होम / मकर संक्रांति पर करें राशि अनुसार ये उपाय घर लाएं सुख -समृद्धि, दूर होंगे कष्ट

मकर संक्रांति पर करें राशि अनुसार ये उपाय घर लाएं सुख -समृद्धि, दूर होंगे कष्ट

Divyanshi Bhadauria • LAST UPDATED : January 14, 2023, 11:38 am IST

(इंडिया न्यूज़, Do these remedies according to your zodiac sign): हिंदू धर्म में संक्रांति का बड़ा महत्व है। हर साल 12 संक्रांतियां होती हैं। हर एक संक्रांति का अपना एक अलग महत्व होता है। मकर संक्रांति का त्योहार देश के हर हिस्से में मनाया जाता है। इस दिन लोग पवित्र नदियों में स्नान करके पुण्य की प्राप्ति करते हैं। वहीं कुछ राज्यों में इस त्योहार को खिचड़ी के नाम से भी जाना जाता है।

पंचाग के अनुसार, 14 जनवरी 2023 को रात 8 बजकर 14 पर सूर्य मकर राशि में प्रवेश करेगा। ऐसे में उदया तिथि के अनुसार, मकर संक्रांति का पर्व इस बार 15 जनवरी को पड़ेगा। इस दिन सूर्य को अर्ध देना काफी शुभ होता है।

मेष राशि
इस राशि का स्वामी मंगल है। शुभ फल पाने के लिए इस राशि वाले मकर संक्रांति पर लाल रंग के कपड़े किसी मंदिर में दान करें और जरूरतमंदों को तिल, गजक, गुड़ आदि चीजों का दान करें।

वृषभ राशि
इस राशि का स्वामी शुक्र ग्रह है। इस राशि वाले मकर संक्रांति पर किसी ब्राह्मण को सफेद वस्त्रों का दान करें और गरीब लोगों को ऊनी वस्त्र, कंबल और तिल का दान करना चाहिए।

मिथुन राशि
इस राशि का स्वामी बुध है। परेशानियों से बचने के लिए इस राशि वाले हरे रंग के वस्त्र, तिल, गेहूं, चावल आदि चीजों का दान जरूरतमंद लोगों को करें। इससे इनके घर सुख-समृद्धि बनी रहेगी।

कर्क राशि
इस राशि के स्वामी चंद्रमा है। इस राशि वाले सफेद रंग के वस्त्र सूर्यदेव को अर्पण करें और बाद में इसे किसी ब्राह्मण को दान करें। इसके अलावा साबूदाने, शक्कर, चावल आदि चीजों का दान भी करें।

सिंह राशि
इस राशि के स्वामी सूर्यदेव हैं। इस राशि के लोग सूर्यदेव को अर्घ्य दें और इसके बाद जरूरतमंद लोगों के गेहूं, गुड़ लाल कपड़े, तांबे के बर्तन आदि चीजों का दान करें। ऐसा करना शुभ रहेगा।

कन्या राशि
इस राशि का स्वामी बुध है। इस राशि वाले तिल, कंबल, तेल और उड़द दाल का दान जरूरतमंदों को करें। इसके अलावा आदित्य ह्रदय स्त्रोत का पाठ भी करें। इससे परेशानियां कुछ कम होंगी।

तुला राशि
इस राशि का स्वामी शुक्र है। इस राशि वाले चमकीले रंग के वस्त्र किसी मंदिर में दान करें और साथ ही साथ घी, गुड़, इत्र, आदि चीजों का दान करें। इससे इन्हें शुक्र ग्रह से शुभ फलों की प्राप्ति होगी।

वृश्चिक राशि
इस राशि का स्वामी मंगल है। इस राशि वाले मकर संक्रांति पर किसी ब्राह्मण को लाल वस्त्रों का दान करें और गरीबों को कंबल, ऊनी वस्त्र, घी, गजक आदि चीजों का दान करे तो शुभ रहता है।

धनु राशि
इस राशि का स्वामी गुरु ग्रह है। इस राशि वाले किसी मंदिर में केसरिया ध्वज लगवाएं और चने की दाल, हल्दी, केले आदि चीजों का दान मकर संक्रांति पर करें। इससे गुड लक में इजाफा होगा।

मकर राशि
इस राशि के स्वामी शनिदेव हैं। इस राशि वाले काले तिल, तिल का तेल, सरसों का तेल और गर्म कपड़े जैसे कंबल आदि का दान जरूरतमंदों को करें। इससे इन्हें हर तरह के सुख मिलेंगे।

कुंभ राशि
इस राशि के स्वामी भी शनिदेव ही हैं। इस राशि के लोग किसी मंदिर में मोटे अनाज का दान करें और जरूरतमंदों को जूते-चप्पल, काले कंबल, घी आदि का दान करें। इससे इनकी परेशानी दूर होगी।

मीन राशि
इस राशि के स्वामी गुरु ग्रह हैं। मकर संक्रांति पर इस राशि के लोग जरूरतमंदों को पीले वस्त्र, पीली मिठाई, पीले फल आदि चीजों का दान करें और सूर्यदेव के मंत्रों का जाप करें।

 

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

इस वजह से लापता हुए थे तारक मेहता फेम Gurucharan Singh, कारण जान हो जाएंगे हैरान -Indianews
पंजाब के लोगों के लिए ये क्या बोल गए Aamir Khan, ‘नमस्ते की ताकत’ पर कही ये बात-Indianews
Reliance Jio: रिलायंस जियो ने इंटरनेट की दुनिया में मचाया तहलका, सबसे बड़े मोबाइल डेटा ब्रांड के रूप में चाइना मोबाइल को छोड़ा पीछे-Indianews
कब थमेगा मणिपुर में मौत का मंजर? एक बार फिर मेटेई और कुकी समुदायों के बीच जमकर हुई गोलीबारी-Indianews
Samantha के जन्मदिन पर तमन्ना भाटिया से विजय देवरकोंडा तक, इन सेलेब्स ने लुटाया प्यार -Indianews
Ghaziabad: गाजियाबाद में प्रेमी के पिता ने प्रेमी को मारी गोली, जानें पूरा मामला-Indianews
Elon Musk on China: चीन दौरे पर जा रहें एलन मस्क, ये है वजह- indianews
ADVERTISEMENT