<
Categories: धर्म

Kharmas 2026: 14, 15 या 16 मार्च… खरमास कब से शुरू होंगे? इस दौरान क्यों नहीं होते शुभ कार्य, ग्रहों से क्या संबंध

Kharmas 2026 Start And End Date: हिन्दू पुराणों में खरमास या मलमास माह को अशुभ माना जाता है. क्योंकि, इस महीने में सूर्य देवता के रथ को उनके घोड़े नहीं खींचते हैं. इस बार मार्च 2026 में खरमास की शुरुआत जल्द ही शुरू होने वाली है. अब सवाल है कि आखिर, मार्च में खरमास कब से शुरू होंगे? खरमास में कोई भी शुभ कार्य क्यों नहीं होते हैं? इस बारे में बता रहे हैं ज्योतिषाचार्य ऋषिकांत मिश्र शास्त्री-

Kharmas 2026 Start And End Date: हिंदू धर्म में खरमास के महीने के विशेष महत्व है. इसका जिक्र विज्ञान और धर्म शास्त्रों में भी है. विज्ञान के अनुसार यह एक सौर घटना है. जब सूर्य धनु और मीन राशि में प्रवेश करते हैं, तो इन्हें क्रमश: धनु संक्रांति और मीन संक्रांति कहा जाता है. सूर्य जब धनु और मीन राशि में रहते हैं, तो इस अवधि को मलमास या खरमास कहा जाता है. वहीं, हिन्दू पुराणों में खरमास या मलमास माह को अशुभ माना जाता है. क्योंकि, इस महीने में सूर्य देवता के रथ को उनके घोड़े नहीं खींचते हैं. इस बार मार्च 2026 में खरमास की शुरुआत जल्द ही शुरू होने वाली है. अब सवाल है कि आखिर, मार्च में खरमास कब से शुरू होंगे? खरमास में कोई भी शुभ कार्य क्यों नहीं होते हैं? इस बारे में India News को बता रहे हैं उन्नाव के ज्योतिषाचार्य ऋषिकांत मिश्र शास्त्री-

खरमास में शुभ कार्य क्यों नहीं होते हैं?

खरमास के महीने में शुभ कार्य नहीं करना चाहिए, हिन्दू धर्म में ऐसी आस्था है. माना जाता है कि इस माह में किए गए शुभ कार्यों का प्रतिफल नहीं मिलता है. ज्योतिषाचार्य के मुताबिक, खरमास के समय में ग्रहों के राजा सूर्य देव की गति धीमी हो जाती है. वे हर साल जब देव गुरु बृहस्पति की राशि धनु और मीन में आते हैं, तो उनकी गति धीमी हो जाती है. शुभ कार्यों के लिए सूर्य का उच्च स्थिति में होना आवश्यक है. इस व​ज​ह से खरमास में कोई शुभ काम नहीं करते हैं.

मार्च में खरमास 2026 कब से शुरू?

पंचांग के अनुसार, सूर्य का गोचर मीन राशि में 15 मार्च 2026 दिन रविवार को सुबह 01:08 बजे पर हो रहा है. कुछ लोग इसे 14 मार्च की देर रात 01:08 भी लिख रहे हैं. इससे लोगों में कन्फ्यूजन की स्थिति बन जा रही है कि खरमास 14 मार्च से शुरू है या 15 मार्च से. अगर देखा जाए तो समय दोनों एक ही है, बस लिखने का तरीका बदला है. अंग्रेजी कैलेंडर के आधार पर 01:08 ए एम का समय देखा जाए तो 15 मार्च लगता है. लेकिन आम बोलचाल में लोग इसे ऐसे भी बोलते हैं कि 14 मार्च की देर रात 01:08 ए एम पर. ऐसे में असमंजस में पड़ने की जरूरत नहीं है. खरमास 15 मार्च से शुरू हो रहा है.

खरमास समाप्त कब तक होंगे?

पंचांग के अनुसार, 15 मार्च से शुरू होने वाला खरमास 1 महीने तक रहेगा. सूर्य देव 14 अप्रैल को सुबह 9 बजकर 38 मिनट पर मीन राशि से निकलकर मेष राशि में प्रवेश करेंगे. मेष में आते ही खरमास का समापन हो जाएगा. इस तरह से खरमास 15 मार्च से लेकर 14 अप्रैल को सुबह तक है. हिंदू कैलेंडर के अनुसार खरमास का प्रारंभ चैत्र माह के कृष्ण पक्ष की एकादशी तिथि से लेकर वैशाख माह के कृष्ण पक्ष की द्वादशी तिथि तक है.

