Chandra Grahan 2026: साल 2026 का रक्षा बंधन का त्योहार इस बार सिर्फ एक त्योहार नहीं है, बल्कि एक खगोलीय घटना की वजह से भी खबरों में रहेगा. भाई-बहनों के इस पवित्र त्योहार पर चंद्र ग्रहण पडने की खबर ने लोगों के मन में कई सवाल खडे कर दिए हैं.
रक्षा बंधन 2026 कब है?
हिंदू कैलेंडर के अनुसार, रक्षा बंधन हर साल श्रावण पूर्णिमा के दिन मनाया जाता है. साल 2026 में यह त्योहार शुक्रवार, 28 अगस्त को मनाया जाएगा. इस दिन बहनें अपने भाई की कलाई पर राखी बांधती हैं और उनकी लंबी उम्र और सुख-समृद्धि की कामना करती हैं.
क्या रक्षा बंधन पर चंद्र ग्रहण लगेगा?
रक्षा बंधन के दिन चंद्र ग्रहण भी पड रहा है. खगोलीय गणना के अनुसार, यह साल का दूसरा चंद्र ग्रहण होगा और यह आंशिक चंद्र ग्रहण होगा. इसमें पृथ्वी की छाया चांद के एक हिस्से को ढक लेती है, जिससे चांद का रंग बदलता हुआ दिखाई देता है.
ग्रहण कितने बजे तक रहेगा?
भारतीय समय के अनुसार, यह चंद्र ग्रहण सुबह करीब 6:52 बजे से शुरू होगा और दोपहर करीब 12:32 बजे तक रहेगा. यानी इसका कुल समय 5 घंटे से ज्यादा होगा. इतने लंबे समय तक रहने की वजह से लोग इस घटना को लेकर बहुत उत्साहित हैं.
क्या भारत में होगा चंद्र ग्रहण?
रक्षाबंधन मनाने वालों के लिए राहत की बात यह है कि यह चंद्र ग्रहण भारत में दिखाई नहीं देगा. धार्मिक मान्यता के अनुसार सूतक काल वह माना जाता है जहां ग्रहण प्रत्यक्ष रूप से दिखाई देता है. इस कारण भारत में इस ग्रहण का सूतक काल मान्य नहीं होगा.
राखी बांधने पर असर पडेगा या नहीं?
इसका असर रक्षाबंधन के शुभ कार्यों पर नहीं पडेगा. बहनें निश्चिंत होकर राखी बांध सकती हैं. परंपराएं हमेशा की तरह निभाई जा सकेंगी.