Ahoi Ashtami 2025 Puja Date: अहोई अष्टमी के दिन मां अपने बच्चों के लिए व्रत रखती है. वह चाहती हैं कि उसका बच्चे का भविष्य उज्जवल रहे. यह व्रत इस बार 13 अक्तूबर को किया जाना है. जानें इसकी पूजा विधि...
Ahoi Ashtami Vrat 2025 kab hai : कार्तिक माह में दो महत्वपूर्ण व्रत रखे जाते हैं. एक पति की लंबी आयु के लिए जिसे करवा चौथ (Karwa Chauth) कहते हैं. वहीं दूसरा संतान की लंबी आयु के लिए किया जाता है. जिसे अहोई व्रत (Ahoi Ashtami Vrat) कहते हैं. इस साल यह व्रत 13 अक्तूबर को किया जाना है. यह व्रत काफी ज्यादा कठिन होता है. इन दोनों व्रत में केवल इतना फर्क है कि करवा चौध चांद देखकर खोला जाता है. वहीं अहोई में तारों की पूजा की जाती है.
कार्तिक कृष्ण अष्टमी तिथि प्रारम्भ 13 अक्टूबर 13 2025 को दोपहर 12:24 से होने जा रहा है. वहीं यह समाप्त 14 अक्टूबर 2025 को सुबह 11:09 तक होगा. इस व्रत की पूजा का मुहूर्त शाम 05:53 – रात 07:08 तक ही है. तारों को आप 6: 17 मिनट पर देख सकते हैं. वहीं चन्द्रोदय समय – रात 11:20 पर है.
पुत्रों की कुशलता के लिए हर माता ये व्रत रखती हैं. इस व्रत में मां अपने बच्चे के लिए बिना अन्न-जल ग्रहण उपवास करती हैं. पूरा दिन वह बिना कुछ खाए पिए रहती हैं. शाम को तारों को देखने के बाद यह व्रत पूरा होता है. कुछ महिलाएं इस दिन चांद के भी दर्शन करती हैं. इस व्रत को अहोई आठें के नाम से भी जाना जाता है.
स्याहु लॉकेट चांदी का होता है. इसकी पूजा कर रोली लगाकर स्याहु को कलावा में पिरोकर गले में पहन लें. इसे दीवाली तक पहना जाता है. माना जाता है कि इस माला को पहनने से संतान को दीर्घायु प्राप्त होती है.
Silver Price Today 18 May 2026: सोमवार (18 मई, 2026) को भी सोने की कीमतों…
Funny Joke of the Day: योग गुरु और हेल्थ एक्सपर्ट्स अक्सर लोगों को ज्यादा से…
Gold Price Today 18 May 2026: सप्ताह के पहले दिन सोमवार (Gold Price Today 18…
गर्मी के मौसम में लौकी काफी फायदेमंद होती है, जो लोग अपना वजन कम करना…
Mushfiqur Rahim Century: पाकिस्तान के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच में बांग्लादेश के दिग्गज बल्लेबाज मुशफिकुर…
CM Yogi on Namaz: सीएम योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ में आयोजित एक कार्यक्रम में सार्वजनिक…