कई ऑफिशियल वेबसाइट्स पर भी आपको अच्छे-अच्छे ऑफर्स मिल रहे हैं. इन दिनों कुछ ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म्स पर गैजेट्स जैसे स्मार्टवॉच, ईयरबड्स और एयरटैग आदि पर अच्छी छूट मिल रही है, जिससे यह आपको 5 हजार से भी कम कीमत पर देखने को मिल रहे हैं.
Top gadgets Sale Deals: आजकल स्मार्टवॉच और गैजेट्स का काफी ट्रेंड है. गैजेट्स केवल मन बहलाने के लिए या दिखावे के लिए ही नहीं होता है. बल्कि, कुछ गैजेट्स की वास्तव में हमें जरूरत होती है. पहले स्मार्टवॉच, एयरटैग और ईयरबड्स जैसे गैजेट्स महंगे आते थे, जिसके चलते लोग इन्हें कम लेते थे. पहले केवल कुछ ही कंपनियों द्वारा टेक गैजेट्स बनाए जाते थे, लेकिन जबसे अलग-अलग कंपनियों द्वारा गैजेट्स बनाए जाने लगे हैं तब से गैजेट्स के दामों में भी गिरावट आई है.
कई ऑफिशियल वेबसाइट्स पर भी आपको अच्छे-अच्छे ऑफर्स मिल रहे हैं. इन दिनों कुछ ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म्स पर गैजेट्स जैसे स्मार्टवॉच, ईयरबड्स और एयरटैग आदि पर अच्छी छूट मिल रही है, जिससे यह आपको 5 हजार से भी कम कीमत पर देखने को मिल रहे हैं.
अगर आप रेडमी वॉच मूव लेकर अपनी महंगी स्मार्टवॉच का सपना पूरा करना चाहते हैं तो ऐसे में इस स्मार्टवॉच को ले सकते हैं. यह स्मार्टवॉच 1.85 प्रीमियम एमलॉइड डिस्प्ले के साथ आती है. इस वॉच का बैटरी बैकअप अपने अन्य कॉम्पिटीटर्स वॉच से ज्यादा अच्छा माना जाता है. फ्लिपकार्ट पर आपको यह वॉच फिलहाल 1999 में देखने को मिल रही है. अगर आप बैंक ऑफर जैसे फ्लिपकार्ट बजाज फिनसर्व इंस्टा ईएमआई कार्ड का इस्तेमाल करते हैं तो ऐसे में आपको 50 फीसदी का डिस्काउंट और मिल सकता है.
अगर आप कोई नया और टिकाऊ ईयरबड्स लेना चाहते हैं तो ऐसे में वनप्लस नॉर्ड बड्स 3 प्रो को ले सकते हैं. इस ईयरबड्स पर फिलहाल अच्छी छूट चल रही है. पहले यह ईयरबड्स 3600 रुपये में मिलते थे, जो फिलहाल सेल में 2999 रुपये में देखने को मिल रहा है. यह डील आपको वन प्लस की ऑफिशियल साइट पर देखने को मिल सकता है. इसके बाद बैंक डिस्काउंट लगाने पर आपको अन्य डिस्काउंट भी देखने को मिलता है. वहीं, जियो मार्ट इलेक्ट्रॉनिक्स पर आपको वनप्लस नॉर्ड बड्स 2299 की कीमत पर मिल सकता है.
ऐप्पल के एयरटैग्स पर भी इन दिनों भारी छूट चल रही है. अगर आप क्रॉमा के स्टोर से एयरटैग लेते हैं तो यह आपको 2990 में मिल सकता है. वहीं, इसकी एमआरपी 3490 रुपये है. फ्लिपकार्ट और अमेजन पर भी यह आपको 2,999 रुपये में देखने को मिल सकता है. हालांकि, ऐप्पल के स्टोर पर यह आपो 3790 रुपये की कीमत में मिल रहा है.
Salman Khan News: देवेंद्र बुढ़िया ने सलमान खान को मुकाम जाकर माफी मांगने की सलाह…
Happy Dussehra 2026 Wishes in Hindi: दशहरा 2026 बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक…
Delhi Dussehra Traffic Advisory 20 Oct 2026: दशहरा पर दिल्ली-NCR में सुरक्षा कड़ी रहेगी और…
Petrol Diesel Price Today 20 October 2026: 20 अक्टूबर 2026 को पेट्रोल-डीजल की कीमतों में…
Delhi NCR Weather Today 20 Oct 2026: दिल्ली-NCR में दशहरा पर मौसम साफ रहने की…
Jailer 2 Box Office Collection Day 5: रजनीकांत की Jailer 2 ने पांचवें दिन ₹42.35…