<
Categories: धर्म

Paush Putrada Ekadashi 2025: कब है पुत्रदा एकादशी? पूरा होगा संतान सुख का सपना! जानिए व्रत विधि और धार्मिक महत्त्व

Paush Putrada Ekadashi 2025: पौष पुत्रदा एकादशी का व्रत संतान प्राप्ति और उनकी खुशी और समृद्धि के लिए रखा जाता है. आइए जानते हैं पूजा की तारीख और शुभ मुहूर्त.

Paush Putrada Ekadashi 2025: पौष पुत्रदा एकादशी का हिंदू धर्म में ए विशेष महत्व है. यह दिन भगवान विष्णु को समर्पित इस दिन भगवान विष्णु की विशेष पूजा की जाती है. पौष पुत्रदा एकादशी पौष महीने के शुक्ल पक्ष में पड़ती है और विशेष रूप से संतान प्राप्ति और उनकी समृद्धि के लिए मनाई जाती है. यह व्रत उन विवाहित जोड़ों के लिए विशेष महत्व रखता है जिनके बच्चे नहीं हैं. इस व्रत को रखने से संतान प्राप्ति के अवसर बनते हैं. 

पौष पुत्रदा एकादशी 2025 तारीख (Paush Putrada Ekadashi 2025 Date)

वैदिक पंचांग के अनुसार, पौष महीने के शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि 30 दिसंबर को सुबह 07:51 बजे शुरू होगी. एकादशी तिथि 31 दिसंबर को सुबह 05:00 बजे समाप्त होगी. इसलिए, पौष पुत्रदा एकादशी का व्रत 30 दिसंबर को रखा जाएगा.

पौष पुत्रदा एकादशी 2025 का शुभ मुहूर्त (Paush Putrada Ekadashi 2025 Subh Muharat)

पुत्रदा एकादशी पर कई दुर्लभ और शुभ संयोग बन रहे हैं, जिनमें सिद्ध, शुभ, रवि योग और भद्रावास योग शामिल हैं. इन योगों के दौरान भगवान विष्णु की पूजा करना शुभ और फलदायी होगा. 

पौष पुत्रदा एकादशी व्रत पारण समय

पौष पुत्रदा एकादशी व्रत 31 दिसंबर को खोला जाएगा. वहीं 31 दिसंबर को दोपहर 01:29 बजे से 03:33 बजे के बीच व्रत खोला जा सकता है.

पौष पुत्रदा एकादशी का महत्व

इस दिन भगवान विष्णु और मां लक्ष्मी की पूजा करने से संतान प्राप्ति की संभावना बढ़ जाती है. साथ ही मोक्ष की प्राप्ति होती है. संतान प्राप्ति, वंश वृद्धि और पारिवारिक सुख-शांति के लिए यह एकादशी अत्यंत फलदायी है.

Disclaimer : प्रिय पाठक, हमारी यह खबर पढ़ने के लिए शुक्रिया. यह खबर आपको केवल जागरूक करने के मकसद से लिखी गई है. हमने इसको लिखने में सामान्य जानकारियों की मदद ली है. INDIA News इसकी पुष्टि नहीं करता है.

Shivashakti narayan singh

मूल रूप से चन्दौली जनपद के निवासी शिवशक्ति नारायण सिंह ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई की है. वर्तमान में वे इंडिया न्यूज़ के साथ कार्यरत हैं. एस्ट्रो (ज्योतिष) और लाइफ़स्टाइल विषयों पर लेखन में उन्हें विशेष रुचि और अनुभव है. इसके अलावा हेल्थ और पॉलिटिकल कवरेज से जुड़े मुद्दों पर भी वे नियमित रूप से लेखन करते हैं.तथ्यपरक, सरल और पाठकों को जागरूक करने वाला कंटेंट तैयार करना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है.डिजिटल मीडिया में विश्वसनीय और प्रभावी पत्रकारिता को लेकर वे निरंतर अभ्यासरत हैं.

Recent Posts

बिहार के CM सम्राट चौधरी ने किया ऐलान, जमीन दान करने वालों के नाम पर बनेंगे डिग्री कॉलेज

Bihar News: सम्राट चौधरी ने ऐलान किया कि बिहार में जमीन दान करने वालों के…

Last Updated: May 27, 2026 19:03:29 IST

बिना महंगे लिक्वि़ड के इस तरह साफ करें टॉयलेट, बर्फ हटा देगा पीले दाग, ऐसे करें इस्तेमाल

अगर आपके घर में भी टॉयलेट की सीट पर दाग पड़ गए हैं और वो…

Last Updated: May 27, 2026 18:58:19 IST

Oppo Find X10 vs OPPO Find X9: दोनों स्मार्टफोन्स एक दूसरे से कितने अलग? किस फोन में मिलेंगे ज्यादा दमदार फीचर्स

दोनों ही फोन्स अपने सेगमेंट के बेस्ट और किफायती मोबाइल माने जाते हैं. लेकिन, इन्हें…

Last Updated: May 27, 2026 18:53:02 IST

UPI से निकाल सकेंगे PF का पैसा, लेकिन इससे पहले करने होंगे ये जरूरी काम, खाते में सीधे आएगा अमाउंट

अब जल्दी ही EPFO जल्द ही यूपीआई (UPI) के जरिए सीधे बैंक खाते में पीएफ…

Last Updated: May 27, 2026 18:50:17 IST

बुजुर्गों से बदतमीजी करना पड़ेगा भारी, खानी पड़ सकती है जेल की हवा

Maharashtra News: महाराष्ट्र के गोंदिया शहर से एक ऐसा मामला सामने आया है, जिससे इंसानियत…

Last Updated: May 27, 2026 18:38:01 IST

बांग्लादेश में ‘डोनाल्ड ट्रंप’ नामक भैंसे का जलवा; ईद पर हो सकती है कुर्बानी

Bangladesh News: बांग्लादेश में ईद-उल- जुहा के मौके पर "डोनाल्ड ट्रंप" नामक दुर्लभ अल्बिनो भैंसे…

Last Updated: May 27, 2026 16:42:39 IST