होम / कैसे मिला भगवान विष्णु को नारायण का नाम? जानें प्रभु श्री हरी के नामों का अर्थ

कैसे मिला भगवान विष्णु को नारायण का नाम? जानें प्रभु श्री हरी के नामों का अर्थ

Babli • LAST UPDATED : July 11, 2024, 7:22 am IST

Hari Naam ka Matlab

India News (इंडिया न्यूज़), Hari Naam ka Matlab: हिंदू धर्म में हर भगवान को कई नाम से पुकारा जाता है, जैसे भगवान शिव को भोले भंडारी, महादेव, भोलेनाथ जैसे कई और नामों से बुलाया जाता है। इसी तरह से जगत के पालनहार भगवान विष्णु के भी कई नाम है। कहते हैं विष्णु भगवान के नाम का स्मरण करने से सभी के सारे कष्ट दूर हो जाते हैं। भगवान विष्णु अपने भक्तों को मनचाहा वरदान देते हैं। तो ऐसे में चलिए जानते हैं कि भगवान विष्णु को उनके प्रिया नाम नारायण से क्यों बोला जाता है और इसका मतलब क्या है।

  • भगवान विष्णु का नाम नारायण 
  • प्रभु श्री हरी के नामों का अर्थ

खतरनाक होगी दोपहर की नींद, चाणक्य नीति ने बताएं तीन बड़े नुकसान

भगवान विष्णु का नाम नारायण 

पौराणिक कथाओं की माने तो कहा जाता है कि भगवान विष्णु क्षीरसागर में रहते थे और यही वजह है कि भक्त देव श्री नारद उन्हें नारायण के नाम से बुलाते थे। इसका मतलब है कि जल जिसका प्रथम अयन हो। दरअसल जल को संस्कृत भाषा में नीर कहा जाता है। अगर नारायण शब्द का संधि विच्छेद करें तो यह नर और अयान से मिलकर बना हुआ है नर का मतलब जल और अयान का मतलब होता है स्थान। यानी कि जल ही जिसके रहने का स्थान हो इसलिए भगवान विष्णु को नारायण के नाम से भी जाना जाता है।

क्यों भगवान शिव और विष्णु के बीच छिड़ी थी जंग, जानें किसकी हुई जीत?

प्रभु श्री हरी के नामों का अर्थ

इस आर्टिकल में आज हम आपको सबसे पहले पालनहार नारायण के पहले नाम विष्णु का मतलब बताएंगे। इसका मतलब होता है जिनकी आंखे कमल जैसी होती है उन्हें विष्णु कहा जाता है। इसके अलावा चतुर्भुजी और कौस्तुकमणि से शुभदोहित होने की वजह से भगवान श्री हरि को विष्णु के नाम से भी बुलाया जाता है। भगवान विष्णु को श्री हरि के नाम से भी जाना जाता है जिसका मतलब है जो दुख और दर्द को हर ले। जगत के पालनहार भगवान विष्णु पूरे संसार का संचालन करते हैं और जीव जंतु के सभी दुखों को हर लेते हैं इसलिए उन्हें हरी पुकारा जाता है।

Jagannath Rath Yatra: दिल्ली में निकाली गई भव्य जगन्नाथ रथ यात्रा, चार दिन बाद भगवान गर्भगृह में हुए विराजमान

डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों का हम यह दावा नहीं करते कि ये जानकारी पूर्णतया सत्य एवं सटीक है।पाठकों से अनुरोध है कि इस लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। इंडिया न्यूज इसकी सत्यता का दावा नहीं करता है।

Get Current Updates on News India, India News, News India sports, News India Health along with News India Entertainment, India Lok Sabha Election and Headlines from India and around the world.

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT