होम / जाने जहांगीरपुरी हिंसा में कब क्या हुआ Jahangirpuri Violence Timeline

जाने जहांगीरपुरी हिंसा में कब क्या हुआ Jahangirpuri Violence Timeline

India News Editor • LAST UPDATED : April 17, 2022, 10:36 am IST

इंडिया न्यूज, नई दिल्ली:

Jahangirpuri Violence Timeline : शनिवार शाम को दिल्ली के जहांगीरपुरी इलाके में हनुमान जी के जन्मोत्सव की शोभायात्रा पर पथराव हो गया। जानकारी के अनुसार उपद्रवियों ने पथराव के बाद आगजनी भी की। इस उपद्रव में छह पुलिसकर्मियों समेत सात लोग घायल हो गए। दिल्ली पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। वहीं यह भी आशंका जताई जा रही है। इस फयारिंग में एक पुलिसकर्मी भी घायल हो गया। हालांकि, इसकी कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

6 बजे के करीब हुआ उप्रदव

बताया जा रहा है कि शाम करीब पौन 6 बजे के आसपास उपद्रव की शुरूआत हुई। उप्रदव तब हुआ जब शोभायात्रा मस्जिद करीब थी। बताया जा रहा है कि जब ये शोभायात्रा मस्जिद के करीब पहुंची तो जोर से नारे लगाने लगे। हालांकि इन बातों को खारिज करते हुए कुछ लोगों ने कहा कि हर जगह शोभायात्रा को निशाना बनाया गया। वहीं स्थानीय लोगों का यह भी कहना है कि तेज संगीत की वजह से शोभायात्रा रोकने पर बहस हो गई। और यह कहासुनी झड़प में बदल गई।

पुलिस को है फायरिंग का शक

वहीं इस मामले में पुलिस को फायरिंग का संदेह भी है। फायरिंग में पुलिस अधिकारी को गोली लगी भी है। हालांकि इस मामले में अभी तक पुलिस ने चुप्पी साधी हुई है। वहीं स्थानीय लोगों की माने तो उप्रदव में छह राउंड फायरिंग भी हुई है। वहीं ऐसा भी अनुमान लगाया जा रहा है कि पत्थर घरों की छत पर पहले से ही जमा कर रखे हों।

इसको लेकर निशान तलाशने के लिए पुलिस ड्रोन की सहायता भी ले रही है। गौरतलब है कि जहांगीरपुरी में हुए उपद्रव के दौरान दोनों तरफ से भारी पथराव किया गया था। ऐसे में हो सकता है कि अब भी घरों की छतों पर जमा किए पत्थर पड़े हों।

जाने जहांगीरपुरी में कब क्या हुआ

शनिवार को हनुमान जयंती वाले दिन शाम करीब साढ़े 4 बजे जहांगीरपुरी इलाके से शोभायात्रा निकाली गई। इस शोभायात्रा को के ब्लॉक तक जाना था। करीब 6 बजे के आस पास यह शोभायात्रा सी ब्लॉक पहुंची तो वहां बहस हुई तो इस बहस ने थोड़ी ही देर में हिंसा का रूप ले लिया। इसके बाद करीब साढ़े 6 बजे के आस पास पुलिस को इसकी सूचना मिली। सूचना मिलने के बाद पुलिस घटनास्थल पर पहुंची।

इसके बाद इस उपद्रव में 6 पुलिसकर्मी घायल हो गए। उपद्रव में गोली भी चली। जिससे एक पुलिस कर्मी घायल हो गया। इसके बाद 7 बजे के आस-पास पुलिस के सीनियर आफिसर मौके पर पहुंचे। इस हिंसा को कंट्रोल करने का प्रयास किया गया। इसमें लगभग 1 घंटे का समय लगा। इसके बाद करीब 8 से 9 बजे के बीच स्थिति पर काबू पाया गया।

Jahangirpuri Violence Timeline

Also Read : जहांगीरपुरी से हिरासत में लिए गए 15 लोग, पूछताछ जारी, सांसद हंस राज हंस ने अल-सुबह घटना स्थल का दौरा किया Heavy Security After Delhi Riots In Jahangirpuri

Connect Us : Twitter Facebook

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

Kamal Haasan: कमल हासन ने शाहरुख खान पर कही यह बड़ी बात, कहा- वह भी एक विमान खरीदना चाहते हैं – Indianews
Maulana Diesel: पाकिस्तान के मौलाना डीजल का संसद में छलका दर्द, भारत को लेकर कही ये बड़ी बात-Indianews
HD Kumaraswamy: जेडीएस सेक्स स्कैंडल मामले में देवगौड़ा के पोते को करेगी निलंबित, कुमारस्वामी का बड़ा बयान- Indianews
COVID-19 Vaccine: कोविड-19 वैक्सीन से हो सकती है यह समस्या, एस्ट्राजेनेका ने किया बड़ा खुलासा -India News
PM Modi: ‘साजिश रची जा रही है’, अमित शाह के डीपफेक वीडियो पर पीएम मोदी ने दी चेतावनी- Indianews
NEET UG 2024: नीट में इतने अंकों पर मिलेगा सरकारी मेडिकल कॉलेज, जानें कितना लाना होगा मार्क्स -India News
KKR vs DC: दिल्ली कैपिटल्स ने कोलकाता नाइट राइडर्स को दिया 154 रन का लक्ष्य, कुलदीप यादव का चला बल्ला-Indianews
ADVERTISEMENT