संबंधित खबरें
फिर शुरू होगी Premanand Maharaj की पदयात्रा…विरोध में खड़े हुए सोसाइटी के अध्यक्ष ने पैरों में गिरकर मांगी माफी
एक मां ही कैसे बन गई अपने बेटे की मौत का कारण…क्यों महाभारत में अपनी मां की वजह से भीष्म को गवानी पड़ी थी जान?
चारो ओर आग का माहौल, इस दिन से लगने जा रहा है अग्नि पंचक…इन लोगों के लिए बेहद अशुभ साबित होगा ये नक्षत्र
क्या वाकई इस दाल में मिला होता है खून का कण? हिंदू धर्म में सात्विक भोजन में भी नहीं की जाती शामिल!
Today Horoscope: मेष से लेकर मीन तक कैसी रहेगी 12 राशियों के लिए 16 फरवरी की ग्रह चाल, जानें आज का राशिफल!
शनि-मंगल मिलकर बनाएंगे ऐसा शक्तिशाली नवपंचम राजयोग, इन 5 राशियों के पास संभालें भी संभलेगा पैसा!
Dhanteras 2024
India News (इंडिया न्यूज), Dhanteras 2024: धनतेरस पर क्या खरीदना चाहिए? धनतेरस का त्यौहार धन और समृद्धि की देवी लक्ष्मी और धन के देवता कुबेर की पूजा करने का एक विशेष अवसर है। इस दिन सोना और चांदी खरीदना शुभ माना जाता है, लेकिन अगर आप इस बार सोना और चांदी नहीं खरीद पा रहें हैं, तो परेशान ना हों। इसके अलावा भी कई शुभ वस्तुएं हैं, जिनकी खरीद से भी आपको समृद्धि और सकारात्मक ऊर्जा का आशीर्वाद मिल सकता है।
धनतेरस के लिए 29 अक्टूबर को शाम 6:31 बजे से 8:31 बजे तक गोधूलि बेला रहेगी। यानी धनतेरस पूजा के लिए एक घंटा 42 मिनट का समय रहेगा।
1. धनिया
धनतेरस पर धनिया खरीदना भी शुभ माना जाता है। देवी लक्ष्मी को थोड़ा धनिया चढ़ाएं और अपने पैसे रखने की जगह पर थोड़ा धनिया छिड़कें।
2. मूर्ति खरीदें
धन की देवी लक्ष्मी और शुभ लाभ के देवता भगवान गणेश की मूर्ति घर लाना न भूलें। शुभ मुहूर्त में उनकी पूजा करें।
3. बर्तन
नए बर्तन खरीदना भी इस दिन का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है। शाम की पूजा के दौरान इन बर्तनों की पूजा करें और देवी लक्ष्मी का आशीर्वाद लें।
4. पान के पत्ते
पांच पान के पत्ते जरूर खरीदें। ऐसा माना जाता है कि पान के पत्ते देवी लक्ष्मी को प्रसन्न करते हैं। आप इन्हें पूजा के दौरान चढ़ा सकते हैं।
5. झाड़ू
धनतेरस पर झाड़ू घर लाना शुभ माना जाता है। इसे देवी लक्ष्मी का प्रतीक माना जाता है। यह न केवल घर की सफाई में मदद करता है बल्कि धन और समृद्धि भी लाता है।
6. गोमती चक्र
पूजा में इस्तेमाल होने वाले गोमती चक्र खरीदना भी शुभ माना जाता है। ये वस्तुएं नकारात्मक ऊर्जा से सुरक्षा का प्रतीक हैं और सुख-समृद्धि लाती हैं।
7. हल्दी
धनतेरस पर हल्दी खरीदना शुभ माना जाता है, क्योंकि यह देवी लक्ष्मी के आशीर्वाद और समृद्धि का प्रतीक है। हल्दी का इस्तेमाल न केवल धार्मिक अनुष्ठानों में बल्कि स्वास्थ्य लाभ के लिए भी किया जाता है।
धनतेरस का त्योहार केवल सोने और चांदी तक ही सीमित नहीं है। शुभ वस्तुएं खरीदने से भी घर में सुख, शांति और धन आता है। अगर आप इस बार सोना और चांदी नहीं खरीद पा रहे हैं तो इन विकल्पों पर ध्यान दें और देवी लक्ष्मी का आशीर्वाद पाएं।
डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों का हम यह दावा नहीं करते कि ये जानकारी पूर्णतया सत्य एवं सटीक है।पाठकों से अनुरोध है कि इस लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। इंडिया न्यूज इसकी सत्यता का दावा नहीं करता है।
Get Current Updates on, India News, India News sports, India News Health along with India News Entertainment, and Headlines from India and around the world.