<

सर्दियों में कार की विंडस्क्रीन पर जमी धुंध कैसे हटाएं? जानें 5 आसान और असरदार तरीके

धुंध भरी सर्दियों में ड्राइविंग के दौरान विंडस्क्रीन पर फॉग जमना खतरनाक हो सकता है. जानें कार की विंडस्क्रीन से धुंध हटाने के 5 आसान और सुरक्षित तरीके.

सर्दियों के मौसम में कोहरे और ठंडी हवा के कारण कार की विंडस्क्रीन पर धुंध (Fog) जमना एक आम समस्या है. खासतौर पर सुबह और देर रात ड्राइविंग के दौरान यह धुंध विज़िबिलिटी को काफी कम कर देती है, जिससे हादसों का खतरा बढ़ जाता है. ऐसे में सुरक्षित ड्राइविंग के लिए जरूरी है कि विंडस्क्रीन पूरी तरह साफ रहे. अच्छी बात यह है कि कुछ सरल और आसान तरीकों से इस समस्या से तुरंत छुटकारा पाया जा सकता है.

कार का डिफॉगर और ब्लोअर सही तरीके से इस्तेमाल करें

लगभग सभी कारों में फ्रंट और रियर डिफॉगर की सुविधा होती है. कार स्टार्ट करने के बाद डिफॉगर ऑन करें और ब्लोअर की हवा को विंडस्क्रीन की तरफ रखें. कुछ ही मिनटों में शीशे पर जमी धुंध हटने लगती है.

AC ऑन करें

सर्दियों में लोग AC बंद रखते हैं, लेकिन धुंध हटाने के लिए AC बेहद कारगर होता है. AC हवा की नमी को कम करता है, जिससे विंडस्क्रीन जल्दी साफ हो जाती है. बेहतर रिजल्ट के लिए AC को हल्की गर्म हवा के साथ चलाएं.

खिड़की थोड़ी खोलें

अगर कार के अंदर और बाहर के तापमान में ज्यादा अंतर है, तो धुंध जमना तय है. ऐसी स्थिति में ड्राइव करते समय एक खिड़की हल्की सी खोल देने से अंदर की नमी बाहर निकल जाती है और फॉग जल्दी साफ हो जाता है.

विंडस्क्रीन को अंदर से साफ रखें

कई बार शीशे के अंदर जमी धूल और ग्रीस की वजह से धुंध ज्यादा जमती है. इसलिए नियमित रूप से माइक्रोफाइबर कपड़े और ग्लास क्लीनर से विंडस्क्रीन को अंदर से साफ करें. साफ शीशे पर फॉग कम बनता है.

एंटी-फॉग सॉल्यूशन या घरेलू उपाय अपनाएं

मार्केट में मिलने वाले एंटी-फॉग स्प्रे विंडस्क्रीन पर एक पतली परत बना देते हैं, जिससे धुंध नहीं जमती. इसके अलावा कुछ लोग हल्का सा शेविंग क्रीम या साबुन का घोल लगाकर भी फॉग से बचाव करते हैं, जो अस्थायी लेकिन कारगर तरीका है.

सुरक्षित ड्राइविंग के लिए जरूरी सलाह

  • विशेषज्ञों का कहना है कि धुंध में ड्राइविंग के दौरान
  • हाई बीम का इस्तेमाल न करें
  • स्पीड कंट्रोल में रखें
  • विंडस्क्रीन और वाइपर की स्थिति जांचें

धुंध भरी सर्दियों में थोड़ी सी समझदारी और सही तकनीक अपनाकर विंडस्क्रीन को साफ रखा जा सकता है. ऊपर बताए गए आसान तरीके न सिर्फ आपकी ड्राइव को आरामदायक बनाते हैं, बल्कि हादसों के खतरे को भी काफी हद तक कम करते हैं.

Share
Published by

Recent Posts

बिहार के सुपौल में युवती की नृशंस हत्या से मचा हड़कंप: घर से कुछ दूर सरकारी स्कूल में मिला शव! इलाके में दहशत

Bihar News: बिहार के सुपौल जिले के राजेश्वरी थाना क्षेत्र के अंतर्गत चरने गांव में…

Last Updated: May 20, 2026 14:19:10 IST

तेलंगाना में प्रेमी से शादी करने के लिए 6 साल की बेटी को उतारा मौत के, पुलिस ने किया गिरफ्तार

Telangana News: अलवाल में एक चौंकाने वाली घटना  सामने आई है, जिसमें एक कलयुगी मां…

Last Updated: May 20, 2026 14:16:23 IST

RR vs LSG: ‘लंबे समय तक खेला तो…’, POTM जीतने के बाद क्या बोले वैभव सूर्यवंशी? बताया आगे का प्लान

Vaibhav Suryavanshi Statement: लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ 93 रनों की तूफानी पारी खेलने के…

Last Updated: May 20, 2026 13:23:46 IST

Funny Jokes: मैं रोज पूजा करती हूं, काश श्रीकृष्ण के दर्शन हो जाएं? पत्नी के कहने पर फिर पति ने जो कहा…

Funny Jokes of the Day: सेहतमंद रहने के लिए अच्छा खानपान ही नहीं, बल्कि अच्छी…

Last Updated: May 20, 2026 11:46:50 IST

IPL का नया ‘सिक्सर किंग’! वैभव सूर्यवंशी के आगे रसेल-पूरन भी फीके, खतरे में क्रिस गेल का रिकॉर्ड

Most Sixes In IPL: राजस्थान रॉयल्स के युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी ने आईपीएल में इतिहास…

Last Updated: May 20, 2026 11:33:09 IST

50 लाख की सुपारी, 67 गोलियां और बिछ गई 4 लाशें…  9 साल बाद क्यों बंद हो गया धनबाद का बहुचर्चित हत्याकांड केस

Neeraj Singh Murder: सालों बाद, पूर्व डिप्टी मेयर नीरज सिंह की हत्या का मामला, एक…

Last Updated: May 19, 2026 23:48:57 IST