Hindi News /
Dharam /
Magh Gupta Navratri Is Starting From Today Navratri Has Special Importance In Hinduism The Power Of Maa Durga Is Worshiped In The Navratri Festival Which Lasts For Nine Days
आज से माघ गुप्त नवरात्रि शुरू, देवी के नौ रूपों का होगा पूजन
इंडिया न्यूज़,दिल्ली(Gupt navratri 2023): आज से माघ गुप्त नवरात्रि की शुरुआत हो रही है, हिंदू धर्म में नवरात्रि का विशेष महत्व होता है। नौ दिनों तक चलने वाले नवरात्रि पर्व में मां दुर्गा के शक्तियों की साधना किया जाता है। हिंदू धर्म कैलेंडर के अनुसार, साल में चार बार नवरात्रि पड़ती है। चैत्र नवरात्रि, शारदीय […]
इंडिया न्यूज़,दिल्ली(Gupt navratri 2023): आज से माघ गुप्त नवरात्रि की शुरुआत हो रही है, हिंदू धर्म में नवरात्रि का विशेष महत्व होता है। नौ दिनों तक चलने वाले नवरात्रि पर्व में मां दुर्गा के शक्तियों की साधना किया जाता है। हिंदू धर्म कैलेंडर के अनुसार, साल में चार बार नवरात्रि पड़ती है। चैत्र नवरात्रि, शारदीय नवरात्रि,माघ गुप्त नवरात्रि और आषाढ़ गुप्त नवरात्रि।
2023 पंचांग के अनुसार, साल की पहली गुप्त नवरात्रि 22 जनवरी 2023 यानी आज से शुरू हो रही है, जो 30 जनवरी को समाप्त हो रही हैं।इस पुरे नवरात्री भर भक्तगण पूरे 9 दिन तक गुप्त तरीके से मां की उपासना करते है। गुप्त नवरात्रि के दौरान मां दुर्गा के नौ स्वरूपों के अलावा मां भगवती दुर्गा के दस महाविद्याओं की पूजा की जाती है।
PC; zeebiz
गुप्त नवरात्रि में करें इन 10 महाविद्याओं की साधना
गुप्त नवरात्रि के दौरान मां भगवती के दस महाविद्याओं मां काली, मां तारा, मां षोडशी त्रिपुर सुंदरी, मां भुवनेश्वरी,मां छिन्नमस्ता, मां भैरवी, मां धूमावती ,मां बगला, मां मातंगी और मां कमला की पूजा की जाती है।
गुप्त नवरात्रि पूजन के लिए प्रातः काल स्नान करने के बाद मां दुर्गा की विधि विधान से पूजा करें। धन-दौलत में वृद्धि के लिए मां लक्ष्मी के प्रतिमा पर कमल का फूल अर्पित करें। साथ ही प्रतिदिन पूजा के दौरान मां दुर्गा को श्रृंगार सामग्री अर्पित करें।