अमरनाथ यात्रा 2026 इस बार समय से पहले ही रुक गई. ट्रैक की मरम्मत और रखरखाव के की वजह से 9 अगस्त से चंदनवाड़ी और बालटाल दोनों मार्गों पर यात्रा को स्थगित किया जाएगा. 28 अगस्त को पारंपरिक छड़ी मुबारक के साथ यात्रा का समापन किया जायेगा.
अमरनाथ यात्रा
श्रद्धालुओं को अब बर्फानी बाबा के दर्शन के लिए अगले साल का इंतजार करना होगा. अमरनाथ यात्रा 2026 को रास्ते की मरम्मत और आवश्यक रखरखाव के चलते 9 अगस्त से स्थगित कर दिया गया है.
श्रद्धालुओं की आवाजाही के लिए यात्रा मार्ग को और अधिक सुरक्षित और सुगम बनाने के उद्देश्य से यह फैसला लिया गया है, इस वर्ष 3 जुलाई से शुरू हुई 57 दिवसीय इस पावन यात्रा का समापन 28 अगस्त 2026 को पवित्र ‘छड़ी मुबारक’ के पूजन और आगमन के साथ होगा.
इस साल 3 जुलाई से शुरू हुई अमरनाथ यात्रा अब अपने अंतिम पड़ाव की ओर बढ़ रही है. इस यात्रा का औपचारिक समापन 28 अगस्त 2026 को पवित्र छड़ी मुबारक के पूजन और आगमन के साथ होगा. बता दें कि छड़ी मुबारक भगवान शिव की पवित्र चांदी की गदा है और वार्षिक अमरनाथ यात्रा का सबसे पूजनीय प्रतीक है. यह भगवान शिव की दिव्य गदा का प्रतीक है, जिसे तीर्थयात्रा के दौरान साधु और संरक्षक अपने साथ लेकर चलते हैं. परंपरागत रूप से इसका नेतृत्व महंत दीपेंद्र गिरिकरते हैंजो पवित्र गदा के प्रमुख पुरोहित और संरक्षक हैं.
इस बार अमरनाथ यात्रा अनंतनाग जिले के चंदनवाड़ी और गांदरबल जिले के बालटाल मार्ग से एक साथ शुरू हुई थी. अब तक 4.8 लाख से अधिक श्रद्धालु बाबा बर्फानी के दर्शन कर चुके हैं. हाल में हुई बारिश के कारण प्रशासन को यात्रा मार्ग के कुछ संवेदनशील हिस्सों में ट्रैक की मरम्मत और रखरखाव की जरूरत महसूस हुई है. इन हिस्सों को सुरक्षित बनाने का काम सीमा सड़क संगठन (बीआरओ) की ओर से किया जा रहा है. इसके अलावा वहां मौसम भी खराब होता जा रहा है. इन परिस्थितियों को देखते हुए श्रद्धालुओं की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए 9 अगस्त 2026 से चंदनवाड़ी और बालटाल दोनों मार्गों से अमरनाथ यात्रा स्थगित रहेगी.
Rajasthan robbery: राजस्थान के अजमेर जिले के नसीराबाद में बदमाशों ने खुद को इनकम टैक्स…
Hanuman Ansh Box Office Collection: महज 2 करोड़ रुपये के बजट में बनी ‘हनुमान अंश’…
IND vs WI 2nd T20I Match Highlights: रांची में 249 रन बनाने के बाद भी…
Connaught Place shops closed: दिल्ली में 10 अक्टूबर को जंतर-मंतर पर प्रस्तावित प्रदर्शन के मद्देनजर…
Memories of Nana Patekar: नाना पाटेकर के निधन के बाद मुंबई के माहिम स्थित नव…
Sanju Samson 82 Runs: 6 रन पर कैच छूटा और फिर संजू सैमसन ने रांची…