<
Categories: धर्म

Magh Mela 2026 Daan: माघ मेला 2026 में किए गए ये 5 दान बदल सकते हैं किस्मत, पितरों की आत्मा को मिलेगा शांति

Magh Mela 2026: प्रयागराज के संगम तट पर हर साल आयोजित होने वाला माघ मेले की शुरूवात इस साल  3 जनवरी, 2026 से होगी. माघ मेला कुल 44 दिनों तक चलेगा,इस दैरान दान- पुण्य  का विशेष महत्व है, ऐसे में आइए जानते हैं कुछ दान के बारे में.

Magh Mela 2026: माघ मेला की शुरूवात में अब बहुत कम समय बचा है. तीर्थराज प्रयाग में आयोजित होने वाला यह मेला 3 जनवरी, 2026 से शुरू होगा व माघ मेले का आखिरी स्नान 15 फरवरी, महाशिवरात्रि के दिन होगा. माघ मेले के दौरान पवित्र स्नान के साथ-साथ दान-पुण्य करना भी बहुत शुभ माना जाता है. इस दौरान आप पांच तरह के दान कर सकते हैं, जिससे न सिर्फ आपको भगवान का आशीर्वाद मिलेगा, बल्कि आपके पूर्वज भी प्रसन्न होंगे. आइए जानते हैं कि इस दौरान आपको किन चीजों का दान करना चाहिए.

अनाज का दान

अनाज का दान करना एक बहुत बड़ा पुण्य का काम माना जाता है. इसलिए, आपको माघ मेले के दौरान अनाज का दान (Magh Mela Daan) जरूर करना चाहिए. अनाज का दान करने से आपको भगवान का आशीर्वाद मिलता है, और आपके पूर्वज भी प्रसन्न होते हैं. अनाज का दान करने से यह सुनिश्चित होता है कि आपके घर में अनाज का भंडार हमेशा भरा रहे.

गुप्त दान

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, गुप्त दान करने से बहुत शुभ फल मिलते हैं. गुप्त दान का मतलब है कि आप इस तरह से दान करें कि दान लेने वाले को भी आपका नाम पता न चले. माघ मेले के दौरान ऐसा दान (Magh Mela Daan)  करने से आपके जीवन में शुभ परिणाम मिलते हैं.

बिस्तर का दान

अगर आप माघ मेले के दौरान रजाई, गद्दे, चारपाई, कंबल आदि का दान करते हैं, तो यह आपके जीवन में संतुलन लाता है. बिस्तर का दान करने से आप न सिर्फ जरूरतमंद लोगों की मदद करते हैं, बल्कि आपको मानसिक शांति भी मिलती है.

तिल का दान

माघ मेले के दौरान तिल का दान करने से आपको भगवान सूर्य  का आशीर्वाद मिलता है. आप तिल या तिल के लड्डू भी दान कर सकते हैं. तिल का दान करने से आपकी कुंडली में सूर्य की स्थिति बेहतर होती है और आपके करियर और बिजनेस में शुभ परिणाम मिलते हैं.

कपड़ों का दान

माघ मेले के दौरान आपको जरूरतमंद लोगों को कपड़े भी दान करने चाहिए. कपड़े दान करने से आप जरूरतमंदों की मदद करते हैं और अपने पूर्वजों का आशीर्वाद भी प्राप्त करते हैं.

Disclaimer : प्रिय पाठक, हमारी यह खबर पढ़ने के लिए शुक्रिया. यह खबर आपको केवल जागरूक करने के मकसद से लिखी गई है. हमने इसको लिखने में सामान्य जानकारियों की मदद ली है. INDIA News इसकी पुष्टि नहीं करता है.

 

Shivashakti narayan singh

मूल रूप से चन्दौली जनपद के निवासी शिवशक्ति नारायण सिंह ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई की है. वर्तमान में वे इंडिया न्यूज़ के साथ कार्यरत हैं. एस्ट्रो (ज्योतिष) और लाइफ़स्टाइल विषयों पर लेखन में उन्हें विशेष रुचि और अनुभव है. इसके अलावा हेल्थ और पॉलिटिकल कवरेज से जुड़े मुद्दों पर भी वे नियमित रूप से लेखन करते हैं.तथ्यपरक, सरल और पाठकों को जागरूक करने वाला कंटेंट तैयार करना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है.डिजिटल मीडिया में विश्वसनीय और प्रभावी पत्रकारिता को लेकर वे निरंतर अभ्यासरत हैं.

Recent Posts

ना धर्म देखा, ना कद… जब मुस्लिम दुल्हनिया ने रचाई नन्हे हिंदू दूल्हे से शादी, ऐसी लव स्टोरी पहले नहीं देखी होगी

Unique Marriage: आंध्र प्रदेश के राजुपेटा में एक अनोखी लव स्टोरी सामने आई है. जिसमें…

Last Updated: April 9, 2026 20:21:31 IST

‘मेरे दिल में काबा-आंखों में मदीना’, टीएमसी सांसद सायोनी घोष ने अपनी सुरीली आवाज में गाया नात; सबको बनाया अपना दीवाना

Saayoni Ghosh Viral Video: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव को लेकर टीएमसी सांसद सायोनी घोष अपनी…

Last Updated: April 9, 2026 20:06:19 IST

सेहत को गंभीर कर रहे अंकुरित आलू! किस मोड़ पर दिखाएं डस्टबिन का रास्ता? क्या कहते हैं एक्सपर्ट्स

गर्मियों के मौसम में कुछ ही दिनों में आलू अंकुरित होने लगते हैं. बहुत से…

Last Updated: April 9, 2026 19:55:59 IST

Hight Myth: किसी बच्चे को लांघने से उसकी हाइट रुक जाती है? क्या है साइंस में इसके पीछे की सच्चाई

Hight Myth-Facts: ऊंचा-लंबा दिखना हर किसी की चाह होती है. इससे पर्सनालिटी और कॉन्फिडेंस दोनों…

Last Updated: April 9, 2026 19:44:19 IST

सरकारी स्कूल या निजी दरबार? रीवा के सरकारी स्कूल में मासूम बच्चे से पंखा करवाती शिक्षिका की करतूत कैमरे में कैद!

मध्य प्रदेश के रीवा जिले के एक सरकारी स्कूल से एक विचलित करने वाला वीडियो…

Last Updated: April 9, 2026 19:57:33 IST