<
Categories: धर्म

Chandra Grahan 2026: होली पर लगेगा साल का सबसे बड़ा चंद्र ग्रहण! भारत में दिखेगा या नहीं, जानिए सूतक काल के नियम और उपाय

Chandra Grahan 2026: इस साल होलिका दहन के दिन ही साल का सबसे बड़ा दुर्लभ चंद्र ग्रहण लगने जा रहा है,आइए जानते हैं कि यह ग्रहण भारत में दिखाई देगा या नहीं और सूतक काल  के समय क्या करें क्या नहीं.

Lunar Eclipse on Holi 2026: फाल्गुन पूर्णिमा पर मनाया जाने वाला होलिका दहन हर साल बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक होता है. इसके अगले दिन रंगों का पर्व होली पूरे उल्लास के साथ मनाया जाता है. लेकिन साल 2026 में यह पर्व कुछ खास खगोलीय घटनाओं के कारण चर्चा में रहेगा.

इस बार 3 मार्च 2026 को होलिका दहन के दिन ही एक दुर्लभ चंद्र ग्रहण लगने जा रहा है, जो भारत में साफ तौर पर दिखाई देगा. इसके साथ ही उसी दिन भद्रकाल का संयोग भी बन रहा है. ऐसे में लोगों के मन में यह सवाल उठना स्वाभाविक है कि इन घटनाओं का होली पर क्या प्रभाव पड़ेगा और कौन-सा समय शुभ रहेगा.

ग्रहण का असर क्यों माना जाता है खास

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, किसी बड़े पर्व पर ग्रहण पड़ना सामान्य घटना नहीं मानी जाती. ऐसा माना जाता है कि ग्रहण का प्रभाव केवल प्रकृति पर ही नहीं, बल्कि मनुष्य के भावनात्मक और आध्यात्मिक जीवन पर भी पड़ता है. इसी वजह से सूतक काल के दौरान कई कार्य वर्जित माने जाते हैं.

चंद्र ग्रहण का समय

साल 2026 का पहला चंद्र ग्रहण 3 मार्च को लगेगा. यह आंशिक चंद्र ग्रहण होगा, जो भारत में दिखाई देगा. ग्रहण की शुरुआत शाम 6 बजकर 26 मिनट पर होगी और यह 6 बजकर 46 मिनट तक रहेगा. यानी कुल मिलाकर यह लगभग 20 मिनट का रहेगा.

सूतक काल कब से शुरू होगा

ज्योतिषाचार्यों के मुताबिक, चंद्र ग्रहण का सूतक काल उसी दिन सुबह 9 बजकर 39 मिनट से मान्य होगा. इस अवधि में धार्मिक अनुष्ठान, यात्रा, नए कार्यों की शुरुआत और मांगलिक गतिविधियों से बचने की सलाह दी जाती है.

कहां-कहां दिखेगा चंद्र ग्रहण

खगोल विज्ञान के अनुसार, यह चंद्र ग्रहण केवल भारत ही नहीं बल्कि एशिया, यूरोप, ऑस्ट्रेलिया और अफ्रीका के कई हिस्सों में भी देखा जा सकेगा.

भद्रकाल क्या होता है

ज्योतिष के अनुसार, भद्रकाल को अशुभ समय माना जाता है, जिसमें किसी भी शुभ कार्य को टालने की परंपरा है. 3 मार्च को भद्रा की अवधि सुबह 1 बजकर 25 मिनट से 4 बजकर 30 मिनट तक रहेगी.

होलिका दहन की तिथि और समय

फाल्गुन पूर्णिमा की तिथि 2 मार्च की शाम 5:55 बजे से शुरू होकर 3 मार्च की शाम 5:07 बजे तक रहेगी. पंचांग के अनुसार, होलिका दहन 3 मार्च 2026 को किया जाएगा.

होलिका दहन का शुभ मुहूर्त

चूंकि चंद्र ग्रहण शाम को समाप्त होगा, इसलिए उसके बाद का समय होलिका दहन के लिए शुभ माना गया है. शाम 6:25 बजे से रात 8:50 बजे तक का समय होलिका दहन के लिए उपयुक्त रहेगा.

