होम / Kaal Sarp Dosh Upay: कालसर्प दोष के निवारण हेतु करें ये उपाय, नहीं आएगी जीवन पर विपदा – Indianews

Kaal Sarp Dosh Upay: कालसर्प दोष के निवारण हेतु करें ये उपाय, नहीं आएगी जीवन पर विपदा – Indianews

Simran Singh • LAST UPDATED : April 19, 2024, 6:06 am IST

India News (इंडिया न्यूज़), Kaal Sarp Dosh Upay, दिल्ली: हिंदू सनातन धर्म में ज्योतिष शास्त्र का काफी महत्व होता है। इसके माध्यम से भूत, भविष्य और वर्तमान की गणना की जाती है। वही कुंडली के अंदर कई प्रकार के दोषों को भी देखा जाता है। जिसमें कालसर्प दोष, गुरु चांडाल दोष, अंगारक दोष और मंगल दोष प्रमुख होते हैं। इसके अलावा अगर आपके पितृ आपसे अप्रसन्न है तो पितृ दोष जैसी परेशानियां भी होती है।

कई ज्योतिषों का मानना है कि यदि कालसर्प दोष का निवारण समय पर ना किया जाए तो पितृ दोष लगता है। वही कालसर्प दोष से पीड़ित व्यक्ति के जीवन में हमेशा कोई ना कोई परेशानियां रहती हैं। अतः इसका निवारण करना अनिवार्य है। ऐसे में अगर आप कालसर्प दोष से पीड़ित है तो कुछ इस प्रकार आप उसका निवारण कर सकते हैं।

  • इस तरह दूर करें कालसर्प दोष
  • ये है कुछ प्रमुख उपाय

Teja Sajja की पहली झलक आई सामने, कहानी में दिखेगा ये खास – Indianews

यह कालसर्प दोष को दूर करने के उपाय

  • यदि आपकी कुंडली में राहु और केतु के मध्य में सभी ग्रह रहते हैं। तो इससे कालसर्प दोष लगता है। इसके निवारण हेतु उज्जैन स्थित महाकालेश्वर मंदिर में जाकर पूजा पाठ करनी चाहिए। अथवा आप अपने आसपास किसी प्राचीन शिव मंदिर में जाकर भी कालसर्प दोष का निवारण कर सकते हैं। वही कालसर्प दोष में रहने वाले व्यक्ति को भगवान शिव की पूजा करनी चाहिए और गंगाजल में काले तिल को मिलाकर शिव भगवान का अभिषेक करना चाहिए।
  • रोज पूजा के समय महामृत्युंजय मंत्र का जाप करें, इससे भी कालसर्प दोष से पीड़ित व्यक्ति को निवारण मिलता है। इसके अलावा संजीवनी मंत्र के जाप से भी यह दोष दूर हो सकता है अथवा रोज पूजा के समय शिव मंत्र का जाप करें।
  • कुछ ज्योतिषों की माने तो भगवान विष्णु की पूजा करने से भी कालसर्प दोष की समाप्ती होती है। इसके लिए रोजाना भगवान विष्णु की पूजा करें और विष्णु चालीसा का पाठ करें। Kaal Sarp Dosh Upay
Mahadev
Mahadev

Munawar के फैंस ने किया Anurag Dobhal पर हमला! सब के सामने दी इस चीज की चुनौती – Indianews

  • शनिवार के दिन स्नान-ध्यान करते हुए भगवान शिव की पूजा करने से कुंडली में मौजूद राहु और केतु के अशुभ प्रभाव को समाप्त किया जा सकता है। इसके साथ ही बहती जलधारा में जटा वाला नारियल प्रवाहित करें इस उपाय से भी लाभ मिलता है।
  • एक और उपाय की बात करें तो हर महीने की अमावस्या तिथि को तांबे से निर्मित नाग और नागिन को बहती हुई जलधारा में प्रवाहित करने से भी कालसर्प दोष का निवारण होता है।

बड़ी खबर दस घंटे की पूछताछ के बाद ईडी ने अमानतुल्लाह खान को किया गिरफ्तार

Get Current Updates on News India, India News, News India sports, News India Health along with News India Entertainment, India Lok Sabha Election and Headlines from India and around the world.

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT