<
Categories: धर्म

Maha Shivratri 2026: क्या महाशिवरात्रि 2026 पर पड़ेगा भद्रा काल का साया? जानें जलाभिषेक व शिव पूजा का शुभ समय

Maha Shivratri 2026 Bhadra Kaal:  इस साल महाशिवरात्रि 2026 पर भद्रा काल का साया होने के कारण जैसे-जैसे महाशिवरात्रि का समय निकट आता जा रहा है, वैसे ही लोगों के मन में एक सवाल भ्रम पैदा कर रहा है कि क्या भद्रा महाशिवरात्रि के पूजा में भी बाधा बनेगा. ऐसे में आइए जानते हैं भगवान शिव के व्रत, जलाभिषेक और पूजा के शुभ समय के बारे में.

Maha Shivratri 2026: महाशिवरात्रि 2026 इस बार 15 फरवरी को मनाई जाएगी. यह दिन फाल्गुन मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि को आता है और भगवान शिव की पूजा के लिए सबसे पवित्र रात मानी जाती है. इस दिन भक्त व्रत रखते हैं, शिवलिंग पर जल और दूध से अभिषेक करते हैं, ‘ॐ नमः शिवाय’ का जाप करते हैं और पूरी रात जागरण करते हैं.

क्या भद्रा काल पूजा में बाधा बनेगा?

इस साल महाशिवरात्रि पर भद्रा काल भी पड़ रहा है.भद्रा काल 15 फरवरी शाम 5:04 बजे से शुरू होकर 16 फरवरी सुबह 5:23 बजे तक रहेगा. कुल मिलाकर लगभग 12 घंटे तक भद्रा रहेगा.आमतौर पर भद्रा काल को शुभ कार्यों के लिए ठीक नहीं माना जाता है. इसलिए कई लोगों के मन में सवाल है कि क्या इस दौरान पूजा करनी चाहिए या नहीं?ज्योतिष गणना के अनुसार इस बार भद्रा पृथ्वी लोक में नहीं, बल्कि पाताल लोक (अधोलोक) में रहेगा. जब भद्रा अधोलोक में होता है, तब वह धरती पर किए जाने वाले धार्मिक कार्यों में बाधा नहीं डालता.इसलिए भक्तों को घबराने की जरूरत नहीं है. महाशिवरात्रि की पूजा, व्रत, जलाभिषेक और मंदिर दर्शन सामान्य रूप से किए जा सकते हैं.

चतुर्दशी तिथि का समय

चतुर्दशी तिथि 15 फरवरी शाम 5:04 बजे से शुरू होकर 16 फरवरी शाम 5:34 बजे तक रहेगी.इसी तिथि में शिव पूजा करना सबसे शुभ माना जाता है.

जलाभिषेक का शुभ मुहूर्त

जो भक्त दिन में शिवलिंग पर जलाभिषेक करना चाहते हैं, उनके लिए ये तीन शुभ समय दिए गए हैं:

  • पहला मुहूर्त: सुबह 8:24 बजे से 9:48 बजे तक
  • दूसरा मुहूर्त: सुबह 9:48 बजे से 11:11 बजे तक
  • तीसरा मुहूर्त: सुबह 11:11 बजे से दोपहर 12:35 बजे तक

इन समयों में जल, दूध, बेलपत्र, धतूरा आदि अर्पित करना शुभ रहेगा.

निशीथ काल पूजा (मध्यरात्रि पूजा)

महाशिवरात्रि की सबसे विशेष पूजा रात के बीच में की जाती है, जिसे निशीथ काल पूजा कहते हैं.यह समय 16 फरवरी को रात 12:28 बजे से 1:17 बजे तक रहेगा.मान्यता है कि इसी समय भगवान शिव का प्रकट होना माना जाता है, इसलिए इस दौरान पूजा करना बहुत फलदायी होता है.

चार प्रहर की रात पूजा का समय

कई भक्त पूरी रात को चार भागों (प्रहर) में बांटकर पूजा करते हैं.

