<
Categories: धर्म

Nirjala Ekadashi 2026: निर्जला एकादशी कब है? क्या है इसका धार्मिक महत्व, जानें तारीख और शुभ मुहूर्त

Nirjala Ekadashi 2026 Date: एकादशी तिथि के दिन विष्णु भगवान की पूजा अर्चना, पूजा पाठ, स्तोत्र आदि का पाठ करने का विधान बताया गया है. ज्येष्ठ मास शुक्ल पक्ष में होने वाली एकादशी का सबसे अधिक महत्व बताया गया है. अब सवाल है कि, निर्जला एकादशी व्रत कब है? निर्जला एकादशी का मुहूर्त और महत्व क्या है? निर्जला एकादशी व्रत का पारण समय क्या है? निर्जला एकादशी का पांडवों से क्या है संबंध? आइए जानते हैं इस बारे में-

Nirjala Ekadashi 2026 Date: हिंदू धर्म में सभी धार्मिक व्रत-त्योहारों का अपना-अपना महत्व है. एकादशी का व्रत भी इनमें से एक है. बता दें कि, साल में होने वाली सभी 24 एकादशी भगवान विष्णु को समर्पित होती है. एकादशी तिथि के दिन विष्णु भगवान की पूजा अर्चना, पूजा पाठ, स्तोत्र आदि का पाठ करने का विधान बताया गया है. ज्येष्ठ मास शुक्ल पक्ष में होने वाली एकादशी का सबसे अधिक महत्व बताया गया है. एकाद​शी में निर्जला एकादशी का व्रत सबसे उत्तम फलदायी माना जाता है, इस वजह से इस व्रत का पूरे वर्षभर लोगों को इंतजार रहता है. अब सवाल है कि, निर्जला एकादशी व्रत कब है? निर्जला एकादशी का मुहूर्त और महत्व क्या है? निर्जला एकादशी व्रत का पारण समय क्या है? निर्जला एकादशी का पांडवों से क्या है संबंध? आइए जानते हैं इस बारे में-

निर्जला एकादशी का पांडवों से संबंध?

धर्मिक कथा के अनुसार, निर्जला एकादशी का व्रत का संबंध महाभारत काल से भी है. बता दें कि, पांच पांडवों में भीमसेन को कभी भूख बर्दाश्त नहीं होती थी. वे किसी भी दिन खाए बिना नहीं रह सकते थे. इसके बावजूद उन्होंने सबसे कठिन निर्जला एकादशी का व्रत रखा था. आप एक बार निर्जला एकादशी व्रत रखकर जो पुण्य फल प्राप्त कर सकते हैं, उतना साल की सभी एकादशी व्रतों को रखने से प्राप्त होता है. 

निर्जला एकादशी का व्रत कठिन क्यों?

निर्जला एकादशी के नाम से ही आप जान सकते हैं कि वो एकदशी व्रत, जो बिना जल का हो. निर्जला एकादशी के व्रत में पानी भी नहीं पीते हैं. अन्न, फल सब का त्याग करना होता है. पूरी एकादशी तिथि में बिना जल के उपवास करना होता है. एकादशी के सूर्योदय से लेकर अगले दिन के सूर्योदय तक यह उपवास रखा जाता है. यह भी व्रत भीषण गर्मी के समय में होता है, इस वजह से बड़ा कठिन हो जाता है.

निर्जला एकादशी का महत्व

जो लोग निर्जला एकादशी का व्रत रखते हैं, उनके समस्त पाप मिट जाते हैं. उन पर भगवान विष्णु की कृपा होती है, जिससे उनको मृत्यु के बाद मोक्ष की प्राप्ति होती है. जो व्यक्ति निर्जला एकादशी का व्रत रखता है, उसे पूरे साल के सभी एकादशी व्रतों का पुण्य लाभ एकसाथ प्राप्त हो जाता है. इस वजह से लोगों को निर्जला एकादशी व्रत का पूरे साल इंतजार रहता है.

