<
Categories: धर्म

Bathing Mistakes: नहाते वक्त पैर रगड़ने की आदत पड़ सकती है भारी, जान लें राहु दोष से जुड़ी समस्या

Bathing Mistakes: क्या आप भी नहाते समय या फिर कहीं भी एक पैर को दूसरे से रगड़ते हैं. अगर आप ऐसा करते हैं तो यह आपके लिए कई परेशानी को खड़ा कर सकता है. एक पैर को दूसरे पैर से रगड़ना और पैर घसीट कर चलना यह ना केवल ज्योतिष में बल्कि आयुर्वेद में भी गलत बताया गया है. आइए जानते हैं इस खास उपाय के बारे में...

Bathing Mistakes: नहाते समय कई लोग अनजाने में एक आदत डाल लेते हैं,एक पैर को दूसरे पैर से रगड़ना. हालांकि यह आदत बहुत आसान लगती है लेकिन यह बहुत गलत माना जाता है. हमारी परंपराएं और स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते हैं कि नहाते समय या फिर कभी भी एक पैर को दूसरे पैर से रगड़ना और पैर घसीट कर चलना कई स्वास्थ्य समस्याएं और अशुभताएं ला सकती हैं. आयुर्वेद और ज्योतिष, दोनों ही इस आदत से बचने की सलाह देते हैं. 

अगर आप भी यह करते हैं तो आज से ही इस आदत को रोक दें. ऐसा करने से आर्थिक तंगी आती है और राहु के अशुभ प्रभाव का सामना करना पड़ता है.

राहु के वजह से बढती है समस्या

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, पैर साफ रखने से देवी लक्ष्मी की कृपा बढ़ती है और राहु के अशुभ प्रभाव से भी मुक्ति मिलती है. एक पैर को दूसरे पैर से रगड़ना अशुभ माना जाता है. ऐसा करने से घर में धन नहीं टिकता. यह आदत आर्थिक तंगी और नुकसान का कारण बन सकती है. बहुत से लोगों में आदत होती है कि वह पैर घसीट-घसीट कर चलते हैं, जो की पूरी तरह अशुभ है. जो व्यक्ति घसीट-घसीट कर चलता है, उसे राहु की वजह से कई तरह की प्रतिक्रियाओं का सामना करना पड़ता है.

स्किन से संबंधी समस्याएं

अगर आप एक पैर को दूसरे पैर से रगड़ते हैं तो बता दें कि वे इस तरह पूरी तरह साफ नहीं होते हैं. साथ ही बार-बार रगड़ने से पैरों की त्वचा रूखी हो सकती है और उनकी संवेदनशीलता कम हो सकती है. गंदगी और नमी, खासकर आपके पैर की उंगलियों के बीच फंसी रहती है. इससे फंगल इन्फेक्शन (जैसे दाद) हो सकता है. इस आदत से एथलीट फुट जैसी समस्याएं और भी बढ़ सकती हैं.

नहाने का सही तरीका

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, पैरों को हमेशा हाथों से साफ करना चाहिए और नहाने की शुरुआत भी पैरों पर पानीह करना चाहिए. विज्ञान के अनुसार, अगर आप सिर पर पानीह नहाने की शुरुआत करते हैं तो इससे हॉर्ट अटैक जैसी स्वास्थ्य संबंधी समस्या का खतरा भी बढ़ जाता है. नहाते समय पूरा बाथरूम गीला होता है. एक पैर पर वजन डाले हुए और दूसरे पैर को रगड़ने की कोशिश करते हुए फिसलने का खतरा ज्यादा होता है.

Disclaimer : प्रिय पाठक, हमारी यह खबर पढ़ने के लिए शुक्रिया. यह खबर आपको केवल जागरूक करने के मकसद से लिखी गई है. हमने इसको लिखने में सामान्य जानकारियों की मदद ली है. INDIA News इसकी पुष्टि नहीं करता है.

Shivashakti narayan singh

मूल रूप से चन्दौली जनपद के निवासी शिवशक्ति नारायण सिंह ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई की है. वर्तमान में वे इंडिया न्यूज़ के साथ कार्यरत हैं. एस्ट्रो (ज्योतिष) और लाइफ़स्टाइल विषयों पर लेखन में उन्हें विशेष रुचि और अनुभव है. इसके अलावा हेल्थ और पॉलिटिकल कवरेज से जुड़े मुद्दों पर भी वे नियमित रूप से लेखन करते हैं.तथ्यपरक, सरल और पाठकों को जागरूक करने वाला कंटेंट तैयार करना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है.डिजिटल मीडिया में विश्वसनीय और प्रभावी पत्रकारिता को लेकर वे निरंतर अभ्यासरत हैं.

Recent Posts

लात-घूंसों के साथ चलीं लाठियां, ओंकारेश्वर मंदिर में मामूली बहस ने श्रद्धालुओं के बीच लिया हिंसक रूप

Omkareshwar Temple Fight: मध्य प्रदेश के खंडवा ज़िले में स्थित तीर्थ शहर ओंकारेश्वर का एक…

Last Updated: May 25, 2026 19:09:11 IST

गर्मी में चाय और कॉफी से बनाएं दूरी, पिएं ये 5 नेचुरल ड्रिंक्स, फ्रेश हो जाएगा शरीर

गर्मियों के मौसम में अगर आपका भी मन सुबह-शाम के दौरान चाय या कॉफी पीने…

Last Updated: May 25, 2026 18:55:10 IST

बंगाल CM शुभेंदु अधिकारी का नया फरमान, कोलकाता एयरपोर्ट से हट सकती है 136 साल पुरानी मस्जिद

Kolkata News: कोलकाता एयरपोर्ट  परिसर में स्थित 136 साल पुरानी गौरीपुर जामे मस्जिद को बंगाल…

Last Updated: May 25, 2026 17:57:18 IST

पश्चिम बंगाल में आरक्षण पर मचा घमासान, 77 समुदाय OBC आरक्षण से बाहर! कैबिनेट ने लिया बड़ा फैसला

पश्चिम बंगाल में सत्ता परिवर्तन के बाद से कई महत्वपूर्ण फैसले लिए गए हैं, जिसमें…

Last Updated: May 25, 2026 17:54:24 IST

नोएडा में SSC परीक्षा में धांधली करने वाले गिरोह को STF ने दबोचा, मुख्य आरोपी समेत हिरासत में 7 लोग

Noida News: गिरोह के सभी लोगों का अलग-अलग काम था. सभी उसी के अनुरुप काम…

Last Updated: May 25, 2026 17:50:21 IST

Indian Navy Vacancy: भारतीय नौसेना में बी. टेक कैडैट एंट्री के लिए नोटिफिकेशन जारी, 29 मई से करें आवेदन

Indian Navy Recruitment 2026: भारतीय नौसेना ने भर्ती 2026 के तहत जनवरी 2027 बैच के…

Last Updated: May 25, 2026 17:45:04 IST