होम / दिल्ली, पंजाब व चंड़ीगढ़ से मानसून की वापसी, 10 राज्यों में अब भी येलो अलर्ट

दिल्ली, पंजाब व चंड़ीगढ़ से मानसून की वापसी, 10 राज्यों में अब भी येलो अलर्ट

Vir Singh • LAST UPDATED : September 30, 2022, 10:25 am IST

इंडिया न्यूज, नई दिल्ली, (Today Weather Update): देश की राजधानी दिल्ली के अलावा उत्तर भारत के हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, पंजाब एवं हरियाणा की की राजधानी चंडीगढ़, पंजाब व पश्चिमी उत्तर प्रदेश सहित अधिकतर राज्यों से मानूसन खत्म हो गया है।

मानसून की वापसी के लिए स्थितियां अनुकूल : आईएमडी

भारतीय मौसम विभाग का कहना है कि मानसून की वापसी के लिए स्थितियां अनुकूल होती जा रही हैं और उक्त राज्यों में मानसून की विदाई हो गई है। अब इन राज्यों में आसामान बिल्कुल साफ रहने का अनुमान है। वहीं देश के 10 राज्यों में मौसम विभाग ने अब भी बारिश बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है।

दिल्ली में चार-पांच अक्टूबर से दो दिन बारिश के आसार

दिल्ली में आज बारिश तो नहीं होगी मगर आंशिक बादल छाए रहेंगे। यहां अधिकतम तापमान 35 डिग्री व न्यूनतम 23 डिग्री तक रहने का अनुमान है। तीन अक्टूबर तक मौसम ऐसा ही रहेगा। स्काईमेट वेदर के विशेषज्ञ महेश पलावत का कहना है कि मानसून खत्म होने के बावजूद बंगाल की खाड़ी पर कम दबाव का क्षेत्र बनने के चलते चार या पांच अक्टूबर से दो से तीन दिन तक दिल्ली में बारिश होने के आसार हैं।

इन राज्योंं में हल्की से मध्यम व भारी बारिश का अनुमान

मौसम विभाग के मुताबिक आज ओडिशा व झारखंड समेत देश के दस राज्यों में बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है। इन राज्यों में हल्की से मध्यम बारिश होने के आसार हैं। इसी के साथ आंध्र प्रदेश, कर्नाटक व तेलंगाना में कुछ जगहों भारी बारिश की चेतावनी है। स्काईमेट वेदर का कहना है कि आंध्रप्रदेश के तट के समीप पश्चिम मध्य बंगाल में एक चक्रवाती परिसंचरण बना हुआ है और यह औसत समुद्र तल से 1.5 किमी ऊपर तक फैला हुआ है।

इस क्षेत्र में बनी है एक पूर्व पश्चिम ट्रफ रेखा

आईएमडी के मुताबिक उत्तरी अंडमान सागर से लेकर मध्य बंगाल की खाड़ी में आंध्र के तट तक एक पूर्व पश्चिम ट्रफ रेखा बनी हुई है। यह ट्रफ औसत समुद्र तल से 3.1 किलोमीटर ऊपर है। वहीं पूर्वोत्तर और उससे सटे पूर्वी मध्य बंगाल की खाड़ी में एक अक्टूबर के आसपास एक चक्रवाती परिसंचरण के उभरने की उम्मीद है। इसके प्रभाव के कारण देश के कुछ राज्यों में अगले कुछ दिन बारिश होने का अनुमान है।

ये भी पढ़ें : जम्मू-कश्मीर के बारामूला में एक आतंकी ढेर, शोपियां में एनकाउंटर समाप्त

हमें Google News पर फॉलो करे- क्लिक करे !

Connect With Us : Twitter | Facebook Youtub

 

Tags:

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ATM Fraud: जालसाजों ने एटीएम से पैसे गायब करने की आपनाई ये नई तरकीब, रहें सावधान-Indianews
Lok Sabha Election: नामांकन भरने से पहले राजनाथ सिंह ने किया रोड शो, रथ पर सीएम योगी समेत ये बड़े नेता रहे मौजूद
Ankur Jain की दुल्हन ने पहना 3डी वेडिंग गाउन, खूबसूरती देख हो जाएंगे दंग -Indianews
इस वजह से ‘ये रिश्ता क्या कहलाता हैं’ से बाहर हुई थी Hina Khan, सालों बाद मेकर्स ने खोला राज -Indianews
Muslims Use Most Condoms Fact: मुस्लिम सबसे ज्यादा कंडोम इस्तेमाल करते हैं! सरकारी आकड़े ने खोल दी ओवैसी के इस दावे की पोल-Indianews
Lok Sabha Election 2024: कांग्रेस में न दिशा बची है न ही…, शिवराज सिंह चौहान ने विपक्ष को लेकर कही ये बड़ी बात-Indianews
Arijit Singh के कॉन्सर्ट में झूमी पाक एक्ट्रेस Mahira Khan, पोस्ट शेयर कर लिखी ये बात -Indianews
ADVERTISEMENT