<
Categories: धर्म

कब है मोहिनी एकादशी? सूर्य का भरणी नक्षत्र में गोचर, क्या है पूजा और व्रत का सही समय, इन 4 राशियों को होगा लाभ?

हिंदू धर्म में मोहिनी एकादशी का विशेष महत्व होता है. इस दिन इस दौरान भगवान विष्णु की पूजा करने से विशेष लाभ होता है. इस बार ये नक्षत्र 4 राशियों के लिए बेहद फायदेमंद होता है.

Mohini Ekadashi Surya Nakshatra Gochar 2026: हिंदू धर्म में एकादशी तिथि का विशेष महत्व होता है. इसे धार्मिक और आध्यात्मिक तरीके से बेहद खास मनाया जाता है. वैसे तो पूरे साल में 24 एकादशी पड़ती हैं लेकिन मोहिनी एकादशी को पुण्यदायी और पापों का नाश करने वाला माना जाता है. इस दिन भगवान विष्णु की पूजा की जाती है, जिससे घर में सुख-शांति बनी रहती है. इस बार मोहिनी एकादशी का व्रत 27 अप्रैल को किया जाएगा. इस दिन ग्रहों के राजा सूर्यदेव भरणी नक्षत्र में गोचर करेंगे. वे लगभग 15 दिनों तक भरणी नक्षत्र में रहेंगे. इससे 4 राशियों को विशेष लाभ होने वाला है.

मोहिनी एकादशी का मुहूर्त

वैदिक पंचांग के अनुसार, वैशाख महीने के शुक्ल पक्ष की एकादशी को मोहिनी एकादशी मनाई जाती है. इस बार वैशाख की शुक्ल पक्ष की एकादशी 26 अप्रैल को शाम 6 बजकर 6 मिनट पर शुरू होने वाली है. ये 27 अप्रैल शाम 6 बजकर 15 मिनट तक रहेगी. हिंदू धर्म में अधिकतर त्योहार उजला तिथि पर मनाए जाते हैं, जिसके हिसाब से इस बार मोहिनी एकादशी 27 अप्रैल 2026, दिन सोमवार को होगी. मोहिनी एकादशी के दिन पूरा करने के लिए सुबह 9 बजकर 2 मिनट से लेकर सुबह 10 बजकर 40 मिनट तक शुभ मुहूर्त रहेगा. इस दौरान भगवान विष्णु की पूजा करने से विशेष लाभ होता है.

ये भी पढ़ें:- Mohini Ekadashi 2026: ध्रुव योग में मिलेगा दोगुना लाभ, मोहिनी एकादशी नियम, क्या करें और क्या नहीं

इन 4 राशियों को होगा विशेष लाभ

  • मेश राशि वाले लोगों के लिए सूर्य का भरणी नक्षत्र गोचर वरदान की तरह है. इस दौरान आपकी कार्यक्षमता में बढ़ोतरी होगी. कार्यस्थल पर आपके काम की सराहना होगी. अगर आपका पैसा कहीं अटका हुआ है, तो वो मिलने के काफी चांस हैं. नया स्टार्टअप शुरू करने के लिए ये सही समय है.
  • मिथुन राशि वाले लोगों के लिए कमाई के रास्ते खुलेंगे. सूर्य और शुक्र का इस नक्षत्र से सुख-सुविधाओं में बढ़ोतरी होगी. अगर आपने प्रॉपर्टी और शेयर में निवेश किया है, तो वो मुनाफा देना शुरू कर देगा. ऐसे लोगों से मुलाकात के चांस हैं, जो भविष्य में फायदे दिला सकता है.
  • सिंह राशि वालों के लिए सूर्य देव उनकी राशि के स्वामी हैं. ऐसे में सूर्य देव का भरणी नक्षत्र में जाना आपके व्यक्तित्व में निखार ला सकता है. सरकारी क्षेत्र में बड़ी जिम्मेदारी या प्रमोशन मिलने की उम्मीद है. समाज व दफ्तर में दबदबा बढ़ सकता है. अगर पैतृक संपत्ति का कोई विवाद चल रहा है, तो वो सुलझ सकता है.
  • धनु राशि वाले लोगों को ग्रोथ मिल सकती है. व्यापार के सिलसिले में यात्राएं फायदेमंद हो सकती हैं. धनवर्षा के योग बन रहे हैं और फिजूलखर्ची पर रोक लगेगी. बैंक-बैलेंस में बढ़ोतरी का योग बनेगा.
Deepika Pandey

दीपिका पाण्डेय साल 2020 से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ी हुई हैं. उन्होंने 2020 में BJMC की डिग्री ली. इसके बाद ही उन्होंने खबर टुडे न्यूज, डीएनपी न्यूज, दैनिक खबर लाइव आदि चैनल्स में एंकर और कंटेंट राइटर के रूप में काम किया. इसके बाद उन्होंने हरिभूमि वेबसाइट पर काम किया. वर्तमान समय में दीपिका इंडिया न्यूज चैनल में बतौर सीनियर कॉपी राइटर कार्यरत हैं.

Recent Posts

Silver Price Today 15 May 2026: क्या है चांदी की कीमत, जानें यूपी-दिल्ली समेत अपने-अपने शहर के दाम

Silver Price Today 15 May 2026: चांदी के दामों में गिरावट की वजह से मुनाफावसूली…

Last Updated: May 15, 2026 19:28:33 IST

Funny Jokes: लड़कियां पराया धन तो लड़के क्या? टीचर के पूछने पर छात्र का जवाब सुन ठहाके लगाएंगे

Funny Jokes In Hindi: एक्सपर्ट की मानें तो, हंसी-मजाक करने से जीवन में सकारात्मक माहौल…

Last Updated: May 15, 2026 19:16:55 IST

‘अच्छी रैंक आने की उम्मीद थी…’ NEET एग्जाम रद्द होने से हताश छात्रा ने किया सुसाइड, परिजनों पर टूटा पहाड़

दिल्ली के आदर्श नगर में एक छात्रा ने आत्महत्या कर ली है. 21 वर्षीय छात्रा…

Last Updated: May 15, 2026 18:40:55 IST

पंजाब किंग्स की हार का जिम्मेदार कौन? सुनील गावस्कर ने श्रेयस अय्यर पर लगाया इल्जाम, बोले- अगर वो…

सुनील गावस्कर ने कहा कि पंजाब किंग्स ने मुंबई इंडियंस के खिलाफ जीता हुआ मुकाबला…

Last Updated: May 15, 2026 18:35:54 IST

पटना में MLA के भाई से चेन स्नैचिंग! कंकड़बाग में सुबह-सुबह बदमाशों का हमला

Viral Video: बिहार की राजधानी पटना में अपराधियों के हौसले लगातार बुलंद नजर आ रहे…

Last Updated: May 15, 2026 18:11:20 IST