Hindi News / Delhi / Sonia Gandhi Discharged Sonia Gandhi Was Discharged From Gangaram Hospital She Was Admitted For This Reason

Sonia Gandhi Discharged: सोनिया गांधी को गंगाराम अस्पताल से मिली छुट्टी, इस वजह से हुई थीं भर्ती

India News (इंडिया न्यूज़),Sonia Gandhi Discharged: कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी को दिल्ली के सर गंगाराम अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है। पेट से जुड़ी समस्या के कारण उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां उनकी नियमित जांच की गई। डॉक्टरों ने बताया कि उनके पेट में हल्का संक्रमण था, जिसके चलते एहतियातन […]

BY: Pratibha Pathak • UPDATED :
Advertisement · Scroll to continue
Advertisement · Scroll to continue

India News (इंडिया न्यूज़),Sonia Gandhi Discharged: कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी को दिल्ली के सर गंगाराम अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है। पेट से जुड़ी समस्या के कारण उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां उनकी नियमित जांच की गई। डॉक्टरों ने बताया कि उनके पेट में हल्का संक्रमण था, जिसके चलते एहतियातन उन्हें अस्पताल में रखा गया था।

रूटीन जांच के लिए अस्पताल में भर्ती

गुरुवार रात सोनिया गांधी को अचानक स्वास्थ्य संबंधी दिक्कतें महसूस हुईं, जिसके बाद उन्हें दिल्ली के प्रतिष्ठित सर गंगाराम अस्पताल ले जाया गया। वहां डॉक्टरों की एक टीम उनकी निगरानी कर रही थी। अस्पताल प्रशासन के अनुसार, उनकी स्थिति अब स्थिर है और बेहतर महसूस करने के बाद उन्हें छुट्टी दे दी गई।

आपस में 3 मर्द कर रहे थे घिनौना काम, पत्नी ने देखा तो बेरहमी से कर डाली हत्या, शव को लपेटा कंबल में और फिर…

सोनिया गांधी को गंगाराम अस्पताल से मिली छुट्टी

78 वर्ष की हुईं सोनिया गांधी

सोनिया गांधी दिसंबर 2024 में 78 वर्ष की हो गई हैं। वह कांग्रेस की वरिष्ठ नेता होने के साथ-साथ पार्टी की सबसे प्रभावशाली शख्सियतों में से एक हैं। सार्वजनिक कार्यक्रमों में उनकी उपस्थिति पहले की तुलना में कम हो गई है, लेकिन हाल ही में 13 फरवरी को बजट सत्र के दौरान वह राज्यसभा के बाहर नजर आई थीं।

Hathras Stampede: भगदड़ कांड में Bhole Baba को क्लीन चिट… जांच रिपोर्ट आई सामने | Breaking News

सरकार से किया था महत्वपूर्ण आग्रह

हाल ही में सोनिया गांधी ने केंद्र सरकार से जनगणना प्रक्रिया को शीघ्र पूरा करने का अनुरोध किया था। उन्होंने यह भी कहा था कि देश में करीब 14 करोड़ लोग ऐसे हैं जिन्हें खाद्य सुरक्षा कानून के तहत लाभ नहीं मिल पा रहा है। उन्होंने सरकार से इस दिशा में गंभीर कदम उठाने की अपील की थी।

फिलहाल घर पर आराम करेंगी सोनिया गांधी

अस्पताल से छुट्टी मिलने के बाद सोनिया गांधी अब घर पर आराम करेंगी। उनके स्वास्थ्य को लेकर कांग्रेस समर्थकों में चिंता थी, लेकिन डॉक्टरों ने उनके पूरी तरह ठीक होने का भरोसा दिया है।

रेखा गुप्ता के CM बनने पर राजस्थान और एमपी के मुख्यमंत्री ने जताई खुशी, कह ये बड़ी बात

Tags:

Sonia Gandhi Discharged
Advertisement · Scroll to continue

लेटेस्ट खबरें

Advertisement · Scroll to continue