<
Categories: धर्म

Dhanu Sankranti 2025: कब है धनु संक्रांति? जानें तिथि, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त

Dhanu Sankranti 2025: धनु संक्रांति को बहुत खास दिन माना जाता है. सूर्य देव 16 दिसंबर, 2025 को धनु राशि में प्रवेश करेंगे. इस दौरान एक महीने तक सभी शुभ कार्य वर्जित रहेंगे,आइए जानतें हैं विस्तार से.

Dhanu Sankranti 2025: धनु संक्रांति को हिंदू धर्म में एक महत्वपूर्ण तिथि माना जाता है. इसी दिन खरमास शुरू होता है, जिसके कारण अगले महीने तक सभी शुभ कार्य वर्जित रहते हैं. आइए जानते हैं धनु संक्रांति की तारीख के बारे में.

संक्रांति की तारीख और शुभ मुहूर्त (Dhanu Sankranti 2025 Subh Muhurat)

वैदिक पंचांग के अनुसार, सूर्य देव 16 दिसंबर, 2025, मंगलवार को सुबह 04:26 बजे वृश्चिक राशि से धनु राशि में गोचर करेंगे. इसी दिन धनु संक्रांति मनाई जाएगी. इसी दिन खरमास भी शुरू होगा. धनु संक्रांति का शुभ मुहूर्त सुबह 07:09 बजे से दोपहर 12:23 बजे तक रहेगा. महा पुण्य काल सुबह 07:09 बजे से सुबह 08:53 बजे तक रहेगा. शुभ क्षण सुबह 04:27 बजे होगा.

खरमास की शुरुआत

धनु संक्रांति के साथ खरमास शुरू होता है, जो 14 जनवरी, 2026 तक चलेगा. इस अवधि में बृहस्पति की राशि (धनु) में सूर्य का प्रभाव कमजोर हो जाता है, इसलिए इस दौरान विवाह, मुंडन संस्कार, गृह प्रवेश और नया व्यवसाय शुरू करने जैसे शुभ कार्य वर्जित होते हैं.

धनु संक्रांति पूजा विधि

  • संक्रांति के दिन ब्रह्म मुहूर्त में उठकर किसी पवित्र नदी में स्नान करें. अगर नदी पर जाना संभव न हो, तो घर पर ही नहाने के पानी में गंगाजल मिलाकर स्नान करें.
  • इसके बाद, हाथ में पानी और तिल लेकर दान और पूजा का संकल्प लें.
  • तांबे के बर्तन में लाल चंदन, लाल फूल और चावल के दाने मिलाकर सूर्य देव को जल चढ़ाएं.
  • जल चढ़ाते समय “ॐ आदित्याय नमः” या गायत्री मंत्र का जाप करें.
  • इस दिन सूर्य देव को गेहूं और गुड़ चढ़ाना शुभ माना जाता है.
  • धनु संक्रांति पर किए गए दान से अक्षय फल मिलता हैDisclaimer : प्रिय पाठक, हमारी यह खबर पढ़ने के लिए शुक्रिया. यह खबर आपको केवल जागरूक करने के मकसद से लिखी गई है. हमने इसको लिखने में सामान्य जानकारियों की मदद ली है. INDIA News इसकी पुष्टि नहीं करता है.
Shivashakti narayan singh

मूल रूप से चन्दौली जनपद के निवासी शिवशक्ति नारायण सिंह ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई की है. वर्तमान में वे इंडिया न्यूज़ के साथ कार्यरत हैं. एस्ट्रो (ज्योतिष) और लाइफ़स्टाइल विषयों पर लेखन में उन्हें विशेष रुचि और अनुभव है. इसके अलावा हेल्थ और पॉलिटिकल कवरेज से जुड़े मुद्दों पर भी वे नियमित रूप से लेखन करते हैं.तथ्यपरक, सरल और पाठकों को जागरूक करने वाला कंटेंट तैयार करना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है.डिजिटल मीडिया में विश्वसनीय और प्रभावी पत्रकारिता को लेकर वे निरंतर अभ्यासरत हैं.

Recent Posts

क्या सच में महिलाओं का श्मशान जाना मना है? गरुड़ पुराण में बताए गए कारण जानकर रह जाएंगे हैरान

Garud Puran: सनातन धर्म में अंतिम संस्कार से जुड़ी कई परंपराएं सदियों से चली आ…

Last Updated: March 24, 2026 14:09:05 IST

Kal Kaun si Mata ka Din hai: नवरात्रि के सातवें दिन मां कालरात्रि की पूजा करें? जानें पूजन विधि, मंत्र और कथा

Chaitra Navratri 2026 Day 7: आज शक्ति साधना के नवरात्रि महापर्व में सातवां दिन देवी…

Last Updated: March 24, 2026 14:03:43 IST

सनातन में जो है पूजनीय, उसी से झारखंड के टूरिज्म को खतरा; नौका बिहार में दहशत का माहौल

Jharkhand News:मामला झारखंड के चांडिल नौका बिहार के मशहूर टूरिस्ट स्पॉट का है जहां रात के…

Last Updated: March 24, 2026 13:54:36 IST

Kerala Puzzle: केरल में बीजेपी को क्यों करना पड़ रहा संघर्ष, LDF, UDF या NDA, किसे मिलेगी कमान?

Kerala Puzzle: केरल में विधानसभा चुनाव 9 अप्रैल को होने हैं और एक बार फिर…

Last Updated: March 24, 2026 13:50:37 IST

Scheduled Caste: हिंदू, सिख, बौद्ध के बाहर धर्मांतरण पर नहीं मिलेगा SC दर्जा: सुप्रीम कोर्ट

Supreme Court: सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को फैसला सुनाया कि जो व्यक्ति हिंदू धर्म, सिख…

Last Updated: March 24, 2026 13:47:50 IST

जब ड्राइवर ने निभाया इंसानियत का धर्म, अब बस की आवाज पहचान लेते हैं ये बेज़ुबान, प्यार और देखभाल की दास्तान!

हिमाचल रोडवेज (HRTC) के ड्राइवर मिस्टर शर्मा इन दिनों अपनी दरियादिली के लिए चर्चा में…

Last Updated: March 24, 2026 13:50:49 IST