<
Categories: धर्म

Kanya Bhoj : देवी को करना है प्रसन्न, तो कन्या भोज कराना है जरूरी, कन्या प्रसन्न तो भगवती प्रश्न

Kanya Poojan Navratri 2025: नवरात्रि में कन्या पूजन का महत्व बहुत खास है. देवी स्वरूप कन्याओं का पूजन और भोज करने से मां भगवती का आशीर्वाद, मानसिक शांति और समृद्धि मिलती है. चलिए जानते हैं कैसे किया जाता है नवरात्रि में कन्या पूजन.

मां भगवती की उपासना के दिनों में कन्या पूजन सभी के घरों में होता है. देवी स्वरूप कन्याओं को बुलाकर उनका अतिथि करना और मनपसंद भोजन कराना एवं उनके चरणों को धोकर दान दक्षिणा देने की परंपरा है. ऐसी मान्यता है कि कन्याओं को देवी स्वरूप मानते हुए उनको प्रसन्न करने से उनको तृप्त करने से माँ भगवती को प्रसन्न होती हैं और उनकी कृपा से मानसिक, शारीरिक और आध्यात्मिक शक्तियों में वृद्धि होती है. यह पूजा जीवन में आई बाधाओं को दूर करने, मानसिक तनाव को कम करने और समृद्धि प्राप्त करने का एक सशक्त माध्यम है.

कन्या पूजन से संकट होते हैं खत्म

जब कन्याएं प्रसन्न होकर आशीर्वाद देती हैं शुभकामनाएं देती हैं, तो जीवन में जो कठिनाइयां जो संकट चल रहे हैं वह खत्म होने लगते हैं. जिन लोगों के जीवन में संकट या तनाव है उनको नवरात्रि में कन्या पूजन अवश्य करना चाहिए. कन्या पूजन में कितनी कन्याओं की पूजा करनी चाहिए, इसका कोई निश्चित नियम नहीं है,संभव हो तो 9 कन्याओं को चुनें, क्योंकि वे देवी दुर्गा के नौ रूपों का प्रतीक हैं. अगर किसी के पास 9 कन्याओं को बुलाने की व्यवस्था नहीं हो पाती, तो वे अपनी क्षमता के अनुसार कम कन्याओं का भी पूजन कर सकते हैं. श्रद्धा और समर्पण के साथ किया गया कन्या पूजन हर स्थिति में फलदायक होता है.

कैसे करें कन्या पूजन?

कन्याओं का निमंत्रण: परंपरागत रूप से 2 से 10 वर्ष की कन्याओं का पूजन किया जाता है, इसलिए कन्या भोज के लिए 2-10 वर्ष की कन्याओं को ही निमंत्रण देना चाहिए.

कन्याओं का स्वागत: कन्याओं का स्वागत मां भगवती के रूप में करें. उन्हें शुद्ध आसन पर बैठाएं और उनके चरण हल्दी मिश्रित जल से धोएं.

पूजन सामग्री: रोली, अक्षत, मौली और फूलों से कन्याओं का पूजन करें.

भोजन और भेंट: कन्याओं को सात्विक भोजन कराएं. अपनी क्षमता अनुसार वस्त्र, उपहार, दक्षिणा भेंट करें.

आशीर्वाद प्राप्त करें: पूजा उपरांत कन्याओं के चरण स्पर्श कर आशीर्वाद लें. माना जाता है कि यह आशीर्वाद मां भगवती का आशीर्वाद होता है, जो सुख-शांति और समृद्धि देता है.

Pandit Shashishekhar Tripathi

Recent Posts

IPL 2026: CSK की हार से 2 टीमों की मौज! प्लेऑफ के रोमांच का लगा तड़का, देखें रेस में कौन आगे?

IPL 2026 Playoffs Scenario: लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ सीएसके की हार से दो टीमों…

Last Updated: May 16, 2026 11:54:21 IST

Petrol Diesel Prices Today 16 May 2026: दिल्ली से चेन्नई तक, जानें पेट्रोल-डीजल के लेटेस्ट रेट्स

petrol diesel prices today 16 may 2026: 4 साल के बाद देशभर में पेट्रोल और…

Last Updated: May 16, 2026 11:26:40 IST

सड़े टमाटर, फंगस और काला कीचड़… केचअप फैक्ट्री का वायरल वीडियो देख बंद कर देंगे टमैटो सॉस खाना!

जिस टमैटो सॉस को आप स्वाद लेकर खाते हैं, उसके बनने की प्रोसेस शायद आपको…

Last Updated: May 16, 2026 10:21:46 IST

Silver Price Today 15 May 2026: क्या है चांदी की कीमत, जानें यूपी-दिल्ली समेत अपने-अपने शहर के दाम

Silver Price Today 15 May 2026: चांदी के दामों में गिरावट की वजह से मुनाफावसूली…

Last Updated: May 15, 2026 19:28:33 IST

Funny Jokes: लड़कियां पराया धन तो लड़के क्या? टीचर के पूछने पर छात्र का जवाब सुन ठहाके लगाएंगे

Funny Jokes In Hindi: एक्सपर्ट की मानें तो, हंसी-मजाक करने से जीवन में सकारात्मक माहौल…

Last Updated: May 15, 2026 19:16:55 IST