Hindi News / Delhi / He Committed This Big Crime For Just 15 Thousand Rupees Police Arrested Him

महज 15 हजार के लिए कर दिया ये बड़ा कांड, पुलिस ने किया गिरफ्तार

India News (इंडिया न्यूज) delhi news: पश्चिमी जिला स्पेशल स्टाफ टीम ने पंजाबी बाग थाना क्षेत्र में हत्या के एक मामले में पिछले दो साल से फरार चल रहे एक आरोपी को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है। उसकी पहचान राजेश के रूप में हुई है। उसे उत्तर प्रदेश के आगरा से गिरफ्तार किया […]

BY: Deepika Tiwari • UPDATED :
Advertisement · Scroll to continue
Advertisement · Scroll to continue

India News (इंडिया न्यूज) delhi news: पश्चिमी जिला स्पेशल स्टाफ टीम ने पंजाबी बाग थाना क्षेत्र में हत्या के एक मामले में पिछले दो साल से फरार चल रहे एक आरोपी को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है। उसकी पहचान राजेश के रूप में हुई है। उसे उत्तर प्रदेश के आगरा से गिरफ्तार किया गया है।

डीसीपी विचित्र वीर ने बताया कि जिला पुलिस की ओर से अपराधियों की धरपकड़ के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा था। इसी कड़ी में इंस्पेक्टर राजेश कुमार मौर्य के नेतृत्व में सब इंस्पेक्टर नरेश कुमार, एएसआई ऋषि, हेड कांस्टेबल विजय, हेड कांस्टेबल शेखर और हेड कांस्टेबल उमेश की टीम ने आरोपी राजेश की तलाश में गहन जांच शुरू की। आखिरकार पुलिस को आरोपी के आगरा में छिपे होने की सूचना मिली और 10 फरवरी 2025 को उसे आगरा के विशाल विहार से गिरफ्तार कर लिया गया।

Delhi Weather Today: दिल्ली में आग उगलेगा सूरज, कई इलाकों में गरम लू से होगा बुरा हाल, जानिए कैसा रहेगा मौसम?

delhi news

मामला 16 अप्रैल 2023 का है, जिसकी शिकायत दिल्ली के पश्चिमपुरी निवासी बृजबीर सिंह ने पंजाबी बाग थाने में की थी। शिकायतकर्ता ने पुलिस को दी शिकायत में बताया था कि वह पिछले 20 वर्षों से दूध की सप्लाई कर रहा है और वह भंडारी मिल्क स्टोर को भी दूध की सप्लाई करता है, जिससे उसे भंडारी से 15 हजार रुपए लेने थे। 15 अप्रैल 2023 को जब वह अपना बकाया लेने पहुंचा तो वहां उसे कपिल नाम का व्यक्ति मिला, जिसके साथ पैसों के लेनदेन को लेकर उसकी कहासुनी हो गई। कपिल ने उसके साथ गाली-गलौज भी की, जिसका उसने विरोध भी किया। विवाद इतना बढ़ गया कि कपिल ने अपने दोस्त राजेश को बुला लिया। जिसने कार से बेसबॉल का बैट निकाला और बृजबीर के हाथ-पैरों पर हमला कर दिया। इसके बाद राजेश ने बैट कपिल को दे दिया, जिसने बृजबीर के सिर पर हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया। गंभीर रूप से घायल बृजबीर को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। अस्पताल में उपचार के दौरान की मौत हो गई।

इस मामले में संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई। इसी बीच उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। पहले इस मामले में भारतीय दंड संहिता की धारा 308 (गंभीर चोट पहुंचाने का प्रयास) के तहत शिकायत दर्ज की गई थी, लेकिन पीड़िता की मौत के बाद इसे धारा 302 (हत्या) में बदल दिया गया था। इस मामले में मुख्य आरोपी कपिल को पहले ही गिरफ्तार कर लिया गया था, लेकिन राजेश पुलिस के चंगुल से लगातार बचता रहा। उसके सभी संभावित ठिकानों पर छापेमारी की गई, लेकिन वह हर बार बच निकलता था। पुलिस ने उसके परिवार, दोस्तों और रिश्तेदारों से भी पूछताछ की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला।

यहां तक ​​कि उसकी डिजिटल गतिविधियों पर भी नजर रखी गई, लेकिन उसका कुछ पता नहीं चल सका। इसके चलते कोर्ट ने आरोपी राजेश के खिलाफ गैर जमानती वारंट भी जारी किया था। उसकी तलाश कर रही टीम को पता चला कि वह आगरा में छिपा हुआ है, जिस पर पुलिस ने तकनीकी निगरानी और जमीनी स्तर पर खुफिया जानकारी जुटाने के बाद उसे गिरफ्तार कर लिया। आरोपी राजेश दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक है और पहले दिल्ली में दूध सप्लायर के तौर पर काम करता था। इस मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और आगे की कार्रवाई कर रही है।

Valentine’s Day पर धीरेंद्र शास्त्री का ‘लव जेहाद’ पर बड़ा बयान, BJP प्रदेश अध्यक्ष की मौजूदगी में दी चेतावनी

 

Tags:

delhi news
Advertisement · Scroll to continue

लेटेस्ट खबरें

Advertisement · Scroll to continue