ज्योतिष गणना के अनुसार, इस बार आमलकी एकादशी या रंगभरी एकादशी 27 फरवरी को मनाई जाएगी. इस दिन लोग घर-परिवार की समृ्द्धि के लिए कई उपाय करते हैं. लेकिन, आमलकी एकादशी के दिन राशि के अनुसार कुछ सरल उपाय किए जाएं तो अधिक फलदायी हो सकते हैं. ज्योतिषाचार्य ऋषिकांत मिश्र शास्त्री से जानिए कि, किस राशिवालों को क्या उपाय करना चाहिए-
आमलकी एकादशी पर राशि अनुसार सरल उपाय. (Canva)
Amalaki Ekadashi Upay: सनातन धर्म में व्रत-त्योहारों का विशेष महत्व है. एकादशी व्रत इनमें से एक है. पूरे साल में कुल 24 एकादशी आती हैं और हर महीने दो बार यह व्रत रखा जाता है. इस व्रत को बहुत शुभ और फलदायक माना जाता है. इस दिन भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी की पूजा का विधान है. मान्यता है कि इस दिन की गई आराधना से सुख-समृद्धि और शांति की प्राप्ति होती है. वैसे तो सभी एकादशी व्रत का अपना महत्व है. लेकिन, फाल्गुन का महीना धार्मिक दृष्टि से बेहद पवित्र माना जाता है, इसलिए इस माह में आने वाली एकादशी का महत्व और बढ़ जाता है.
उन्नाव के ज्योतिषाचार्य ऋषिकांत मिश्र शास्त्री बताते हैं कि, इस बार आमलकी एकादशी या रंगभरी एकादशी 27 फरवरी को मनाई जाएगी. इस दिन लोग घर-परिवार की समृ्द्धि के लिए कई उपाय करते हैं. लेकिन, आमलकी एकादशी के दिन राशि के अनुसार कुछ सरल उपाय किए जाएं तो अधिक फलदायी हो सकते हैं. आइए जानते हैं कि आखिर, किस राशिवालों को क्या उपाय करना चाहिए-
मेष: आमलकी एकादशी के दिन इस राशि के जातकों को भगवान विष्णु को लाल रंग का फूल अर्पित करें. ऐसा करने से जीवन मे चल रही समस्या दूर होती है.
वृषभ: रंगभरी एकादशी के दिन इस राशि के जातकों को हरि विष्णु भगवान को सफेद चीजों का भोग लगाए.इससे सुख-समृद्धि मिलती है.
मिथुन: आमलकी एकादशी के दिन इस राशि के जातक को हरे रंग के वस्त्र भगवान विष्णु को अर्पित करें. तो साल भर विष्णु भगवान हर कार्य मे विजय प्रदान करेंगे.
कर्क: रंगभरी एकादशी के दिन इस राशि के जातकों को भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी को खीर का भोग अर्पित करें.
सिंह: आमलकी एकादशी के दिन इस राशि के जातकों को पीले रंग का वस्त्र भगवान विष्णु को अर्पित करें और खुद भी पहनें.
कन्या: रंगभरी एकादशी के दिन इस राशि के जातकों को सफेद मिठाई और केसर अर्पित भगवान को करे, इससे आर्थिक तंगी दूर होती है.
तुला: आमलकी एकादशी के दिन इस राशि के जातकों को सफेद चीजों का दान करें, इससे वैवाहिक जीवन में प्रेम बढ़ता है.
वृश्चिक: रंगभरी एकादशी के दिन इस राशि के जातकों को गुड़ का दान करना चाहिए, इससे नौकरी-व्यापार में तरक्की मिलती है.
धनु: आमलकी एकादशी के दिन इस राशि के जातकों को पीले वस्त्र और पीले चंदन का भगवान को भोग लगाना चाहिए. साथ ही पीले फल का भी दान करें.
मकर: रंगभरी एकादशी के दिन इस राशि के जातकों को हरि विष्णु भगवान को दही और इलायची का भोग अर्पित करें.
कुंभ: आमलकी एकादशी के दिन इस राशि के जातकोंं को पीपल के पेड़ के नीचे तिल के तेल का दीपक जलाएं. तो साल भर लक्ष्मी नारायण की कृपा बनी रहेगी.
मीन: रंगभरी एकादशी के दिन इस राशि के जातकों को गरीबों की सेवा करें और मिश्री का भोग लगाएं.
Bihar Crime News: बिहार के सीतामढ़ी एक शख्स ने अपने बड़े भाई की हत्या का…
96 year old grandmother: कहते हैं न कि सीखने की कोई उम्र नहीं होती है.…
Kissing Health Risks: आमतौर पर किस करने को प्यार का संकेत माना जाता है. लेकिन,…
Prashant Veer: चेन्नई सुपर किंग्स की टीम ने IPL 2026 के लिए ऑलराउंडर प्रशांत वीर…
आईसीसी ने मार्च महीने के लिए प्लेयर ऑफ द मंथ अवॉर्ड के लिए नॉमिनेशन लिस्ट…
Delhi Assembly: दिल्ली विधानसभा में बड़ी सुरक्षा चूक! यूपी नंबर की बेकाबू कार बैरिकेड तोड़…