Hindi News / Dharam / Dhanteras Is Being Celebrated For Two Days This Year

Dhanteras: इस साल दो दिन मनाया जा रहा है धनतेरस पर्व, 22 और 23 अक्टूबर को इन शुभ मुहूर्त पर करें खरीदारी

Dhanteras 2022 Shopping Shubh Muhurat: धनतेरस (Dhanteras) के साथ पांच दिनों का दिवाली का पर्व शुरू हो रहा है। बता दें कि इस साल धनतेरस का पर्व 2 दिन तक मनाया जा रहा है। वहीं पंचांग के अनुसार, इस साल कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि 22 अक्टूबर को शाम 6 बजकर 2 […]

BY: Nishika Shrivastava • UPDATED :
Advertisement · Scroll to continue
Advertisement · Scroll to continue

Dhanteras 2022 Shopping Shubh Muhurat: धनतेरस (Dhanteras) के साथ पांच दिनों का दिवाली का पर्व शुरू हो रहा है। बता दें कि इस साल धनतेरस का पर्व 2 दिन तक मनाया जा रहा है। वहीं पंचांग के अनुसार, इस साल कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि 22 अक्टूबर को शाम 6 बजकर 2 मिनट से शुरू होकर 23 अक्टूबर को शाम 6 बजकर 3 मिनट तक है। इसलिए 22 अक्टूबर की शाम यम दीपक जलाने और धनवंतरी जी की पूजा करने का शुभ मुहूर्त बन रहा है। इतना ही नहीं 22 अक्टूबर को त्रिपुष्कर योग भी बन रहा है। ऐसे में खरीदारी करना कई गुना अधिक फल देने वाला माना जाता है। वहीं 23 अक्टूबर को दिनभर खरीदारी की जा सकती है। यहां आपको बताते है कि 22 अक्टूबर को किन-किन चीजों की कब से कब तक कर सकते हैं खरीदारी।

22 अक्टूबर को धनतेरस की खरीदारी का शुभ मुहूर्त

त्रिपुष्कर योग- दोपहर 1 बजकर 50 मिनट से शाम 6 बजकर 2 मिनट तक

घर के इस स्थान पर पैसा रखते ही रॉकेट की स्पीड से जाने लगती है लक्ष्मी, बर्बाद हो जाती है जिंदगी पैसे-पैसे को मोहताज हो जाता है इंसान!

Dhanteras 2022 Shopping Shubh Muhurat.

प्रॉपर्टी खरीदने का शुभ मुहूर्त

सुबह 8 से लेकर 9 बजे तक

दोपहर में 12 बजकर 30 मिनट से शाम 4 बजकर 20 मिनट तक

शाम 5 बजे से लेकर 6 बजे तक

वाहन की बुकिंग और खरीदारी का शुभ मुहूर्त

दोपहर 12 बजकर 1 बजकर 30 मिनट तक।

इसके बाद 2 बजे से 2 बजकर 50 मिनट तक।

इसके साथ ही 3 बजकर 4 बजकर 30 मिनट तक।

सोना-चांदी और बर्तन खरीदने का शुभ मुहूर्त

सुबह- 8 से 9 बजे तक

दोपहर- 12 बजे से लेकर शाम 4 बजकर 20 मिनट तक

शाम- 5 बजकर 50 मिनट से 7 बजकर 30 मिनट तक

इलेक्ट्रॉनिक सामान खरीदने का शुभ मुहूर्त

सुबह- 8 से 9 बजे तक

दोपहर- दोपहर 1 बजकर 30 मिनट से 3 बजे तक

रात- 9 बजे से 10 बजकर 30 मिनट तक

फर्नीचर सहित अन्य चीजें खरीदने का शुभ मुहूर्त

दोपहर- 12 बजे से 2 बजे तक

दोपहर- 3 बजे से 4 बजकर 30 मिनट तक

शाम- 5 बजे से लेकर 7 बजकर 20 मिनट तक

Tags:

auspicious timeDhanteras 2022dhanteras dateDhanteras shoppingDiwali 2022Maa Lakshmireligion spiritual hindi newsspiritual hindi newsदिवाली 2022धनतेरस 2022मां लक्ष्मी
Advertisement · Scroll to continue

लेटेस्ट खबरें

Advertisement · Scroll to continue