<

मकर संक्रांति और एकादशी एक दिन… तो फिर कैसे बन पाएगी खिचड़ी, मानें विष्णु पुराण में सुझाए गए 2 महाउपाय

Makar Sankranti on Ekadashi 2026: मकर संक्रांति का पर्व हर साल 14 जनवरी को मनाया जाएगा. इस दिन स्नान-दान व पूजा पाठ के अलावा, खिचड़ी बनाकर खाने की परंपरा है. लेकिन, इस बार मकर संक्रांति का पर्व संकटों से घिरा है. क्योंकि, इसी दिन माघ महीने के कृष्‍ण पक्ष की एकादशी तिथि है, जिसे ष‍टतिला एकादशी कहते हैं. अब धर्म शास्त्रों में कहा जाता है कि, एकादशी के दिन चावल खाना वर्जित है. ऐसे में लोग ऊहापोह में पड़ गए हैं कि आखिर इस बार खिचड़ी कैसे खाएंगे. आइए जानते हैं ज्योतिष मत-

Makar Sankranti on Ekadashi 2026: हिंदू धर्म में व्रत और त्योहारों का विशेष महत्व है. मकर संक्रांति इन त्योहारों में से एक है. यह पर्व हर साल 14 जनवरी को मनाया जाएगा. इस दिन स्नान-दान व पूजा पाठ के अलावा, खिचड़ी बनाकर खाने की परंपरा है. धार्मिक मान्यता है कि, इस दिन चावल, उड़द की दाल, घी और सब्जियों से बनी खिचड़ी खाने से सूर्य देव और शनि देव की कृपा प्राप्‍त होती है. लेकिन, इस बार मकर संक्रांति का पर्व संकटों से घिरा है. क्योंकि, इसी दिन माघ महीने के कृष्‍ण पक्ष की एकादशी तिथि है, जिसे ष‍टतिला एकादशी कहते हैं. अब धर्म शास्त्रों में कहा जाता है कि, एकादशी के दिन चावल खाना वर्जित है. ऐसे में लोग ऊहापोह में पड़ गए हैं कि आखिर इस बार खिचड़ी कैसे खाएंगे. इस बारे में India News ने गाजियाबाद के ज्योतिषाचार्य राकेश चतुर्वेदी से बात की. आइए देखें कि उन्होंने इस पर क्या सुझाव दिए-

एकादशी के दिन चावल क्यों नहीं खाना चाहिए?

धर्म शास्त्रों में एकादशी तिथि के दिन चावल न खाने की सलाह दी जाती है. विष्णु पुराण के अनुसार, इस तिथि पर चावल खाने से घर में दरिद्रता आती है. साथ ही इससे व्यक्ति का पुण्य समाप्त होता है. ज्योतिषाचार्य की मानें तो, चावल को हविष्य अन्न (देवताओं का भोजन) कहा जाता है. इसी वजह से देवी-देवताओं के प्रति सम्मान प्रकट करने के लिए एकादशी तिथि पर चावल का सेवन नहीं करना चाहिए. 

… तो एकादशी पर खिचड़ी कैसे खाएं?

यह सच है कि, एकादशी तिथि के दिन चावल खाना निषिद्ध माना गया है. यही नहीं, जो लोग एकादशी व्रत नहीं करते हैं, वे भी इस दिन चावल का सेवन करने से बचते हैं. लेकिन, इस साल मकर संक्रांति के दिन ही षटतिला एकादशी है. ऐसे में लोग असमंजस में हैं कि अब मकर संक्रांति के दिन चावल और उड़द दाल की खिचड़ी कैसे खाएं और कैसे इस त्‍योहार की ये महत्‍वपूर्ण परंपरा निभाएं. 

एकादशी पर खिचड़ी खाने पर ज्योतिष मत

सुझाव 1- ज्योतिषाचार्य कहते हैं कि, मकर संक्रांति यानी एकादशी के दिन खिचड़ी खाने के 2 विकल्प हो सकते हैं. पहला तर्क तो यह है कि बड़े पर्व-त्‍योहार के दिन यदि ऐसी कोई अड़चन आए तो मानना अनिवार्य नहीं होता है. यानी साल में एक बार आने वाले मकर संक्रांति पर्व को पूरे विधि-विधान से मनाने के लिए चावल से बनी खिचड़ी का सेवन किया जा सकता है. 

सुझाव 2- दूसरा जो लोग एकादशी के दिन चावल न खाने का नियम मानते हैं, उनके लिए एक विकल्‍प यह भी है कि वे 14 जनवरी की शाम 05.52 बजे के बाद खिचड़ी का दान करें और खिचड़ी का सेवन करें. क्‍योंकि, एकादशी तिथि 13 जनवरी को दोपहर 03 बजकर 17 मिनट से 14 जनवरी की शाम 05 बजकर 52 मिनट तक है. ऐसे में शाम को एकादशी तिथि समाप्‍त हो जाएगी. 

2003 में भी बना था ऐसा संयोग

ज्योतिषविदों की मानें तो 23 साल पहले यानी 2003 में भी ऐसा संयोग बना था, जब मकर संक्रांति के दिन ही एकादशी तिथि पड़ी थी. इसके बाद साल 2026 में मकर संक्रांति के दिन एकादशी तिथि आई है. यह दुर्लभ संयोग होने के कारण मकर संक्रांति के दिन किए गए दान-पुण्‍य का कई गुना ज्‍यादा फल प्राप्‍त होगा. 

Lalit Kumar

Recent Posts

सेहत का पावरहाउस है खीरा, डिहाइड्रेशन से दिलाता है राहत, कब और कैसे करें सेवन?

गर्मियों में खीरा खाने के बहुत से फायदे होते हैं. खीरे को सेहत का पावरहाउस…

Last Updated: April 1, 2026 21:52:28 IST

Iran Attack Amazon: ईरान के हमले से हिला Amazon, अब इन 18 कंपनियों पर मंडरा रहा खतरा! IRGC की खुली चेतावनी

ईरान ने बहरीन में Amazon के ठिकानों पर हमला कर टेक जगत में खलबली मचा…

Last Updated: April 1, 2026 21:35:26 IST

असली या नकली? सचिन तेंदुलकर के प्रैंक ने दोस्त के उड़ाए होश, वीडियो देख नहीं रुकेगी हंसी

Sachin Tendulkar: सचिन तेंदुलकर ने 1 अप्रैल को अपने दोस्त के मजेदार प्रैंक किया. उन्होंने…

Last Updated: April 1, 2026 20:11:18 IST

Vaishakh 2026: जानें कब से शुरू और कब खत्म होगा वैशाख, इस दौरान रखे जाने वाले महत्वपूर्ण व्रत और मनाए जाने वाले त्योहार

Vaishakh Vrat List 2026: वैशाख माह 2026 की शुरुआत और अंत की तारीख, इसके त्योहार…

Last Updated: April 1, 2026 19:33:23 IST

LSG vs DC: मोहम्मद शमी की वापसी, अर्जुन तेंदुलकर को नहीं मिला मौका, देखें दोनों टीमों की प्लेइंग XI

LSG vs DC Playing XI: दिल्ली कैपिटल्स बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स का मुकाबला एकाना स्टेडियम…

Last Updated: April 1, 2026 19:21:53 IST

‘दादा’ की बायोपिक की शुरू हुई शूटिंग, राजकुमार राव ने साझा की जानकारी; क्या होगा फिल्म का नाम?

Rajkummar Rao: भारत के दिग्गज क्रिकेटर सौरव गांगुली की बायोपिक बन रही है. इस फिल्म…

Last Updated: April 1, 2026 19:14:13 IST