होलिका दहन के दिन रखें ये सावधानियां

  • ग्रहण के दौरान किसी भी तरह का धार्मिक अनुष्ठान न करें
  • सूतक काल में भोजन पकाने या काटने-छीलने से बचें
  • ग्रहण समाप्त होने के बाद घर में गंगाजल का छिड़काव करें
  • दान-पुण्य करना शुभ माना जाता है, इससे नकारात्मकता दूर होती है
  • पूजा स्थल और देवी-देवताओं की प्रतिमाओं की शुद्धि करें
  • स्नान के बाद ही होलिका दहन और पूजा की विधि पूरी करें

Disclaimer : प्रिय पाठक, हमारी यह खबर पढ़ने के लिए शुक्रिया. यह खबर आपको केवल जागरूक करने के मकसद से लिखी गई है. हमने इसको लिखने में सामान्य जानकारियों की मदद ली है. INDIA News इसकी पुष्टि नहीं करता है.

Shivashakti narayan singh

मूल रूप से चन्दौली जनपद के निवासी शिवशक्ति नारायण सिंह ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई की है. वर्तमान में वे इंडिया न्यूज़ के साथ कार्यरत हैं. एस्ट्रो (ज्योतिष) और लाइफ़स्टाइल विषयों पर लेखन में उन्हें विशेष रुचि और अनुभव है. इसके अलावा हेल्थ और पॉलिटिकल कवरेज से जुड़े मुद्दों पर भी वे नियमित रूप से लेखन करते हैं.तथ्यपरक, सरल और पाठकों को जागरूक करने वाला कंटेंट तैयार करना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है.डिजिटल मीडिया में विश्वसनीय और प्रभावी पत्रकारिता को लेकर वे निरंतर अभ्यासरत हैं.

Recent Posts

Vivo T5 Lite 44W 5G vs Oppo Find X10: कौन से फोन में मिलेंगे स्मार्ट और एडवांस फीचर्स? किसमें मिलेगा अच्छा कैमरा

दोनों ही स्मार्टफोन्स फीचर्स में किफायती होने के साथ ही सात परफॉर्मेंस के मामले में…

Last Updated: May 30, 2026 21:47:34 IST

Yamaha FZX vs Jawa 42: पावर से लेकर परफॉर्मेंस तक कौन किससे बेहतर? किसमें मिलेंगे लेटेस्ट फीचर्स

दोनों बाइकें अपने सेगमेंट की बेस्ट मानी जाती हैं साथ ही साथ दोनों बाइकों में…

Last Updated: May 30, 2026 22:19:51 IST

इश्क, रफ्तार और मौत! दरोगा की क्रेटा ने पलभर में कुचल दी 3 जिंदगियां, लखनऊ हादसे पर मचा बवाल

Lucknow Road Accident: लखनऊ में लापरवाही और तेज रफ़्तार से गाड़ी चलाने से जुड़ा एक…

Last Updated: May 30, 2026 19:24:50 IST

यूनिफार्म सिविल कोड सभी भाजपा और एनडीए शासित राज्यों में होगा लागू ! केन्द्र सरकार की नई पहल

UCC NEWS: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने 10 जून को दिल्ली में भाजपा और एनडीए शासित…

Last Updated: May 30, 2026 18:57:46 IST

UP पुलिस का साहसिक कार्य, 1 लाख के इनामी बदमाश एहसान को किया ढ़ेर

Saharanpur News: यूपी के सहारनपुर में दिनदहाड़े पुलिस की बदमाशों के साथ आमने-सामने की मुठभेड़…

Last Updated: May 30, 2026 18:53:40 IST

केन्द्र सरकार की नई पहल, अब हवाई जहाज से पहुंचेगा NEET परीक्षा का पेपर

NEET UG 2026: NEET UG री- एग्जाम की गोपनियता को पूरी तरह सुरक्षित बनाने के…

Last Updated: May 30, 2026 18:51:54 IST