India News (इंडिया न्यूज), Sunderkand Path Arvind Kejriwal: दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कुछ दिनों पहले शहर में सुंदरकांड पाठ के बारे में बताया था। उन्होंने पोस्ट शेयर करते हुए कहा था कि सबकी शांति और खुशी के लिए हर महीने के पहले मंगलवार को दिल्ली में जगह-जगह पर सुंदरकांड का पाठ करवाया जाएगा। आज (मंगलवार) कई जगहों पर पाठ का आयोजन किया गया। जिसमें आप संयोजक अपनी पत्नी के साथ रोहिणी (Rohini) इलाके में सुंदरकांड पाठ कार्यक्रम में पहुंचे।
उन्होंने सोशल मीडिया के माध्यम से इस बात की जानकारी लोगों को दी थी। उन्होंने बताया था कि वो आज (मंगलवार) 3 बजे रोहिणी के मंदिर के पाठ कार्यक्रम में शामिल होंगे। साथ ही उन्होंने सभी लोगों यहां आने के लिए आमंत्रित भी किया था। बता दें कि इस महीने का यह पहला मंगलवार है। जिसकी वजह से यह आयोजन किया गया है। अब हर महीने पहले मंगलवार को शहर में सुंदरकांड और हनुमान चालीसा का पाठ किया जाएगा।
#WATCH | Delhi: CM Arvind Kejriwal, along with his wife, attends Sunderkand Path programme in Delhi's Rohini area pic.twitter.com/vfFoz6Bouv
— ANI (@ANI) January 16, 2024
दिल्ली के कैबिनेट मंत्री सौरभ भारद्वाज ने भी इस बात की जानकारी दी थई। उन्होंंने कल (सोमवार) बताया था कि पार्टी द्वारा मंगलावर को सभी 70 विधानसभा क्षेत्रों में पाठ कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। साथ ही उन्होंने यह भी बताया था कि अगले महीने से 2,600 स्थानों पर पाठ कराया जाएगा। जिससे की लोगों की तरक्की हो। बता दें कि 22 जनवरी को अयोध्या राम मंदिर का उद्घाटन होना है। उससे पहले केजरीवाल सरकार ने पाठ का ऐलान किया है।
Also Read:
Get Current Updates on News India, India News, News India sports, News India Health along with News India Entertainment, India Lok Sabha Election and Headlines from India and around the world.