Disclaimer: इस लेख में दी गई जानकारियों का हम यह दावा नहीं करते कि ये जानकारी पूर्णतया सत्य एवं सटीक है. पाठकों से अनुरोध है कि इस लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें. India News इसकी सत्यता का दावा नहीं करता है.
Masik Shivratri 2026: आज का दिन हर शिवभक्त के लिए विशेष है, यह दिन न केवल धार्मिक और आध्यात्मिक दृष्टि से महत्वपूर्ण है, बल्कि यह आध्यात्मिक शुद्धि, मानसिक शांति और सकारात्मक ऊर्जा प्राप्त करने का अवसर भी है. श्रद्धा, भक्ति और सही विधि से पूजा करने वाले भक्तों को महादेव की विशेष कृपा प्राप्त होती है.
आज मासिक शिवरात्रि पर महादेव की ऐसे करें पूजा, परेशानियां होंगी दूर! जानें मुहूर्त और मंत्र
Masik Shivratri 2026: आज, 17 मार्च 2026, चैत्र मास की मासिक शिवरात्रि का पावन दिन है. हिंदू पंचांग के अनुसार हर महीने की कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि को यह व्रत रखा जाता है. माना जाता है कि इस दिन श्रद्धा और भक्ति से व्रत रखने वाले भक्तों पर महादेव की कृपा सदा बनी रहती है.
इस दिन शिव की पूजा करने से जीवन की कठिनाइयां कम होती हैं और मनोकामनाएं पूरी होती हैं. विशेष रूप से, कुवारी कन्याएं इसे वर की प्राप्ति के लिए करती हैं, जबकि विवाहित जोड़े अपने दांपत्य जीवन में सुख-समृद्धि के लिए इसका पालन करते हैं.
मासिक शिवरात्रि का सबसे महत्वपूर्ण समय निशिता काल (अर्धरात्रि) माना जाता है.
इस समय भगवान शिव की पूजा करना अत्यंत फलदायी माना जाता है.
1. सुबह जल्दी उठकर स्नान करें और घर में या शिव मंदिर में शिवलिंग के सामने व्रत का संकल्प लें.
2. शिवलिंग पर गंगाजल, दूध, दही, शहद और घी से अभिषेक करें.
3.घी का दीपक जलाएं और शिवलिंग पर चंदन का तिलक लगाएं.
4. शिव जी को बेलपत्र, धतूरा, आक के फूल, फल और मिठाई अर्पित करें.
5. महादेव के मंत्रों का जाप करें.
6. व्रत कथा और शिव चालीसा का पाठ करें.
Mumbai Crime News: कल्याण इलाके में एक नाबालिग लड़की के साथ रेप का मामला सामने…
वर्ल्ड वॉर के खतरे और एलिंयस की थ्योरी पर दो विदेशी महिलाओं ने चुटकी ली…
दोनों कारों की परफॉर्मेंस, फीचर्स और ड्राइविंग एक्सपीरिएंस के बारे में जान लेना जरूरी है.…
आज हम बात करने जा रहे हैं Suzuki GSX R1000R vs Kawasaki W800 की. दोनों…
हाथ में स्टीयरिंग, मुंह में विमल और फिर ड्राइवर ने ऐसी हालत में दौड़ाई जीप…
यूट्यूब ने नया AI-पावर्ड Likeness Detection फीचर पेश किया है. यह फीचर आम यूजर को…