  • पहला प्रहर: शाम 6:39 बजे से 9:45 बजे तक
  • दूसरा प्रहर: रात 9:45 बजे से 12:52 बजे तक (16 फरवरी)
  • तीसरा प्रहर: रात 12:52 बजे से 3:59 बजे तक (16 फरवरी)
  • चौथा प्रहर: सुबह 3:59 बजे से 7:06 बजे तक (16 फरवरी)

हर प्रहर में अलग-अलग तरीके से अभिषेक, मंत्र जाप और आरती की जाती है.
Disclaimer : प्रिय पाठक, हमारी यह खबर पढ़ने के लिए शुक्रिया. यह खबर आपको केवल जागरूक करने के मकसद से लिखी गई है. हमने इसको लिखने में सामान्य जानकारियों की मदद ली है. INDIA News इसकी पुष्टि नहीं करता है.

 

Shivashakti narayan singh

मूल रूप से चन्दौली जनपद के निवासी शिवशक्ति नारायण सिंह ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई की है. वर्तमान में वे इंडिया न्यूज़ के साथ कार्यरत हैं. एस्ट्रो (ज्योतिष) और लाइफ़स्टाइल विषयों पर लेखन में उन्हें विशेष रुचि और अनुभव है. इसके अलावा हेल्थ और पॉलिटिकल कवरेज से जुड़े मुद्दों पर भी वे नियमित रूप से लेखन करते हैं.तथ्यपरक, सरल और पाठकों को जागरूक करने वाला कंटेंट तैयार करना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है.डिजिटल मीडिया में विश्वसनीय और प्रभावी पत्रकारिता को लेकर वे निरंतर अभ्यासरत हैं.

Recent Posts

AI का नशा पुलिस ने उतारा! जिस पोज में अफसरों को दिखाया था नीचा, अब उसी पोज में हाथ जोड़कर बोला- ‘गलती हो गई साहब’

वायरल AI-Generated Image पर पुलिस ने संज्ञान लिया और युवक को अरेस्ट करके मांगी मंगवाई.…

Last Updated: May 26, 2026 15:46:26 IST

Silver Price Today 26 may 2026: देश में क्या रहे चांदी के दाम, नोट करें अपने शहरों का रेट

Silver Price Today 26 may 2026: चांदी के दामों में मंगलवार (26 मई, 2026) को…

Last Updated: May 26, 2026 15:30:38 IST

Gold Price Today 26 May 2026: सोने के दाम गिरे या बढ़ें, नोट करें अपने यहां का हाल

Gold Price Today 26 May 2026: अमेरिका ने ईरान पर हमला करने के साथ ही…

Last Updated: May 26, 2026 15:11:51 IST

ओडिशा डाकघर में 50 करोड़ के घोटाले का हुआ पर्दाफाश, मोबाइल नंबर बदल कर किया घोटाला

Bhuvneshwar News: ओडिशा के जयमपुर में 50 करोड़ रुपये का बड़ा घोटाला सामने आया है,…

Last Updated: May 26, 2026 14:16:23 IST

Suzuki GSX R1000R vs Brixton Crossfire 500 Storr: स्पोर्टी लुक्स के साथ कई एडवांस फीचर्स, आपके लिए क्या रहेगी बेस्ट

यह दोनों ही बाइकें अपने सेगमेंट की काफी दमदार बाइकें मानी जाती हैं. इन्हें लेने…

Last Updated: May 25, 2026 23:06:58 IST

Xiaomi 17T vs OnePlus 15: कीमत में ही नहीं फीचर्स और जनरेशन में भी स्मार्ट, जानें दोनों के बीच बड़े अंतर

Xiaomi 17T vs OnePlus 15 भी अपने सेगमेंट के बेहद आकर्षक और दमसदार स्मार्टफोन माने…

Last Updated: May 25, 2026 23:04:32 IST