होम / पंजाब में लागू होगा दिल्ली का शिक्षा माडल, केजरीवाल व भगवंत मान ने किया अस्पताल व स्कूलों का दौरा

पंजाब में लागू होगा दिल्ली का शिक्षा माडल, केजरीवाल व भगवंत मान ने किया अस्पताल व स्कूलों का दौरा

Naresh Kumar • LAST UPDATED : April 25, 2022, 9:53 pm IST
  • विदेशों तक हो रही दिल्ली के एजुकेशन माडल की तारीफ

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने सोमवार को दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल के साथ स्कूलों व अस्पतालों का दौरा किया। दिल्ली के एजुकेशन माडल को देखकर मुख्यमंत्री मान ने पंजाब में भी लागू करने का निर्णय लिया है।

इंडिया न्यूज, नई दिल्ली। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने सोमवार को दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल के साथ स्कूलों व अस्पतालों का दौरा किया। दिल्ली के एजुकेशन माडल को देखकर मुख्यमंत्री मान काफी खुश नजर आए।

उन्होंने कहा कि दिल्ली का माडल पंजाब में लागू किया जाएगा। केजरीवाल व भगवंत मान ने राजीव गांधी सुपर स्पेशलिटी अस्पताल का दौरा भी किया। उन्होंने कई मरीजों से बातचीत करते हुए समस्याओं के बारे में पूछा।

विदेशों तक हो रही दिल्ली के एजुकेशन माडल की तारीफ

दरअसल, दिल्ली के एजुकेशन माडल की तारीफ देश ही नहीं बल्कि विदेशों तक हो रही है। केजरीवाल सरकार दिल्ली के तमाम सरकारी स्कूलों में बच्चों को अच्छी शिक्षा के साथ कई तरह की सुविधाएं मुहैया करा रही है। केजरीवाल सरकार का बिजनेस ब्लास्टर स्कीम काफी चर्चा में है। इसमें बच्चों का बिजनेस के प्रति रूझान पैदा किया जा रहा है।

दूसरे राज्य भी सराह रहे दिल्ली के सरकारी स्कूलों की शिक्षा नीति

इसी का नतीजा है कि दूसरे राज्य भी दिल्ली के सरकारी स्कूलों की शिक्षा नीति की खूब चर्चा करते हैं और उसको फालो कर रहे हैं। इसके साथ ही मुख्यमंत्री भगवंत मान ने मोहल्ला क्लीनिक का भी दौरा किया। सोमवार को दिल्ली आगमन पर मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने उनका स्वागत किया।

केजरीवाल सरकार के मंत्री और अधिकारी, पंजाब के सीएम, शिक्षा व स्वास्थ्य मंत्री से दिल्ली के स्कूलों व अस्पतालों में किए गए कार्यों के बारे में विस्तार से जानकारी साझा की।

दोनों राज्य सरकारें एक-दूसरे के अच्छे कामों से सीखकर आगे बढ़ेंगी और जनता के लिए काम करेंगी। इस दौरान दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल व मंत्रियों के अलावा दिल्ली सरकार के संबंधित विभागों के वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद रहे।

हमें Google News पर फॉलो करे- क्लिक करे !

यह भी पढ़ें : राष्ट्र निर्माण पार्टी ने केजरीवाल सरकार को बर्खास्त करने की उठाई मांग, जहांगीरपुरी दंगों का ठहराया जिम्मेदार

यह भी पढ़ें : रामचंद्र रेड्डी सर्वसम्मति से बेसबाल फेडरेशन आफ इंडिया के अध्यक्ष निर्वाचित

यह भी पढ़ें : विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्यों के लिए देशभर के 35 लोगों को मिला दिल्ली रत्न अवार्ड

Connect With Us : Twitter | Facebook Youtube

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

Xi Jinping warns Blinken: ‘हम पार्टनर बनना चाहते हैं…’, चीन ने अमेरिका को दी चेतावनी- Indianews
Israel Hamas War: ‘हमास लड़ाका करना चाहता था शादी और बच्चे…’, इसरायली महिला बंधक ने सुनाई आपबीती -India News
Arif Naseem Khan: कांग्रेस नेता ने पार्टी के प्रचार करने से किया इनकार,कांग्रेस अध्यक्ष को लिखा पत्र- Indianews
US India Relations: ‘आपके बच्चे हैं हमारे बच्चे’, अमेरिकी राजदूत ने दिया भारतीय माता-पिता को आश्वासन – India News
KKR vs PBKS: कोलकाता नाइट राइडर्स ने पंजाब किंग्स को दिया 262 रन का टारगेट-Indianews
Board Exam 2025: साल में दो बार होगा बोर्ड एक्जाम! शिक्षा मंत्रालय ने की घोषणा
तारक मेहता का उल्टा चश्मा फेम एक्टर Gurucharan Singh 4 दिनों से हैं लापता, पिता ने कराई शिकायत दर्ज -Indianews
ADVERTISEMENT