<
Categories: धर्म

Paush Purnima 2026: कब मनाई जाएगी पौष पूर्णिमा, एक गलती से बन सकते हैं फकीर, जानें व्रत-पूजा का शुभ मुहूर्त

3 जनवरी को पौष पूर्णिमा मनाई जाएगी. इस दिन पूजा-पाठ, स्नान-दान करने से सुख शांति और लक्ष्मी आती है. आइए जानते हैं स्नान-दान, पूजा मुहुर्त का शुभ मुहुर्त...

Paush Purnima 2026: सर्दी के मौसम में पौष का महीना आता है. ये अधिकतर दिसंबर और जनवरी के बीच में पड़ता है. ये धार्मिक दृष्टि से बहुत खास माना जाता है. ये महीना जप-तप, साधना और पुण्य कार्यों के लिए शुभ होता है. इस महीने की पूर्णिमा का अपना खास महत्व है, जिसे पौष पूर्णिमा कहा जाता है. ये साल की सबसे महत्वपूर्ण तिथियों में गिनी जाती है.

पौष पूर्णिमा के दिन पवित्र नदियों में स्नान कर, व्रत रखना और दान करना बहुत खास माना जाता है. कहा जाता है कि ऐसा करने से पुण्य मिलता है और जीवन में आ रही परेशानियों से छुटकारा मिलता है. मान्यता है कि पौष पूर्णिमा पर किए गए दान-पुण्य और अच्छे कामों से जीवन में सुख, शांति और समृद्धि आती है. वहीं गलत कार्य करने से कठिनाइयां और आर्थिक परेशानियां हो सकती हैं. इसलिए कहा जाता है कि पौष पूर्णिमा के दिन कुछ गलतियां करने से बचना चाहिए.

कब रखा जाएगा पौष पूर्णिमा का व्रत

बता दें कि 3 जनवरी 2026 को पौष पूर्णिमा पड़ रही है. माना जाता है कि इस दिन व्रत उत्तम फलदायी होता है. ऐसे में पूजा करने से संबंधित समस्याओं से छुटकारा मिल सकता है. पंचांग के अनुसार, पौष पूर्णिमा तिथि की शुरुआत 2 जनवरी को शाम 6 बजकर 53 मिनट पर होगा और ये 3 जनवरी दोपहर 2026 को रखा जाएगा. इस दिन विधिवत व्रत करने और पूजा-पाठ कर सकते हैं. इस दिन मां लक्ष्मी की पूजा की जाती है. 

पूजा करने का शुभ मुहूर्त

पौष पूर्णिमा के दिन पूजा के लिए अभिजीत मुहूर्त बेहद शुभ माना जाता है. 3 जनवरी को ये मुहूर्त दोपहर 12 बजकर 05 मिनट से लेकर दोपहर 12 बजकर 46 मिनट तक है और इस दौरान पूजा करना शुभ होता है. 

स्नान-दान का मुहूर्त

पौष पूर्णिमा के दिन गंगाा, यमुना, नर्मदा जैसी नदियों में स्नान करना शुभ माना जाता है. अगर बाहर जाना संभव न हो सके, तो घर पर ही पानी में गंगाजल मिलाकर स्नान कर सकते हैं. इस दिन स्नान-दान करने के लिए ब्रह्म मुहूर्त का समय बेहद शुभ माना जाता है. इस बार स्नान-दान के लिए सुबह 05 बजकर 25 मिनट से लेकर सुबह 06 बजकर 20 मिनट तक रहेगा. 

पूजा कर दान करें ये चीजें

पौष पूर्णिमा के दिन भगवान विष्णु और मां लक्ष्मी की  पूजा की जाती है. वहीं पूर्णिमा के दिन चंद्रमा पूजन का विशेष महत्व है. इसलिए शाम के समय चंद्रमा को अर्घ्य दें और विधिवत पूजा करें. मान्यता है कि इस दिन कंबल, गुड़, तिल और अन्न का दान करने से मोक्ष मिलता है और सुख समृद्धि मिलती है. 

