होम / Vastu Tips: रसोई में भूलकर भी न करें ये गलती, वरना आ ,सकती है ये बड़ी परेशानी

Vastu Tips: रसोई में भूलकर भी न करें ये गलती, वरना आ ,सकती है ये बड़ी परेशानी

Himanshu Pandey • LAST UPDATED : December 26, 2023, 6:35 am IST

India News (इंडिया न्यूज़), Vastu Tips: सनातन धर्म में वास्तु शास्त्र का विशेष महत्व हेता है। घर की हर एक चीज को रखने का एक नियम वास्तु शास्त्र में बताए गए हैं, जिनका पालन करना इंसान के लिए बहुत ही लाभकारी होता है। वास्तु शास्त्र में रसोई के भी कुछ विशेष नियम बताए गए हैं, जिनका ध्यान में रखना बहुत ही आवश्यक होता है।  इसको लेकर माना जाता है कि वास्तु शास्त्र के नियम का पालन नहीं करने से जातक को जीवन में परेशानियों का भी सामना करना पड़ता है। तो चलिए जानते हैं रसोई से जुड़े वास्तु नियम के बारे में जिनका पालन करने से व्यक्ति के जीवन में खुशियों का आगमन होता है और मां लक्ष्मी की हमेशा कृपा बनी रहती है।

रसोई में न करें ये गलतियां

  • वास्तु शास्त्र के मुताबिक, घर में किचन को सीढ़ियों के नीचे नहीं बनाना चाहिए। इसके साथ ही बाथरूम के ऊपर या नीचे किचन बनाना अशुभ माना जाता है। इसका बुरा असर परिवार के सदस्यों की हेल्थ पर पड़ता है।
  • वहीं, दक्षिण और पश्चिम दिशा में खाना बनाना अशुभ माना होता है। क्योंकि ऐसा करने से व्यक्ति को जीवन में आर्थिक समस्या का सामना करना पड़ता है और दरिद्रता की स्थिति भी बनी रहती है।
  • इसके साथ ही रसोई की साफ-सफाई का ध्यान रखना चाहिए। गंदी रसोई रहने से वायरस और बैक्टीरिया फैल जाते हैं, जिससे घर में बीमारी का आगमन होता है और साथ ही नकारात्मक शक्तियों का भी वास होता है।
  • घर के मुख्य दरवाजे के बाहर से चूल्हा नहीं दिखना चाहिए। मान्यता है कि, घर के मुख्य दरवाजे के बाहर से चूल्हा दिखाई देने से परिवार के सदस्यों की हेल्थ पर काफी बुरा असर पड़ता है। इससे धन की कमी का सामना करना पड़ता है।
  • रसोई में भूलकर भी झाड़ू नहीं रखना चाहिए। माना जाता है कि, रसोई में झाड़ू रखने से घर में नकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। साथ ही इस बात का विशेष ध्यान रखें कि सिंक के नीचे कूड़ेदान न रखें। इससे घर में नकारात्मक ऊर्जा का प्रवेश होता है।

Read Also-

 

Get Current Updates on News India, India News, News India sports, News India Health along with News India Entertainment, India Lok Sabha Election and Headlines from India and around the world.

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

Karnataka: हिंदू समर्थक समूह क्यों अंतर-धार्मिक जोड़े को ले जाना चाहते थे साथ? वजह हैरान करने वाली- Indianews
US politics sex scandal: अमेरिकी राष्ट्रपति और उनके सेक्स स्कैंडल, जानें कब-कब लगा व्हाइट हाउस पर ब्लैक धब्बा- Indianews
Viral EU report: 400 से अधिक भारतीय खाद्य उत्पाद दूषित, रिपोर्ट में चौकाने वाला खुलासा- Indianews
Lok Sabha Election: ‘जिनकी दो पत्नियां होंगी उन्हें…’, कांग्रेस के लोकसभा उम्मीदवार ने किया अजीब वादा- Indianews
Russia-Japan: जापान से क्यों नाराज है रूस? सीमा के पास मजबूत कर रहा सैन्य अड्डे- Indianews
Neom Project: क्या है नियोम प्रोजेक्ट? जिसके लिए सऊदी सरकार जमीन खाली कराने के लिए लोगों की करा रही हत्या- Indianews
Heeramandi: हीरामंडी के बजट और कास्ट फीस का खुलासा, इस एक्ट्रेस को मिला सबसे ज्यादा पेमेंट- Indianews
ADVERTISEMENT