<
Categories: धर्म

Holika Dahan 2026: होलिका दहन के समय, इन नियमों को भूलना भारी पड़ सकता है! जानें भद्रा का सही मुहूर्त और पूजा विधि

Holika Dahan 2026: 2026 का होलिका दहन भद्रा के दौरान है, इसलिए सही मुहूर्त और नियमों का पालन करना बेहद जरूरी है. सही विधि से पूजा करने पर यह पर्व न केवल बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक बनेगा, बल्कि घर में सुख, शांति और समृद्धि भी लाएगा. आइए जानते है कुछ विशेष नियम के बारे में.

Holika Dahan 2026: होली के एक दिन पहले मनाया जाने वाला ‘होलिका दहन‘ बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक माना जाता है. इस दिन परिवार के सभी सदस्य विधि विधान से पूजा-अर्चना करते हैं और रात को होलिका का दहन करते हैं.लेकिन ज्योतिषाचार्यों के अनुसार, इस दिन कुछ खास नियमों का पालन करना बेहद जरूरी है. इन नियमों की जानकारी न होने पर पूजा का पूरा फल नहीं मिलता और जीवन में सुख-समृद्धि का लाभ भी अधूरा रह सकता है.

वैदिक पंचांग के अनुसार, ‘होलिका दहन 2 मार्च 2026 की रात’ को होगा. भद्रा काल शाम 5:55 बजे से शुरू होकर 3 मार्च की सुबह 4:28 बजे तक रहेगा. इस दौरान पृथ्वी पर भद्रा का प्रभाव रहता है, इसलिए प्रदोष काल में पूजा करना सबसे शुभ माना जाता है.

होलिका दहन से पहले और दौरान पालन करने योग्य नियम

  • सिर पर पवित्र धागा बांधें और होलिका के चारों ओर 5-7 बार परिक्रमा करें.
  • अग्नि में जौ या साबुत चावल अर्पित करे फिर नई फसल को अग्नि में भूनें. भुने हुए दानों को घर लेकर जाकर आपस में बांटना शुभ माना जाता है.
  • सही वस्त्र पहनें सफेद, पीला या लाल रंग शुभ है. काले या चमड़े के कपड़े पहनने से बचें. महिलाएं बहुत चमकीले या गहरे रंग के कपड़े पहनने से बचें.
  • दहन के बाद तुरंत स्थल न छोड़ें. थोड़ी देर वहीं रुककर अग्नि की परिक्रमा करें, क्योंकि अग्नि में नकारात्मक शक्तियों को समाप्त करने की ऊर्जा होती है.
  • राख का सही उपयोग अगली सुबह राख को घर में लाकर माथे पर लगाएं और घर के चारों कोनों में छिड़कें. ऐसा करने से वास्तु दोष दूर होता है.

पूजा और वर्जित कार्य

  • होलिका दहन के दिन ‘होलिका माता की पूजा’ करें और घर में सुख-समृद्धि की कामना करें.
  • मांस, शराब और तामसिक भोजन का सेवन वर्जित है, क्योंकि ये आर्थिक हानि और रोग की समस्या बढ़ा सकते हैं.
  • नकारात्मक ऊर्जाओं से बचने के लिए महिलाएं पूजा के दौरान बाल खुले न रखें.
Disclaimer: इस लेख में दी गई जानकारियों का हम यह दावा नहीं करते कि ये जानकारी पूर्णतया सत्य एवं सटीक है. पाठकों से अनुरोध है कि इस लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें. India News इसकी सत्यता का दावा नहीं करता है.

Shivashakti narayan singh

मूल रूप से चन्दौली जनपद के निवासी शिवशक्ति नारायण सिंह ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई की है. वर्तमान में वे इंडिया न्यूज़ के साथ कार्यरत हैं. एस्ट्रो (ज्योतिष) और लाइफ़स्टाइल विषयों पर लेखन में उन्हें विशेष रुचि और अनुभव है. इसके अलावा हेल्थ और पॉलिटिकल कवरेज से जुड़े मुद्दों पर भी वे नियमित रूप से लेखन करते हैं.तथ्यपरक, सरल और पाठकों को जागरूक करने वाला कंटेंट तैयार करना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है.डिजिटल मीडिया में विश्वसनीय और प्रभावी पत्रकारिता को लेकर वे निरंतर अभ्यासरत हैं.

Recent Posts

Maharashtra Crime: ‘शारीरिक संबंध बनाओ…, लाडकी बहिण योजना का ई-केवाईसी करने घर पहुंचा शख्स, फिर करने लगा ये हरकत

Maharashtra Crime News: जलगांव में मुख्यमंत्री माझी लाडकी बहिण योजना के लिए ई-केवाईसी करने के…

Last Updated: April 12, 2026 20:33:17 IST

‘जब तक वो रिहा नहीं होगा…’, कुशीनगर में हाई वोल्टेज ड्रामा, प्रेमी के लिए मोबाइल टावर पर चढ़ी प्रेमिका

Girl Climb Tower For Boyfriend: कुशीनगर में नाबालिग लड़की अपने प्रेमी को जेल से रिहा…

Last Updated: April 12, 2026 20:11:43 IST

Jos Buttler ने लखनऊ में मचाया तहलका, टी20 क्रिकेट में वो कर दिखाया जो धोनी-रोहित भी नहीं कर पाए!

IPL 2026: जोस बटलर ने लखनऊ में रचा इतिहास! 14,000 टी20 रन पूरे कर बने…

Last Updated: April 12, 2026 20:03:34 IST

घर में नहीं टिकता पैसा और बढ़ रही हैं परेशानियां? मछलियों को इस खास विधि से दाना डालते ही शनि दोष होगा कमजोर!

Shani Dosh Upay: मान्यताओं के अनुसार किसी व्यक्ति की कुंडली में शनि दोष होता है,…

Last Updated: April 12, 2026 20:02:59 IST

मोनालिसा अपने पति को छोड़कर हुई फरार, तलाश में अजमेर पहुंचा फरमान; वायरल वीडियो में दावा

Farman Khan Viral Video: सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है. जिसमें फरमान…

Last Updated: April 12, 2026 20:41:17 IST