न करें ये गलतियां

  • इस दिन किसी को सूर्योदय तक सोना नहीं चाहिए. ऐसा करना अशुभ माना जाता है. ऐसा करने से भाग्य का साथ कमजोर पड़ता है और देवी-देवताओं की कृपा दूर हो जाती है.
  • इस दिन किसी से झगड़ा नहीं करना चाहिए. किसी को अपशब्द बोलने से घर में अशांति फैलती है. इससे तनाव इस दिन तप, साधना और आत्म सुधार की कोशिश करनी चाहिए.
  • इस दिन पूजा-पाठ किया जाता है. ऐसे में लोगों को तामसिक भोजन और शराब के सेवन से बचना चाहिए. इन चीजों का सेवन करने से नकारात्मक प्रभाव पड़ता है, जिससे स्वास्थ्य पर असर पड़ सकता है.
Deepika Pandey

दीपिका पाण्डेय साल 2020 से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ी हुई हैं. उन्होंने 2020 में BJMC की डिग्री ली. इसके बाद ही उन्होंने खबर टुडे न्यूज, डीएनपी न्यूज, दैनिक खबर लाइव आदि चैनल्स में एंकर और कंटेंट राइटर के रूप में काम किया. इसके बाद उन्होंने हरिभूमि वेबसाइट पर काम किया. वर्तमान समय में दीपिका इंडिया न्यूज चैनल में बतौर सीनियर कॉपी राइटर कार्यरत हैं.

Recent Posts

Abhinav Arora: पुलिस खड़ी रही, भीड़ तोड़ती रही कार, बाल संत अभिनव अरोड़ा पर हमला; महिला की चीखें कैमरे में कैद

Abhinav Arora Attack: बाल आध्यात्मिक वक्ता अभिनव अरोड़ा की कार पर गुरुवार हमला किया गया,…

Last Updated: April 10, 2026 00:28:31 IST

KKR vs LSG: लखनऊ की सांस रोक देने वाली जीत! मुकुल चौधरी ने फिफ्टी ठोक पलटी बाजी, देखती रह गई कोलकाता

KKR vs LSG: लखनऊ सुपर जायंट्स ने कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर IPL 2026 में…

Last Updated: April 10, 2026 00:02:05 IST

‘तुम मेरी बेटी हो, तुम्हारा कन्यादान…’, 3 साल तक करता रहा रेप; पीड़िता ने खोल अशोक खरात का राज़

Ashok Kharat Case Update: महाराष्ट्र के नासिक के कैप्टन बाबा उर्फ अशोक खरात केस में…

Last Updated: April 10, 2026 00:05:29 IST

TMC द्वारा Humayun Kabir के स्टिंग वीडियो की कितनी है सच्चाई? गंभीर आरोपों पर क्या बोले कबीर

Humayun Kabir Controversy: TMC ने आम जनता उन्नयन पार्टी (AJUP) के प्रमुख हुमायूं कबीर पर…

Last Updated: April 9, 2026 23:25:28 IST

‘आई एम अनएबल टू कॉल पुलिस’, पंचकूला में इंजीनियर की रहस्यमी मौत; कमरे की दीवार पर खून से लिखा मैसेज

Panchkula Engineer Suspicious Death: मृतक इंजीनियर की पहचान बंदला ऋषिकेश के रूप में हुई है.…

Last Updated: April 9, 2026 22:52:33 IST

Fatehpur Girl Viral Video: ‘ये मेरी गर्लफ्रेंड है…’, बीच सड़क पर लोगों के सामने लड़की के साथ क्या करने लगा अमन सैय्यद? पीड़िता करती रही मना

Fatehpur Viral Video: उत्तर प्रदेश के फतेहपुर में एक लड़के ने जबरदस्ती एक लड़की को…

Last Updated: April 9, 2026 22:27:03 IST