<
Categories: धर्म

Papmochani Ekadashi 2026: कब है पापमोचिनी एकादशी? सही तिथि के साथ जानें शुभ मुहूर्त और पूजा विधि

Papmochani Ekadashi 2026: चैत्र मास के कृष्ण पक्ष की एकादशी तिथि को पापमोचिनी एकादशी कहा जाता है और हर एकादशी पर भगवान विष्णु की पूजा की जाती है और कई लोग इस दिन व्रत भी करते हैं. आइए जानते हैं कि कब है पापमोचिनी एकादशी.

Papmochani Ekadashi 2026 Date: चैत्र मास के कृष्ण पक्ष की एकादशी तिथि को पापमोचिनी एकादशी कहा जाता है. हिंदू धर्म में हर एकादशी की तरह यह एकादशी भी महत्वपूर्ण होती है और इस दिन भगवान विष्णु की पूजा की जाती है कई लोग इस दिन व्रत भी करते हैं. मान्यता है कि जो व्यक्ति श्रद्धा और नियम के साथ एकादशी व्रत करता है, उसे पापों से मुक्ति मिलती है और भगवान विष्णु की कृपा प्राप्त होती है, साथ ही जीवन में सुख-समृद्धि के मार्ग खुलते हैं.

कब है पापमोचिनी एकादशी 2026?

पंचांग के अनुसार इस साल चैत्र मास के कृष्ण पक्ष की एकादशी तिथि 14 मार्च के दिन सुबह 8 बजकर 10 मिनट पर शुरू हो रही है, जो अगले दिन 15 मार्च के दिन सुबह 9 बजकर 16 मिनट पर समाप्त होती है. चूंकि व्रत के लिए उदया तिथि को महत्व दिया जाता है, इसलिए पापमोचिनी एकादशी का व्रत 15 मार्च रविवार के दिन किया जाएगा

पापमोचिनी एकादशी व्रत पारण का समय

एकादशी व्रत का पूरा फल पाने के लिए व्रत का पारण द्वादशी तिथि पर करना जरूरी माना जाता है. इसलिए इस बार पापमोचिनी एकादशी व्रत का पारण 16 मार्च को सुबह 6 बजकर 30 मिनट से लेकर सुबह 8 बजकर 54 मिनट के बीच किया जा सकेगा. यह समय एकादशी व्रत पारण के लिए शुभ रहेगा.

क्या है पापमोचिनी एकादशी की पूजा विधि

इस दिन सूर्योदय से पहले उठकर स्नान करें. अगर संभव हो तो इस दिन किसी पवित्र नदी या तीर्थ स्थान पर स्नान करना अधिक शुभ होता है. स्नान के बाद सूर्य देव को अर्घ्य दें और भगवान विष्णु का ध्यान करने के बाद व्रत का संकल्प लें. इसके बाद घर के मंदिर में भगवान विष्णु की पूजा करें. पूजा के दौरान गंगाजल, चंदन, रोली, हल्दी, फूल, धूप, दीप, फल और मिष्ठान अर्पित करें. इसके अलावा पापमोचिनी एकादशी की व्रत कथा जरूर  सुनने या पढ़ें. शाम के समय में भगवान विष्णु की आरती जरूर करें

क्या है पापमोचिनी एकादशी का धार्मिक महत्व

मान्यताओं के अनुसार, पापमोचिनी एकादशी अपने नाम के अनुसार ही फल देने वाली होती है. कहा जाता है जो भी व्यक्ति पापमोचिनी एकादशी का व्रत करता है और भगवान विष्णु की पुरे विधी विधान से पूजा करता है, तो उस व्यक्ति के व्यक्ति के जाने-अनजाने में किए गए पापों से उसे मुक्ति मिलती, भगवान विष्णु की कृपा बनी रहती है जीवन में सुख-शांति और मोक्ष की प्राप्ति का मार्ग खुलता है.

Disclaimer: इस लेख में दी गई जानकारियों का हम यह दावा नहीं करते कि ये जानकारी पूर्णतया सत्य एवं सटीक है. पाठकों से अनुरोध है कि इस लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें. India News इसकी सत्यता का दावा नहीं करता है.

Chhaya Sharma

छाया शर्मा (Chhaya Sharma) को एंटरटेनमेंट न्यूज़, लाइफस्टाइल और एस्ट्रोलॉजी में काम करते हुए 9 साल से ज्यादा हो चुके हैं। इनके द्वारा दी गई जानकारी व्यूअर्स को जागरूक करने और उन तक लेटेस्ट न्यूज़ पहुंचाने का काम करती है। ये अपनी ईमानदारी और स्पष्टता के साथ लोगों की सहायता करने में माहिर हैं। छाया से संपर्क करने के लिए chhaya.sharma@itvnetwork.com पर संपर्क किया जा

Recent Posts

Arkestra Dance Video: बटनियां खोला ए राजा… गाने पर स्टेज पर डांस कर रही थी लड़की, तभी चढ़ें बुजुर्ग और फिर…

Arkestra Dance Video: सोशल मीडिया पर ऑर्केस्टा का एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी…

Last Updated: May 27, 2026 23:01:27 IST

बिहार के CM सम्राट चौधरी ने किया ऐलान, जमीन दान करने वालों के नाम पर बनेंगे डिग्री कॉलेज

Bihar News: सम्राट चौधरी ने ऐलान किया कि बिहार में जमीन दान करने वालों के…

Last Updated: May 27, 2026 19:03:29 IST

बिना महंगे लिक्वि़ड के इस तरह साफ करें टॉयलेट, बर्फ हटा देगा पीले दाग, ऐसे करें इस्तेमाल

अगर आपके घर में भी टॉयलेट की सीट पर दाग पड़ गए हैं और वो…

Last Updated: May 27, 2026 18:58:19 IST

Oppo Find X10 vs OPPO Find X9: दोनों स्मार्टफोन्स एक दूसरे से कितने अलग? किस फोन में मिलेंगे ज्यादा दमदार फीचर्स

दोनों ही फोन्स अपने सेगमेंट के बेस्ट और किफायती मोबाइल माने जाते हैं. लेकिन, इन्हें…

Last Updated: May 27, 2026 18:53:02 IST

UPI से निकाल सकेंगे PF का पैसा, लेकिन इससे पहले करने होंगे ये जरूरी काम, खाते में सीधे आएगा अमाउंट

अब जल्दी ही EPFO जल्द ही यूपीआई (UPI) के जरिए सीधे बैंक खाते में पीएफ…

Last Updated: May 27, 2026 18:50:17 IST

बुजुर्गों से बदतमीजी करना पड़ेगा भारी, खानी पड़ सकती है जेल की हवा

Maharashtra News: महाराष्ट्र के गोंदिया शहर से एक ऐसा मामला सामने आया है, जिससे इंसानियत…

Last Updated: May 27, 2026 18:38:01 IST