साहिल से परेशान साक्षी अपनी सहेली भावना से साथ झबरू नाम के युवक से मिली। झबरू को इलाके का बदमाश कहा जाता है। साक्षी ने कहा एक लड़का परेशान करता है। झबरू ने साहिल से बात की उसे धमकाया। कहा जा रहा है कि यहीं से साक्षी का मर्डर करने का साहिल ने तय कर लिया।

साक्षी ने चिढ़ाया 

झबरू से मिलने के बाद साक्षी को हिम्मत आ गई। हत्याकांड के एक दिन पहले और हत्याकांड वाले दिन की सुबह साक्षी और साहिल बात हुई। साक्षी और साहिल की वीडियो कॉल पर लंबी बातचीत हुई थी। इसके बाद 28 मई की सुबह करीब 7.19 बजे साक्षी और साहिल के बीच बातचीत हुई। दो वॉयस नोट भेजे गए। साक्षी तंज कसते हुए साहिल से कहती है ”ज्यादा बदमाश है क्या तू, कहां चली गई थी तेरी बदमाशगिरी।”

हरिद्वार से खरीदा चाकू

साहिल ने हत्या में इस्तेमाल चाकू साहिल ने हरिद्वार में खरीदा था, लेकिन यह स्पष्ट नहीं है कि उसने इसे कब और क्यों खरीदा था। कई रिपोर्टों के अनुसारों 15 दिन पहले उसने चाकू खरीद लिया था। विशेष पुलिस आयुक्त (कानून और व्यवस्था) दीपेंद्र पाठक ने कहा कि साहिल ने पुलिस को बताया कि गुरुवार को हुई झड़प के बाद से, जहां लड़की ने कथित तौर पर उसका अपमान किया, इसके बाद उसके मन में लड़की के खिलाफ रंजिश की भावना आ गई थी। यह एक सुनियोजित हत्या थी और हम यह सुनिश्चित करने के लिए एक मजबूत मामला बना रहे हैं कि उसे सख्त से सख्त सजा दी जाए।

दो दिन की हिरासत में

पुलिस ने हत्या में इस्तेमाल चाकु बरामद कर लिया है। हत्या के बाद वह रिठाला मेट्रो स्टेशन गया, जहां उसने चाकू फेंका दिया था। रिठाला से वह आनंद विहार के लिए मेट्रो पर सवार हुआ और फिर उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर में अपनी बुआ के घर गया। यही से उसे गिरफ्तार किया गया था। पुलिस ने साहिल का फोन और खून से सने कपड़े जब्त कर लिए हैं, जो उसने कथित तौर पर अपराध के समय पहने थे। साहिल को दो दिन में हिरासत में भेज दिया है।

दो साल से रिलेशनशिप में थे दोनों

पुलिस के मुताबिक, इस महीने की शुरुआत तक दोनों कथित तौर पर पिछले दो साल से रिलेशनशिप में थे और हाल ही में उन्होंने एक-दूसरे को देखना तक बंद कर दिया था। हालांकि मृतका के माता-पिता ने दोनों के संबंध होने की किसी भी तरह की जानकारी होने से इंकार किया है। एक मुलाकात के बाद वे दोस्त बन गए और अक्सर एक ही पड़ोस में लड़की की दो सहेलियों के घरों में मिलते थे। अधिकारी ने कहा कि कुछ समय पहले, लड़की ने साहिल के साथ संबंध तोड़ लिया और उसी पड़ोस के एक अन्य व्यक्ति के साथ अपनी दोस्ती शुरू कर दी।

उसे पीटने की धमकी दी

दीपेंद्र पाठक ने बताया कि साहिल इस बात को स्वीकार ही नहीं कर पा रहा था कि लड़की ने उससे ब्रेकअप कर लिया था। साहिल उससे मिला और इस बात पर अड़ा था कि वह उसके साथ रिश्ते को फिर से शुरू करे। जब लड़की ने इनकार कर दिया तो साहिल ने उसके तीन दोस्तों के सामने उसे गाली देना शुरू कर दिया। उसके दोस्तों ने कथित तौर पर साहिल को पीटने की धमकी दी।

यह भी पढ़े-

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

Priyanka Chopra: बेटी मालती संग प्रियंका चोपड़ा ने लिया आइसक्रीम का आनंद, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल -India News
Elon Musk: एलन मस्क ने चीनी पीएम से की मुलाकात, कहा- भविष्य में सभी कारें होंगी इलेक्ट्रिक- Indianews
Uttar Pradesh: बिजनौर में बारात होने वाली थी रवाना, शादी की रस्म के दौरान दूल्हे की मौत- Indianews
India-China Border: ड्रैगन कर रहा भारतीय सीमा के पास निर्माण कार्य, भारत के लिए यह परियोजना बना सिरदर्द -India News
Giorgia Meloni: इटली की पीएम मेलोनी EU का लड़ेंगी चुनाव, बोलीं- पार्टी के लिए समर्थन बढ़ाना मकसद- Indianews
MS Dhoni Hairstyle: SRH के खिलाफ मुकाबले से पहले दिखा धोनी का अलग लुक, अपनाया यह खास हेयरस्टाइल -India News
Heatwave: एशिया में रिकॉर्ड तोड़ गर्मी, कई देशों में स्कूल बंद, अलर्ट जारी- Indianews
ADVERTISEMENT