<
Categories: धर्म

Chandra Grahan 2026: रक्षा बंधन पर ग्रहण का साया, गलती से भी इस समय न बांधे राखी; वरना बढ सकती है मुश्किलें

Chandra Grahan 2026: रक्षा बंधन के दिन चंद्र ग्रहण भी पड रहा है. खगोलीय गणना के अनुसार, यह साल का दूसरा चंद्र ग्रहण होगा. इस खबर ने लोगों के मन में कई सवाल खडे कर दिए हैं.

Chandra Grahan 2026: साल 2026 का रक्षा बंधन का त्योहार इस बार सिर्फ एक त्योहार नहीं है, बल्कि एक खगोलीय घटना की वजह से भी खबरों में रहेगा. भाई-बहनों के इस पवित्र त्योहार पर चंद्र ग्रहण पडने की खबर ने लोगों के मन में कई सवाल खडे कर दिए हैं.

रक्षा बंधन 2026 कब है?

हिंदू कैलेंडर के अनुसार, रक्षा बंधन हर साल श्रावण पूर्णिमा के दिन मनाया जाता है. साल 2026 में यह त्योहार शुक्रवार, 28 अगस्त को मनाया जाएगा. इस दिन बहनें अपने भाई की कलाई पर राखी बांधती हैं और उनकी लंबी उम्र और सुख-समृद्धि की कामना करती हैं.

क्या रक्षा बंधन पर चंद्र ग्रहण लगेगा?

रक्षा बंधन के दिन चंद्र ग्रहण भी पड रहा है. खगोलीय गणना के अनुसार, यह साल का दूसरा चंद्र ग्रहण होगा और यह आंशिक चंद्र ग्रहण होगा. इसमें पृथ्वी की छाया चांद के एक हिस्से को ढक लेती है, जिससे चांद का रंग बदलता हुआ दिखाई देता है. 

ग्रहण कितने बजे तक रहेगा?

भारतीय समय के अनुसार, यह चंद्र ग्रहण सुबह करीब 6:52 बजे से शुरू होगा और दोपहर करीब 12:32 बजे तक रहेगा. यानी इसका कुल समय 5 घंटे से ज्यादा होगा. इतने लंबे समय तक रहने की वजह से लोग इस घटना को लेकर बहुत उत्साहित हैं.

क्या भारत में होगा चंद्र ग्रहण?

रक्षाबंधन मनाने वालों के लिए राहत की बात यह है कि यह चंद्र ग्रहण भारत में दिखाई नहीं देगा. धार्मिक मान्यता के अनुसार सूतक काल वह माना जाता है जहां ग्रहण प्रत्यक्ष रूप से दिखाई देता है. इस कारण भारत में इस ग्रहण का सूतक काल मान्य नहीं होगा.

राखी बांधने पर असर पडेगा या नहीं?

इसका असर रक्षाबंधन के शुभ कार्यों पर नहीं पडेगा. बहनें निश्चिंत होकर राखी बांध सकती हैं. परंपराएं हमेशा की तरह निभाई जा सकेंगी.

Preeti Rajput

प्रीति राजपूत जुलाई 2025 से India News में Sub Editor के रूप में अपनी जिम्मेदारी निभा रही हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब तीन वर्षों का अनुभव रखने वाली प्रीति ने अपने करियर की शुरुआत Zee News से की. इसके बाद उन्होंने जनतंत्र टीवी में सब-एडिटर के तौर पर भी काम किया, जहां उन्होंने खबरों की रिसर्च, लेखन और एडिटिंग के साथ डिजिटल कंटेंट तैयार करने का अनुभव हासिल किया. उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की है. खबरों को सरल, सहज और दिलचस्प भाषा में पेश करना उनकी खासियत है. वह ट्रेंडिंग खबरों के साथ-साथ बॉलीवुड, टेलीविजन, हॉलीवुड, भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरों पर मजबूत पकड़ रखती हैं. मनोरंजन के अलावा राजनीति, क्राइम और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर भी वह नियमित रूप से लिखती हैं.

Share
Published by
Preeti Rajput

Recent Posts

Rohit Sharma Record: सचिन, क्रिस और जयसूर्या सब छूटे पीछे, रोहित निकले सबसे आगे; 22 साल पुराना रिकॉर्ड हुआ स्वाहा!

Rohit Sharma Fastest ODI Run as Opener: रोहित शर्मा ने वेस्टइंडीज के खिलाफ मैदान पर…

Last Updated: October 3, 2026 17:25:30 IST

जय शाह ने टीम इंडिया को पहनाया GOLD मेडल, पाकिस्तान को SILVER देने कौन पहुंचा? जानें पूरी डिटेल

India Pakistan Final: एशियन गेम्स 2026 के पुरुष क्रिकेट फाइनल में भारत ने पाकिस्तान को…

Last Updated: October 3, 2026 17:15:31 IST

Padma Purana: किस कर्म से बदलती है आत्मा की अगली यात्रा…जानिये 84 लाख योनियों का रहस्य

Padma Purana: हिंदू धर्म में 84 लाख योनियों की अवधारणा का अक्सर यह अर्थ बताया…

Last Updated: October 3, 2026 16:47:38 IST

Rajasthan News: चोरी बन गई काल! तार चुराने की कोशिश में दो युवकों की बिजली का झटका लगने से मौत, जलकर कोयला बन गए शव

राजस्थान के बीकानेर में कथित तौर पर हाई-टेंशन बिजली की लाइन के संपर्क में आने…

Last Updated: October 3, 2026 16:39:19 IST

Ghaziabad News: वैशाली स्थित एक ऊंची इमारत की बालकनी गिरी, कई कारें हुईं क्षतिग्रस्त; बड़े हादसे से बाल-बाल बचे लोग

गाजियाबाद के वैशाली सेक्टर 4 स्थित देविका टावर में शुक्रवार को एक बालकनी का किनारा…

Last Updated: October 3, 2026 16:24:59 IST