<

घर पर ही बनाएं ‘नीता अंबानी’ की एनिवर्सरी जैसा वायरल केक, ये खास टिप्स केक को देंगे रॉयल लुक, जानें स्टेप बाइ स्टेप गाइड

अगर आप भी बेकिंग के शौकीन हैं और घर पर केक बनाना पसंद करते हैं तो नीता अंबानी की वेडिंग एनिवर्सरी जैसा केक जरूर बनाएं. इस तरह का स्पेशल केक बनाने के लिए बस थोड़ी-सी क्रिएटिविटी की जरूरत होती है.

हाल ही में नीता अंबानी को उनकी 41वीं शादी की सालगिरह पर एक “प्रिय मित्र” से एक बेहद खास तोहफा मिला- उनके रिटेल और क्राफ्ट्समैनशिप प्रोजेक्ट ‘स्वदेश’ से प्रेरित एक भव्य पांच मंजिला केक. मुंबई के मशहूर पेस्ट्री शेफ बंटी महाजन को इस पांच मंजिला केक को बनाने का जिम्मा सौंपा गया था.

लेकिन अगर आप भी बेकिंग के शौकीन हैं और घर पर केक बनाना पसंद करते हैं तो नीता अंबानी की वेडिंग एनिवर्सरी जैसा केक जरूर बनाएं. इस तरह का स्पेशल केक बनाने के लिए बस थोड़ी-सी क्रिएटिविटी की जरूरत होती है. यहां मैंने कुछ टिप्स दिये हैं जिनकी मदद से आप घर पर या अपनी बेकरी के लिए इस तरह का केक डिजाइन कर सकते हैं.  

थीम और डिज़ाइन

केक बनाने के लिए सबसे पहले उसकी थीम सेलेक्ट करें, जैसे नीता अंबानी को जो केक भेंट किया गया वो ‘स्वदेशी’ थीम पर आधारित था. इसके बाद कलर का सेलेक्शन करें कि केक में किन रंगों को दिखाना है. कोशिश करें कि हल्के पेस्टल गुलाबी, क्रीम, सफेद और सुनहरे रंगों का प्रयोग करें.

केक में स्वदेशी या प्रकृति की थीम दिखाने के लिए उस पर खाने योग्य फूल-पत्ती और जंगल जैसी सजावट करें. इसके अलावा केक को रॉयल और लग्जरी लुक देने के लिए खाने योग्य मोती और ग्लिटर का इस्तेमाल करें. केक की बीच वाली लेयर पर एक सुंदर “N” या “M&N” (मुकेश और नीता के लिए) जोड़ें या अगर आप किसी खास व्यक्ति के लिए बना रहे हैं तो उनके नाम का पहला अक्षर लिखें. 

केक का फ्लेवर

केक चीज सबसे रिच बनाती है वो है उसका फ्लेवर. रिच चॉकलेट और गोरमे वनिला फ्लेवर इस तरह के केक बनाने के लिए बिल्कुल परफेक्ट हैं. हालांकि, आप अपनी पसंद के अनुसार फ्लेवर डिसाइड कर सकते हैं.

स्टेप बाइ स्टेप गाइड

लेयर्स बेक करें: ऊंचाई पाने के लिए कम से कम दो या तीन परतों वाला केक बेक करें. सुनिश्चित करें कि केक की डेंसिटी इतनी हो कि उस पर सजावट टिकी रहे (जैसे बटर केक या पाउंड केक).
बटरक्रीम फ्रॉस्टिंग बनाएं: एक स्थिर वाइट बटरक्रीम फ्रॉस्टिंग का उपयोग करें. उसके बाद स्मूद और आकर्षक लुक के लिए टियर को वाइट या हल्के गुलाबी फ़ॉन्डेंट से कवर करें.
सोने की पत्ती लगाएं: रॉयल टच के लिए खाने योग्य सोने की पत्ती (वर्क) या खाने योग्य सोने का पेंट लगाएं.

विशेष टिप्स

संरचना पर ध्यान दें: केक को गिरने से बचाने के लिए लेयर्स के बीच डॉवेल का उपयोग करें.
पेस्टल कलर का उपयोग: वायरल हो रहे केक में अक्सर पेस्टल नीले, हरे और गुलाबी रंगों का इस्तेमाल किया जाता है, जो उन्हें एक परिष्कृत और शानदार लुक देता है.

Shivangi Shukla

वर्तमान में शिवांगी शुक्ला इंडिया न्यूज़ के साथ कार्यरत हैं. हेल्थ, बॉलीवुड और लाइफ़स्टाइल विषयों पर लेखन में उन्हें विशेष रुचि और अनुभव है. इसके अलावा रिसर्च बेस्ड आर्टिकल और पॉलिटिकल कवरेज से जुड़े मुद्दों पर भी वे नियमित रूप से लेखन करती हैं. तथ्यपरक, सरल और पाठकों को जागरूक करने वाला कंटेंट तैयार करना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है. डिजिटल मीडिया में विश्वसनीय और प्रभावी पत्रकारिता को लेकर वे निरंतर अभ्यासरत हैं.

Share
Published by
Shivangi Shukla

Recent Posts

पहले छिना फोन, फिर धोखे से ले गया… मामा के घर जा रही नाबालिग के साथ रेलवे स्टेशन पर हुआ दुष्कर्म

Mumbai Crime News: कल्याण इलाके में एक नाबालिग लड़की के साथ रेप का मामला सामने…

Last Updated: May 17, 2026 22:38:57 IST

Windsor EV vs Honda Amaze: क्या रहेगी वैल्यू फॉर मनी कार? किसकी माइलेज ज्यादा, फीचर्स में क्या है अंतर

दोनों कारों की परफॉर्मेंस, फीचर्स और ड्राइविंग एक्सपीरिएंस के बारे में जान लेना जरूरी है.…

Last Updated: May 17, 2026 20:53:00 IST

Suzuki GSX R1000R vs Kawasaki W800 में से कौन सी स्पोर्ट्स बाइक ज्यादा किफायती? जानें फीचर्स और कीमत

आज हम बात करने जा रहे हैं Suzuki GSX R1000R vs Kawasaki W800 की. दोनों…

Last Updated: May 17, 2026 20:49:05 IST

एक जीप, 5 ‘ड्राइवर’ और मुंह में विमल… यूपी के इस ‘खतरों के खिलाड़ी’ का वीडियो वायरल!

हाथ में स्टीयरिंग, मुंह में विमल और फिर ड्राइवर ने ऐसी हालत में दौड़ाई जीप…

Last Updated: May 17, 2026 19:40:53 IST

Likeness Detection: यूट्यूब का नया फीचर देगा Deepfake से सुरक्षा, जानें कैसे काम करता है, step by step guide

यूट्यूब ने नया AI-पावर्ड Likeness Detection फीचर पेश किया है. यह फीचर आम यूजर को…

Last Updated: May 17, 2026 18:16:00 IST