निर्जला एकादशी 2026 तारीख

पंचांग के अनुसार, निर्जला एकादशी के लिए आवश्यक ज्येष्ठ शुक्ल एकादशी तिथि 24 जून बुधवार को शाम 6 बजकर 12 मिनट से शुरू होगी. यह तिथि 25 मार्च दिन गुरुवार को रात 8 बजकर 9 मिनट तक मान्य है. ऐसे में उदयातिथि के आधार पर निर्जला एकादशी का व्रत 25 जून को है.

निर्जला एकादशी 2026 मुहूर्त

निर्जला एकादशी पर शुभ-उत्तम मुहूर्त सुबह 05:25 ए एम से लेकर 07:10 ए एम तक है. इस समय में आप एकादशी पूजा कर सकते हैं. उस दिन का ब्रह्म मुहूर्त 04:05 ए एम से 04:45 ए एम तक और अभिजाीत मुहूर्त 11:56 ए एम से 12:52 पी एम तक रहेगा.
निर्जला एकादशी पर भगवान विष्णु की पूजा रवि योग में होगी. उस दिन रवि योग सुबह में 05:25 ए एम पर बनेगा और शाम को 04:29 पी एम तक रहेगा.

निर्जला एकादशी 2026 पारण समय

जो लोग 25 जून को निर्जला एकादशी का व्रत रखेंगे, वे पारण 26 जून को सुबह में 5 बजकर 25 मिनट से सुबह 8 बजकर 13 मिनट के बीच कर सकते हैं. उस दिन द्वादशी तिथि का समापन रात में 10 बजकर 22 मिनट पर होगा.

Lalit Kumar

9 साल से ज्यादा के लंबे करियर में ललित कुमार ने दैनिक जागरण, दैनिक भाष्कर, हिन्दुस्तान और नेटवर्क 18 जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दी हैं। समसामयिक विषयों के विभिन्न मुद्दों, समाज, कला व संस्कृति के अलावा जटिल स्वास्थ्य विषयों और जीवनशैली से जुड़ी समस्याओं का विश्लेषण उनकी विशेषता है। खबरों का डीप एनालिसिस उनकी पहचान है। हर खबर को आसान भाषा में पाठक तक पहुंचाना सबसे बड़ी जिम्मेदारी है। वर्तमान में वे देश के सबसे बड़े मीडिया संस्थानों में एक इंडिया न्यूज (डिजिटल) में लाइफस्टाइल, हेल्थ, धर्म और एस्ट्रो टीम का हिस्सा हैं।

Recent Posts

‘अब बॉलीवुड में ऐसे रिश्ते नहीं होते…’, अमीषा पटेल ने ऋतिक के साथ शेयर की 26 साल पुरानी तस्वीर; लिखा प्यारा नोट

Ameesha Patel: अभिनेत्री अमीषा पटेल ने आज रविवार को ऋतिक रोशन के साथ एक 26…

Last Updated: May 24, 2026 16:27:08 IST

LSG vs PBKS: 1 शतक, कई रिकॉर्ड… श्रेयस अय्यर ने किया गजब कारनामा, 19 साल में बने चौथे ऐसे कप्तान

Shreyas Iyer Century: पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर ने लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ…

Last Updated: May 24, 2026 13:14:12 IST

Jokes Of The Day: सोना कहां है… जब पिस्तौल दिखाकर चोर ने पूछा, फिर आदमी का जवाब सुन ठहाके लगाएंगे

Joke of the day: अगर आप सुबह-शाम हंसने की आदत डाल लें तो कोई भी…

Last Updated: May 24, 2026 12:04:46 IST

IPL 2026: 1 सीट, 3 दावेदार… MI तय करेगी कौन खेलेगा प्लेऑफ, देखें समीकरण

IPL 2026 Playoffs Scenario: आईपीएल 2026 में प्लेऑफ की आखिरी सीट के लिए 3 टीमों…

Last Updated: May 24, 2026 11:46:33 IST

UP Panchayat Election 2026: 26 मई के बाद भी खत्म नहीं होगी प्रधानों की भूमिका? योगी सरकार बना रही बड़ा प्लान

Panchayat Election 2026: UP में 2026 के पंचायत चुनाव अब लगभग टल चुके माने जा…

Last Updated: May 23, 2026 22:29:11 IST