Hanuman Jayanti 2026: अगर आप भी कर्ज और आर्थिक परेशानियों से परेशान हैं तो इस हनुमान जयंती को इन उपायों को जरूर ट्राई करें.आइए जानतें हैं कुछ प्रभावशावी उपायों के बारे में.
हनुमान जयंती पर करें ये उपाय
Hanuman Jayanti 2026: हिंदू धर्म में हनुमान जयंती का दिन बेहद पवित्र और प्रभावशाली माना जाता है बजरंगबली को संकटमोचन कहा जाता है, यानी वे अपने भक्तों के जीवन से हर तरह की परेशानी, डर और आर्थिक तंगी को दूर करने की शक्ति रखते हैं अगर आप लंबे समय से कर्ज या पैसों की समस्या से जूझ रहे हैं, तो हनुमान जयंती की रात कुछ खास उपाय करना आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकता है.
मान्यता है कि इन उपायों को श्रद्धा और नियम के साथ करने से आर्थिक स्थिति में सुधार आता है और रुका हुआ धन भी वापस मिलने लगता है,आइए जानते हैं ऐसे ही कुछ प्रभावी उपाय.
हनुमान जयंती की रात 11 साफ और अच्छे पीपल के पत्ते लें इन पत्तों पर कुमकुम या अष्टगंध से ‘श्रीराम’ लिखें इसके बाद इन पत्तों की माला बनाकर हनुमान जी को अर्पित करें यह उपाय चुपचाप करना चाहिए ऐसा माना जाता है कि इससे रुका हुआ धन मिलने लगता है और धीरे-धीरे कर्ज से राहत मिलती है
अगर आप आर्थिक परेशानियों से छुटकारा चाहते हैं, तो इस दिन ‘ऋणमोचक मंगल स्तोत्र’ का पाठ करना बेहद शुभ माना गया है हनुमान जी के सामने चमेली के तेल का दीपक जलाकर कम से कम 11 बार इस स्तोत्र का पाठ करें इससे मंगल दोष शांत होता है और आर्थिक स्थिति मजबूत होने लगती है
हनुमान जी को सिंदूर अति प्रिय होता है इस दिन उन्हें चमेली के तेल में मिला सिंदूर चढ़ाना और चोला अर्पित करना शुभ फल देता है चोला चढ़ाते समय अपनी परेशानी मन ही मन हनुमान जी को बताएं इससे जीवन की बाधाएं कम होती हैं और आय के नए रास्ते खुलते हैं
एक जटा वाला नारियल लें और उस पर सिंदूर से स्वास्तिक बनाएं अब इस नारियल को अपने सिर के ऊपर से सात बार घुमाकर हनुमान जी के चरणों में अर्पित कर दें इसके बाद ‘ॐ नमो हनुमते आवेशाय आवेशाय स्वाहा’ मंत्र का जाप करें यह उपाय नकारात्मक ऊर्जा को दूर करने और संकटों से मुक्ति दिलाने में मदद करता है
इन उपायों को करते समय कुछ नियमों का पालन करना जरूरी होता है
New Usmanpur Firing Case: शाम के समय तीन हथियारबंद बदमाशों ने अचानक धर्मेंद्र नाम के…
Yoga Benefits For Stress: सेहतमंद रहने के लिए हेल्दी डाइट के साथ योग और एक्सरसाइज…
Viral Video: आईपीएल फाइनल के बाद विराट कोहली और अनुष्का शर्मा की बीच मैदान पर…
Funny Jokes of the Day: आपकी हंसी थेरेपी का काम करती है. इसीलिए हम आपकी…
नई दिल्ली, 1 जून: अपनी स्थापना के बाद से DIDM ने 70,000 से अधिक छात्रों…
Odisha News: ओडिशा के ढेंकानाल जिले में एक जंगली हाथी की संदिग्ध मौत का मामला…