<
Categories: धर्म

18 या 19 आखिर कब है Dhanteras 2025? जल्द नोट कर लें सहीं तारीख,  शुभ मुहूर्त और पूजा विधि

Dhanteras Date 2025: धनतेरस को लेकर लोगों में काफी कन्फूजन है, अगर आप भी इस लिस्ट में शामिल है तो अभी नोट कर लें सही तारीख, शुभ मुहूर्त और पूजा विधि.

Dhanteras Shubh muhurat 2025: धनतेरस (Dhanteras) हिन्दू धर्म का एक अत्यंत महत्वपूर्ण त्योहार है, जो दीपावली के पांच दिवसीय उत्सव की शुरुआत का प्रतीक है। इसे धनत्रयोदशी के नाम से भी जाना जाता है. इस दिन भगवान धनवंतरी, कुबेर महाराज और माता लक्ष्मी की पूजा का विशेष महत्व है. मान्यता है कि इस दिन सोना, चांदी और नई वस्तुएं खरीदने से घर में समृद्धि और सुख-शांति का आगमन होता है.

इस वर्ष धनतेरस की तिथि और दिन

साल 2025 में कार्तिक कृष्ण त्रयोदशी तिथि 18 अक्टूबर को दोपहर 12:18 बजे से शुरू होकर 19 अक्टूबर की दोपहर 1:51 बजे तक रहेगी. चूंकि तिथि का प्रारंभ 18 अक्टूबर से हो रहा है, इसलिए इस वर्ष धनतेरस का पर्व 18 अक्टूबर, शनिवार को मनाया जाएगा. कई बार तिथि दो दिन तक चलने के कारण भ्रम उत्पन्न हो जाता है, लेकिन पंचांग अनुसार इस वर्ष का सही दिन 18 अक्टूबर ही है.

पूजा का शुभ मुहूर्त

धनतेरस पर शाम के समय पूजा करने का विशेष महत्व होता है. इस साल धनतेरस पर शाम 7:11 बजे से रात 9:22 बजे तक पूजा का शुभ मुहूर्त रहेगा. यह लगभग 2 घंटे 12 मिनट का समय है, जिसे लोग भगवान धनवंतरी, माता लक्ष्मी और कुबेर महाराज की पूजा में लगा सकते हैं.

धनतेरस की पूजा विधि

धनतेरस की पूजा सरल होने के साथ-साथ बेहद शुभ मानी जाती है। इसे क्रमवार इस प्रकार किया जा सकता है:

1. स्नान और स्वच्छता: सुबह स्नान कर घर और पूजा स्थल को अच्छे से साफ करें.

2. सजावट: पूजा स्थल या मंदिर को दीप, फूल और रंगीन वस्त्रों से सजाएं.

3. स्थापना: लाल कपड़े पर चौकी रखकर भगवान गणेश, माता लक्ष्मी, कुबेर और धनवंतरी जी की मूर्तियों या चित्रों की स्थापना करें.

4. दीप प्रज्वलन: घी का दीपक जलाएँ और देवी-देवताओं का तिलक करें.

5. अर्पण और मंत्र: फूल, फल और मिठाइयां अर्पित करें. पूजा के दौरान मंत्रों का उच्चारण करें और आरती करें.

6. दान और खरीदारी: पूजा समाप्ति से पहले दान करना और सोना, चांदी या कोई नई वस्तु खरीदना शुभ माना जाता है। ऐसा करने से घर में धन-संपत्ति की वृद्धि होती है.

धनतेरस का महत्व

धनतेरस केवल धन की प्राप्ति का पर्व नहीं है, बल्कि यह स्वास्थ्य, समृद्धि और सुख-शांति की भी शुरुआत है. भगवान धनवंतरी की पूजा रोग-निवारण और स्वास्थ्य के लिए की जाती है, जबकि माता लक्ष्मी और कुबेर महाराज की उपासना घर में धन और समृद्धि लाती है.

Shristi S

Shristi S has been working in India News as Content Writer since August 2025, She's Working ITV Network Since 1 year first as internship and after completing 3 months intership Shristi Joined Inkhabar Haryana of ITV Group on November 2024. She Worked in Inkhabar Haryana 9 months there she cover full Haryana news. Currently In India News her speciality is hard news, lifestyle, entertainment, Business.

Recent Posts

NEET 2026 UG Exam: नीट यूजी में 2 लाख रैंक पर क्या मिलेगा MBBS? एडमिशन की सच्चाई और ये है बेहतर विकल्प

NEET 2026 UG Exam: नीट यूजी में 2 लाख रैंक मेहनत की कमी नहीं, बल्कि…

Last Updated: April 6, 2026 13:53:32 IST

फिन एलन बनाम अर्शदीप…केकेआर और पंजाब किंग्स का मुकाबला आज; इन खिलाड़ियों के बीच होगी जबरदस्त भिड़ंत

KKR vs PBKS: आईपीएल में आज केकेआर और पंजाब किंग्स के बीच मुकाबला होने वाला…

Last Updated: April 6, 2026 13:51:48 IST

एनुअल डे पर फुल मस्ती, लेकिन घर पहुंचने से पहले गिरी 9 लाशें; डिंडोरी हादसा जान कलेजा फट जाएगा

Dindori Family Tragedy 2026: एक अधिकारी ने PTI को बताया कि हादसा शुक्रवार रात करीब…

Last Updated: April 6, 2026 13:39:18 IST

KKR vs PBKS: अय्यर की पंजाब या रहाणे की कोलकाता… हेड टू हेड में किसका पलड़ा भारी, कौन मारेगा बाजी?

KKR vs PBKS Head To Head: पिछले कुछ समय में पंजाब किंग्स का कोलकाता नाइट…

Last Updated: April 6, 2026 13:35:16 IST

‘रामायण’ के सेट पर सिगरेट पीते थे अरुण गोविल; इस घटना के बाद छोड़ दी स्मोकिंग, आखिर क्या हुआ ऐसा?

Arun Govil: अरुण गोविल रामानंद सागर की 'रामायण' में भगवान राम की भूमिका निभाकर सबके…

Last Updated: April 6, 2026 13:32:37 IST

Video Viral: ‘दे दारू दे दारू’, अगर भारत मिशन पर आईं होंगी सीमा, तो इन महिलाओं के साथ भूल जाएंगी मकसद

Seema Haider: जो वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है. उस वीडियो…

Last Updated: April 6, 2026 13:06:44 IST