होम / Makar Sankranti 2023: आज देश में मनाया जा रहा मकर संक्रांति का पर्व, इस विधि के साथ दें सूर्य को अर्घ्य

Makar Sankranti 2023: आज देश में मनाया जा रहा मकर संक्रांति का पर्व, इस विधि के साथ दें सूर्य को अर्घ्य

Akanksha Gupta • LAST UPDATED : January 14, 2023, 9:07 am IST

Makar Sankranti 2023: देश में मकर संक्रांति का पर्व बड़े ही धूमधाम से मनाया जाता है। हर साल 14 जनवरी को मकर संक्रांति का पर्व मनाया जाता है। आज पूरे देश में मकर संक्रांति का का त्योहार मनाया जा रहा है। मकर संक्रांति के दिन स्नान-दान का विशेष महत्व है। इसके साथ ही भगवान सूर्य की उपासना का विधान है। इस पर्व के साथ कई धार्मिक मान्यताएं और सांस्कृतिक परंपराएं जुड़ी हुई हैं। इस दिन सूर्य को अर्ध देना काफी शुभ होता है। मकर संक्रांति के दिन सूर्यदेव का काफी विशेष महत्व है। सूर्यदेव एकमात्र ऐसे देवता है जो पंचदेवों और नवग्रहों दोनों में  शामिल हैं।

इस विधि के साथ दें सूर्य को अर्घ्य

आपको बता दें कि मकर संक्रांति पर सूर्यदेव की विशेष पूजा करनी चाहिए। इसके लिए सुबह जल्दी उठें और स्नान के बाद तांबे के लोटे में जल भरें। इसमें चावल, कुमकुम और लाल फूल डालकर सूर्य को अर्घ्य अर्पित करें। अर्घ्य देते समय सूर्य के 12 मंत्रों का जाप करना चाहिए।

  • ऊं मित्राय नमः
  • ऊं रवये नमः
  • ऊं सूर्याय नमः
  •  ऊं सवित्रे नमः
  •  ऊं अर्काय नमः
  •  ऊं भास्कराय नमः
  •  ऊं सूर्यनारायणाय नमः
  • ऊं भानवे नमः
  • ऊं खगाय नमः
  • ऊं आदित्याय नमः
  • ऊं पूष्णे नमः
  •  ऊं हिरण्यगर्भाय नमः

Also Read: Rajashree Swain: पेड़ पर लटका मिला महिला क्रिकेटर का शव, परिवार ने किया हत्या का दावा

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT