होम / भगवान परशुराम जयंती के दिन बन रहे हैं कई योग, जानें कथा और सही तारीख

भगवान परशुराम जयंती के दिन बन रहे हैं कई योग, जानें कथा और सही तारीख

Akanksha Gupta • LAST UPDATED : April 13, 2023, 9:40 pm IST

Parshuram Jayanti 2023 Date: भगवान परशुराम की जयंती इस साल 22 अप्रैल, शनिवार के दिन मनाई जाएगी। वैशाख माह के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि के दिन भगवान परशुराम का जन्म हुआ था। अक्षय तृतीया का पर्व भी इसी दिन मनाया जाता है। सनातन धर्म को बढ़ाने के लिए भगवान परशुराम ने काफी काम किया था। भगवान परशुराम को श्रीहरि विष्णु का छठा अवतार माना जाता है।

एक युद्ध में भगवान परशुराम जी ने 21 प्रजा शोषक, आताताई राजाओं और धर्मांध का संहार किया था। लेकिन दुष्प्रचार की वजह से ये बताया गया कि 21 बार परशुराम जी ने पृथ्वी को क्षत्रिय विहीन कर दिया था। भगवान परशुराम किसी धर्म जाति वर्ण या वर्ग विशेष के आराध्य नहीं हैं बल्कि वह समस्त मानव मात्र के आराध्य हैं। परशुराम जयंती के दिन भगवान विष्णु जी की पूजा करने से विशेष फल की प्राप्ति होती है। आइए आज भगवान परशुराम की जन्म कथा के बारे में जानते हैं।

परशुराम जयंती के दिन बनने वाले योग 

  • आयुष्मान–  प्रातः 09 बजकर 24 मिनट तक
  • अभिजीत मुहूर्त-   प्रातः 11 बजकर 53 मिनट से लेकर दोपहर 12 बजकर 45 मिनट तक
  • राहुकाल का समय-  प्रातः 9 बजकर 04 मिनट से प्रातः 10 बजकर 42 मिनट तक

भगवान परशुराम जी के जन्म की कथा 

पौराणिक मान्यताओं के मुताबिक भगवान परशुराम को भगवान श्रीहरि विष्णु के 6वें अवतार के रूप में माना जाता है। भगवान परशुराम को चिरंजीवी रहने का वरदान मिला था। उनके पिता ऋषि जमदग्नि थे। ऋषि जमदग्नि ने चंद्रवंशी राजा की पुत्री रेणुका के साथ विवाह किया था। पुत्र की प्राप्ति के लिए ऋषि जमदग्नि और रेणुका ने एक महान यज्ञ किया था।

इंद्रदेव ने इस यज्ञ से प्रसन्न होकर उन्हें तेजस्वी पुत्र का वरदान दिया था। अक्षय तृतीया के दिन भगवान परशुराम ने जन्म लिया। अपने पुत्र का नाम ऋषि ने राम रखा था। राम ने शस्त्र का ज्ञान भगवान शिव से प्राप्त किया। उन्हें भगवान शिव ने ये प्रसन्न होकर अपना फरसा यानि परशु प्रदान किया था। इसके बाद वह परशुराम कहलाए।

Also Read: ‘अपराध करोगे तो कोई बचा नहीं पाएगा…’, असद अहमद के एनकाउंटर के बाद केशव प्रसाद मौर्य का बयान

Get Current Updates on News India, India News, News India sports, News India Health along with News India Entertainment, India Lok Sabha Election and Headlines from India and around the world.

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

Taapsee Pannu-Mathias Boe के संगीत रात का वीडियो आया सामने, झूमते झूमरों ने चुराई लाइमलाइट-Indianews
Google layoffs: आईटी हब बेंगलुरु में गूगल करेगा छंटनी, जा सकती है इतने कर्मचारियों की नौकरी-Indianews
West Bengal Madhyamik Result 2024: पश्चिम बंगाल 10वीं बोर्ड का रिजल्ट जारी, चंद्रचूड़ सेन बनें स्टेट टॉपर- indianews
Ankita Lokhande ने ठुकराया करण जौहर का ऑफर! डायरेक्टर की इस फिल्म के लिए किया इनकार -Indianews
Lok Sabha Election: अमेठी के चुनावी मैदान में स्मृति ईरानी बनाम कौन? कांग्रेस आज उठाएगी इस ससपेंस से पर्दा-Indianews
Forth Worth Mass Shooting: लास वेगास ट्रेल में मास गोलीबारी, टेक्सास में कई लोग घायल – indianews
Hema Malini ने इस तरह मनाई Dharmendra के साथ शादी की सालगिरह, ईशा देओल ने दिखाई तस्वीर -Indianews
ADVERTISEMENT