<
Categories: धर्म

कब है कामदा एकादशी का खास व्रत? जानें इसका धार्मिक महत्व, पूजा विधि और तुलसी से जुड़े चमत्कारी उपाय

Kamada Ekadashi 2026: हिंदु धर्म में हर एकादशी का विशेष महत्व होता है,लेकिन चैत्र माह के शुक्ल पक्ष में आने वाली कामदा एकादशी अपना एक खास महत्व रखती है,इसे कर्ज दूर करने वाली एकादशी भी कहा जाता है,आइए जानते हैं, इस बार यह कब पड़ रही है.

Kamada Ekadashi 2026: सनातन धर्म में एकादशी का विशेष महत्व माना जाता है. हर एकादशी अपने आप में खास होती है, लेकिन चैत्र माह के शुक्ल पक्ष में आने वाली कामदा एकादशी को बहुत ही फलदायी माना गया है. इसे हिंदू नववर्ष की पहली एकादशी भी कहा जाता है, इसलिए इसका महत्व और बढ़ जाता है.

मान्यता है कि इस दिन भगवान विष्णु की पूजा करने से पापों का नाश होता है और जीवन में सुख, शांति और समृद्धि आती है. “कामदा” का अर्थ ही होता है इच्छाओं को पूरा करने वाली, इसलिए यह व्रत मनोकामना पूर्ति के लिए खास माना जाता है.

कामदा एकादशी 2026 कब है?

  • पंचांग के अनुसार, चैत्र शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि:
  • शुरू: 28 मार्च 2026, सुबह 08:45 बजे
  • समाप्त: 29 मार्च 2026, सुबह 07:46 बजे
  • उदया तिथि के अनुसार व्रत: 29 मार्च 2026

पारण (व्रत खोलने का समय):
30 मार्च 2026, सुबह 06:31 बजे से 07:09 बजे तक

कामदा एकादशी का धार्मिक महत्व

धार्मिक ग्रंथों में इस एकादशी को बहुत पुण्यदायी बताया गया है. मान्यता है कि इस व्रत को करने से व्यक्ति के पुराने और वर्तमान पाप खत्म होते हैं. साथ ही यह व्रत मोक्ष की ओर भी ले जाने वाला माना जाता है.इस दिन भक्त भगवान विष्णु का नाम जप, भजन और ध्यान करते हैं. सच्चे मन से व्रत रखने वालों को जीवन में सकारात्मक बदलाव देखने को मिलते हैं.

कैसे करें पूजा

  • सुबह ब्रह्म मुहूर्त में उठकर स्नान करें.
  • साफ कपड़े पहनकर भगवान विष्णु की मूर्ति या तस्वीर स्थापित करें.
  • पीले फूल, तुलसी दल, धूप-दीप और प्रसाद अर्पित करें.
  • ॐ नमो भगवते वासुदेवाय मंत्र का जप करें.
  • दिनभर भजन-कीर्तन और भगवान का स्मरण करें.
  • रात में जागरण करना भी शुभ माना जाता है.
  • अगले दिन द्वादशी पर तय समय में व्रत का पारण करें.

एकादशी पर दान का महत्व

सनातन परंपरा में एकादशी के दिन दान करना बहुत शुभ माना गया है. इस दिन किया गया दान कई गुना फल देता है और भगवान विष्णु को प्रसन्न करता है.गीता में भी कहा गया है-जो दान बिना किसी स्वार्थ के, सही समय और योग्य व्यक्ति को दिया जाए, वही सच्चा (सात्विक) दान होता है.

क्या दान करें?

  • जरूरतमंदों को भोजन कराना (अन्न दान) सबसे श्रेष्ठ माना गया है.
  • गरीबों को कपड़े दान करें.
  • जरूरतमंद बच्चों की पढ़ाई में मदद करें.
  • किसी भी रूप में सेवा करना इस दिन बहुत पुण्यदायी होता है.

 Disclaimer: इस लेख में दी गई जानकारियों का हम यह दावा नहीं करते कि ये जानकारी पूर्णतया सत्य एवं सटीक है. पाठकों से अनुरोध है कि इस लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें. India News इसकी सत्यता का दावा नहीं करता है.

Shivashakti narayan singh

मूल रूप से चन्दौली जनपद के निवासी शिवशक्ति नारायण सिंह ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई की है. वर्तमान में वे इंडिया न्यूज़ के साथ कार्यरत हैं. एस्ट्रो (ज्योतिष) और लाइफ़स्टाइल विषयों पर लेखन में उन्हें विशेष रुचि और अनुभव है. इसके अलावा हेल्थ और पॉलिटिकल कवरेज से जुड़े मुद्दों पर भी वे नियमित रूप से लेखन करते हैं.तथ्यपरक, सरल और पाठकों को जागरूक करने वाला कंटेंट तैयार करना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है.डिजिटल मीडिया में विश्वसनीय और प्रभावी पत्रकारिता को लेकर वे निरंतर अभ्यासरत हैं.

Recent Posts

Vivo T5 Lite 44W 5G vs Oppo Find X10: कौन से फोन में मिलेंगे स्मार्ट और एडवांस फीचर्स? किसमें मिलेगा अच्छा कैमरा

दोनों ही स्मार्टफोन्स फीचर्स में किफायती होने के साथ ही सात परफॉर्मेंस के मामले में…

Last Updated: May 30, 2026 21:47:34 IST

Yamaha FZX vs Jawa 42: पावर से लेकर परफॉर्मेंस तक कौन किससे बेहतर? किसमें मिलेंगे लेटेस्ट फीचर्स

दोनों बाइकें अपने सेगमेंट की बेस्ट मानी जाती हैं साथ ही साथ दोनों बाइकों में…

Last Updated: May 30, 2026 22:19:51 IST

इश्क, रफ्तार और मौत! दरोगा की क्रेटा ने पलभर में कुचल दी 3 जिंदगियां, लखनऊ हादसे पर मचा बवाल

Lucknow Road Accident: लखनऊ में लापरवाही और तेज रफ़्तार से गाड़ी चलाने से जुड़ा एक…

Last Updated: May 30, 2026 19:24:50 IST

यूनिफार्म सिविल कोड सभी भाजपा और एनडीए शासित राज्यों में होगा लागू ! केन्द्र सरकार की नई पहल

UCC NEWS: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने 10 जून को दिल्ली में भाजपा और एनडीए शासित…

Last Updated: May 30, 2026 18:57:46 IST

UP पुलिस का साहसिक कार्य, 1 लाख के इनामी बदमाश एहसान को किया ढ़ेर

Saharanpur News: यूपी के सहारनपुर में दिनदहाड़े पुलिस की बदमाशों के साथ आमने-सामने की मुठभेड़…

Last Updated: May 30, 2026 18:53:40 IST

केन्द्र सरकार की नई पहल, अब हवाई जहाज से पहुंचेगा NEET परीक्षा का पेपर

NEET UG 2026: NEET UG री- एग्जाम की गोपनियता को पूरी तरह सुरक्षित बनाने के…

Last Updated: May 30, 2026 18:51:54 IST