खरमास में किन कामों को करने की मनाही?

  • खरमास या मलमास के महीने में शादी, सगाई, मुंडन, गृह प्रवेश, नया व्यापार या कार्य प्रारंभ करने से बचना चाहिए. माना जाता है इस माह ये कार्य करने से विफलता हाथ आती है. साथ ही, इन कार्यों का फल अच्छा नहीं मिलता है.
  • खरमास के समय में आप कोई भी नया काम, ​नया बिजनेस या कोई नया प्रोजेक्ट न शुरू करें. यदि आप ऐसा करते हैं तो आपको उसका मनचाहा परिणाम प्राप्त नहीं होगा. उसमें देरी हो सकती है, अटक सकता है.
  • खरमास में गृह प्रवेश नहीं करते हैं. आपका नया मकान बन गया है तो खरमास से पहले या फिर उसके बाद ही उसमें गृह प्रवेश करें. खरमास में नए घर में जाना अशुभ फलदायी माना जाता है. परिवार की उन्नति नहीं होती है, सुख और शांति में बाधा आ सकती है.
  • खरमास में नए घर की नींव भी नहीं डालते हैं. कुछ लोग खरमास में नया मकान, नई कार या कोई नई प्रॉपर्टी नहीं खरीदते हैं.
Lalit Kumar

9 साल से ज्यादा के लंबे करियर में ललित कुमार ने दैनिक जागरण, दैनिक भाष्कर, हिन्दुस्तान और नेटवर्क 18 जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दी हैं। समसामयिक विषयों के विभिन्न मुद्दों, समाज, कला व संस्कृति के अलावा जटिल स्वास्थ्य विषयों और जीवनशैली से जुड़ी समस्याओं का विश्लेषण उनकी विशेषता है। खबरों का डीप एनालिसिस उनकी पहचान है। हर खबर को आसान भाषा में पाठक तक पहुंचाना सबसे बड़ी जिम्मेदारी है। वर्तमान में वे देश के सबसे बड़े मीडिया संस्थानों में एक इंडिया न्यूज (डिजिटल) में लाइफस्टाइल, हेल्थ, धर्म और एस्ट्रो टीम का हिस्सा हैं।

Recent Posts

Arkestra Dance Video: बटनियां खोला ए राजा… गाने पर स्टेज पर डांस कर रही थी लड़की, तभी चढ़ें बुजुर्ग और फिर…

Arkestra Dance Video: सोशल मीडिया पर ऑर्केस्टा का एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी…

Last Updated: May 27, 2026 23:01:27 IST

बिहार के CM सम्राट चौधरी ने किया ऐलान, जमीन दान करने वालों के नाम पर बनेंगे डिग्री कॉलेज

Bihar News: सम्राट चौधरी ने ऐलान किया कि बिहार में जमीन दान करने वालों के…

Last Updated: May 27, 2026 19:03:29 IST

बिना महंगे लिक्वि़ड के इस तरह साफ करें टॉयलेट, बर्फ हटा देगा पीले दाग, ऐसे करें इस्तेमाल

अगर आपके घर में भी टॉयलेट की सीट पर दाग पड़ गए हैं और वो…

Last Updated: May 27, 2026 18:58:19 IST

Oppo Find X10 vs OPPO Find X9: दोनों स्मार्टफोन्स एक दूसरे से कितने अलग? किस फोन में मिलेंगे ज्यादा दमदार फीचर्स

दोनों ही फोन्स अपने सेगमेंट के बेस्ट और किफायती मोबाइल माने जाते हैं. लेकिन, इन्हें…

Last Updated: May 27, 2026 18:53:02 IST

UPI से निकाल सकेंगे PF का पैसा, लेकिन इससे पहले करने होंगे ये जरूरी काम, खाते में सीधे आएगा अमाउंट

अब जल्दी ही EPFO जल्द ही यूपीआई (UPI) के जरिए सीधे बैंक खाते में पीएफ…

Last Updated: May 27, 2026 18:50:17 IST

बुजुर्गों से बदतमीजी करना पड़ेगा भारी, खानी पड़ सकती है जेल की हवा

Maharashtra News: महाराष्ट्र के गोंदिया शहर से एक ऐसा मामला सामने आया है, जिससे इंसानियत…

Last Updated: May 27, 2026 18:38:01 IST